Advertisement

Horoscope 11 February: आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? यहां पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

11 फरवरी 2026 दिन बुधवार का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मुजमादार से मेष से लेकर मीन तक की राशियों का राशिफल जानें.

Latest News
Horoscope 11 February: आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? यहां पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजुमदार

Add DNA as a Preferred Source

11 फरवरी 2026, बुधवार का दिन बुध ग्रह के प्रभाव में रहेगा, जो बुद्धि, व्यापार, संवाद और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है. इस दिन चंद्रमा की चाल भी कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है, जबकि कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं आपकी राशि का विस्तृत राशिफल.

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा. आज आपके भीतर ऊर्जा और उत्साह भरपूर रहेगा. नौकरी और व्यापार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा. धन लाभ के योग बन रहे हैं. पुराने निवेश से फायदा हो सकता है. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी.
 
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6

मिथुन राशि (Gemini)

आज के दिन आपको फैसले जरा सोच-समझकर लेने होंगे क्योंकि आज आप भावनाओं में बहकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं. कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें. यात्रा के योग बन सकते हैं, लेकिन थकान महसूस होगी.

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन आपके परिवार और करियर में संतुलन लेकर आएगा. घर और ऑफिस दोनों जगह जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील रहेंगे. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

शुभ रंग: चांदी
शुभ अंक: 2

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन दिन आपके लिए सफलता और सम्मान का होगा.आज आपका प्रभाव बढ़ेगा. नौकरी में प्रमोशन या प्रशंसा मिल सकती है. व्यापार में नए अवसर मिलेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन आपकी योजनाओं को लागू करने का होगा. आप लंबे समय से जिस योजना पर काम कर रहे थे, उसे आज आगे बढ़ा सकते हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4

तुला राशि (Libra)

आज का दिन आपके लिए रिश्तों में मधुरता लेकर आएगा. पार्टनरशिप और दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी. नौकरी में सहयोगियों का समर्थन मिलेगा. कला और क्रिएटिव कामों में सफलता मिलेगी.

  शुभ रंग: गुलाबी
  शुभ अंक: 7

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन आपको धैर्य जरूरी रखने का संदेश दे रहा है. आज कुछ चीजें आपके पक्ष में नहीं दिखेंगी, लेकिन धैर्य रखें. धन लेन-देन में सावधानी बरतें. सेहत को लेकर लापरवाही न करें.

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 8

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन आपके लिए भाग्य का साथ लेकर आएगा. आज भाग्य आपका साथ देगा. नौकरी में नई शुरुआत हो सकती है. छात्रों के लिए दिन शुभ है. धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी.

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन आपके लिए मेहनत का फल देने वाला होगा. आज आपकी मेहनत रंग लाएगी. वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रभावित होंगे. धन लाभ और करियर ग्रोथ के योग हैं. परिवार में शांति बनी रहेगी.

शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 10

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन आपके लिए नए विचार और अवसर भरा दिन होगा. आज आपका दिमाग नए आइडियाज से भरा रहेगा. बिजनेस में इनोवेशन से फायदा होगा. दोस्त और नेटवर्किंग आपके लिए फायदेमंद रहेगी.

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 11

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन आपके लिए भावनात्मक लेकिन सकारात्मक होगा. आज भावनाएं हावी रहेंगी, लेकिन सही दिशा में सोचेंगे. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी.

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 12

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement