Advertisement

Aquarius Today Horoscope 18 March: कुंभ राशि के जातक मौज मस्ती में रहेंगे, टिप्पणी करने से बढ़ सकता है विवाद

कुंभ के लिए आज का दिन क्या सौगात लेकर आ रहा है, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Aquarius Today Horoscope 18 March: कुंभ राशि के जातक मौज मस्ती में रहेंगे, टिप्पणी करने से बढ़ सकता है विवाद

Aquarius Today Horoscope

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज 18 मार्च 2023 का दिन कुंभ राशि के लिए कुछ खास होगा. जिनका नाम  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा, श, शै शुरू होता है. वह कुंभ राशि (Aquarius Today Horoscope) के होते हैं, तो आइए जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा होने वाला है.

आज का पूरा दिन मौज मस्ती में कटेगा. घर वालों के विरुद्ध ही काम करेंगे. आज जो भी फैसला लेंगे उसको पूरा करके ही दम लेंगे. धन के साथ साथ सम्मान में भी हानि होगी. 

आज किसी पर कमेंट बाजी करने की वजह से बहस और मारपीट होने की संभावना है. विवाद से बचने के लिए शांत रहना ज्यादा फायदा रहेगा. ऐसी कोई हरकत न करें, जिसका खामियाजा भरना मुश्किल पड़े. 

सहकर्मी अथवा अधिकारीवर्ग द्वारा कोई इल्जाम लगाया जा सकता है. व्यवसायी वर्ग को मध्यान तक परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन संध्या के आस पास इसका परिणाम आशा से थोड़ा कम मिलेगा. आज धन लाभ कम होने से मन परेशान रहेगा. फिर भी संतोष कर लेंगे. 

घर गृहस्थी में आज वातावरण अस्त व्यस्त रहेगा पति पत्नी के बीच आत्मीयता की कमी रहेगी फिर भी काम काज समय गति से चलेंगे. किसी भी तरह के अनैतिक कार्यों से दूर रहना फायदेमंद होगा. इनका कामों का असर सेहत खराब कर देगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement