Advertisement

Horoscope today 23 February: मेष, धनु, मकर वालों के लिए बनेगा आज लाभ योग, जानिए सभी 12 राशियों के क्या कहते हैं सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Latest News
Horoscope today 23 February: मेष, धनु, मकर वालों के लिए बनेगा आज लाभ योग, जानिए सभी 12 राशियों के क्या कहते हैं सितारे
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः 23 फरवरी गुरुवार ग्रहों की दशा और आपकी राशि की स्थिति क्या संयोग पैदा कर रही है. आइए जानते हैं आर्थिक स्थिति से लेकर करियर, स्वास्थ्य और परिवार संग कैसा रहेगा आपका दिन.

🌺🔸मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:.'

आज का भविष्य : आय में वृद्धि होगी. भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी. कोई बड़ा लाभ हो सकता है. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें. चोट व रोग से बचें. सामाजिक प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें. 
 
🌺🔸वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:.'

आज का भविष्य : कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय बनी रहेगी. व्यस्तता रहेगी. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. कर्ज लेना पड़ सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें. दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी. कार्य में विलंब होगा. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. पारिवारिक चिंता बनी रहेगी. 
 
🌺🔸मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:.'

आज का भविष्य : लाभ के अवसर हाथ आएंगे. भाग्य का साथ रहेगा. व्यापार में वृद्धि के योग हैं. निवेश शुभ रहेगा. आय होगी. प्रमाद न करें. पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं. थकान व कमजोरी रह सकती है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है. 
 
🌺🔸कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:.'

आज का भविष्य : कारोबार में वृद्धि होगी. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. नए व्यापारिक अनुबंध होंगे. धनार्जन होगा. लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. शत्रु परास्त होंगे. स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें.
 
🌺🔸सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:.'

आज का भविष्य : लाभ के अवसर हाथ आएंगे. परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा. आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. कारोबार अच्छा चलेगा. नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे. भाइयों का सहयोग मिलेगा. प्रसन्नता बनी रहेगी. कुसंगति से हानि होगी. पूजा-पाठ में मन लगेगा. कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे. 
 
🌺🔸कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:.'

आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे. आय में निश्चितता होगी. ऐश्वर्य पर व्यय होगा.

🌺🔸तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:.'

आज का भविष्य : कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. सुख के साधन जुटेंगे. कारोबार में वृद्धि होगी. निवेशादि शुभ रहेंगे. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. स्त्री पक्ष से लाभ होगा. अज्ञात भय रहेगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. अपनों का सहयोग मिलेगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. शत्रु परास्त होंगे.
 
🌺🔸वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:.'

आज का भविष्य : भाग्य का साथ मिलेगा. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. निवेश के सुखद परिणाम आएंगे. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी. पुराना रोग उभर सकता है. विवाद से क्लेश संभव है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें.
 
🌺🔸धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:.'

आज का भविष्य : आय में वृद्धि होगी. पराक्रम बढ़ेगा. किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा. कारोबार में वृद्धि होगी. नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी. शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा. चोट व रोग से बचें. सुख के साधन जुटेंगे. प्रयास सफल रहेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पराक्रम बढ़ेगा. घर में तनाव रह सकता है.
 
🌺🔸मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:.'

आज का भविष्य : अपनों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. घर में मेहमानों का आगमन होगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. विवेक से कार्य करें. विरोधी सक्रिय रहेंगे. नौकरी में चैन रहेगा. आय में वृद्धि होगी. परिवार के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा. प्रमाद न करें.

🌺🔸कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:.'

आज का भविष्य : विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. प्रसन्नता रहेगी. किसी की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. जल्दबाजी व लापरवाही न करें. अज्ञात भय सताएगा. पुराना रोग उभर सकता है. आलस्य न करें. 

🌺🔸मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:.'

आज का भविष्य : आय में निश्चितता रहेगी. पुराना रोग उभर सकता है. किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है. लेन-देन में विशेष सावधानी रखें. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. दु:खद समाचार मिल सकता है. किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है. व्यर्थ भागदौड़ होगी. कार्य में विलंब होगा. चिंता तथा तनाव में रहेंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement