Advertisement

21 December Daily Horoscope: संभलकर रहें आज ये 4 राशियों के जातक, जानिए मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Latest News
21 December Daily Horoscope: संभलकर रहें आज ये 4 राशियों के जातक, जानिए मेष से मीन तक का हाल

Jyotishacharya Pritika Majumdar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आज बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए भारी गुजरेगा. थोड़ी सी जल्दीबाजी या वाणि पर नियंत्रण न रहने से भारी हानि की संभावना होगी. चलिए जानें आज आपकी राशि के लिए दिन कैसा बीतने वाला है. 

🐐 राशि फलादेश मेष --(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
कुबुद्धि हावी रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. विवाद से दूर रहें. कुसंगति से बचें. भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी. बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं. आय में वृद्धि होगी. परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी. निवेश शुभ रहेगा. भाग्य का साथ रहेगा. नौकरी में अनुकूलता रहेगी. प्रसन्नता रहेगी.

🐂 राशि फलादेश वृष --(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मान-सम्मान मिलेगा. यात्रा मनोरंजक रहेगी. किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा. शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें. जल्दबाजी न करें. समय अनुकूल है.

👫🏻 राशि फलादेश मिथुन --(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
व्यर्थ भागदौड़ रहेगी. समय का अपव्यय होगा. दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है. विवाद से क्लेश होगा. काम में मन नहीं लगेगा. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. आय में निश्चितता रहेगी.

🦀 राशि फलादेश कर्क --(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. शारीरिक कष्ट संभव है. परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े. आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. मित्रों का सहयोग कर पाएंगे. पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. धनार्जन होगा.

🦁 राशि फलादेश सिंह --(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
शत्रु शांत रहेंगे. वाणी पर नियंत्रण रखें. दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है. व्यय होगा. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. आय बनी रहेगी. दुष्‍टजनों से दूर रहें. चिंता तथा तनाव रहेंगे.

🙎🏻‍♀️ राशि फलादेश कन्या --(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी. व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. निवेशादि शुभ रहेंगे. कारोबार में वृद्धि के योग हैं. किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा. प्रसन्नता रहेगी. दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें.

⚖ राशि फलादेश तुला --(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. शत्रु शांत रहेंगे. ऐश्वर्य पर खर्च होगा. मान-सम्मान मिलेगा. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. कर्ज लेना पड़ सकता है. पुराना रोग उभर सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें. किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें. चिंता तथा तनाव बने रहेंगे. अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा.

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक ---(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. शुभ समाचार मिल सकता है. शारीरिक कष्ट संभव है. अज्ञात भय रहेगा. लेन-देन में सावधानी रखें. चिंता रहेगी. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. मित्रों का सहयोग कर पाएंगे. मान-सम्मान मिलेगा. आय में वृद्धि होगी.

🏹 राशि फलादेश धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आराम का समय मिलेगा. आशंका-कुशंका रहेगी. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें. आय में वृद्धि होगी. सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. रोजगार में वृद्धि होगी. प्रमाद न करें.

🏹 राशि फलादेश मकर --(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी. राजभय रहेगा. जल्दबाजी व विवाद करने से बचें. थकान महसूस होगी. किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे. धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. पूजा-पाठ में मन लगेगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. प्रसन्नता रहेगी.

राशि फलादेश कुंभ --(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)--
आज मान-सम्मान के योग बनेंगे. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. शारीरिक शिथिलता रहेगी. काम में मन नहीं लगेगा. किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा. पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं. नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी.

🐋राशि फलादेश मीन ----(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है. विवेक से कार्य करें. समस्या दूर होगी. कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी. किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी. नौकरी में शांति रहेगी. सहकर्मियों का साथ मिलेगा. धनार्जन होगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement