Advertisement

Rahu Ketu Gochar 2023: नए साल में चार राशियों पर भारी हैं राहु-केतु, जॉब, पैसे की होगी दिक्कत

Rahu Ketu Gochar 2023- नए साल में चार राशियों पर राहु-केतु के बुरे प्रभाव देखने को मिलेंगे, किसी को पैसों की दिक्कत तो किसी को जॉब की समस्या होगी

Latest News
Rahu Ketu Gochar 2023: नए साल में चार राशियों पर भारी हैं राहु-केतु, जॉब, पैसे की होगी दिक्कत
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Rahu Ketu in 2023- साल 2023 का इंतजार हर किसी को है, हर कोई यही चाहता है कि नए साल में उनके साथ सब कुछ अच्छा और नया हो, उनके ग्रह-नक्षत्र सब ठीक से चलते रहें, उनपर शनि की भी कृपा बनी रही, लेकिन नए साल में चार राशियां ऐसी हैं जिनके भाग्य में राहु केतु काफी हलचल मचाने वाले हैं. हमारी ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार बताती हैं कि कैसे राहु केतु गोचर चार राशियों को परेशान कर सकते हैं. राहु और केतु ये दोनों पापी ग्रह हैं, अगर कुंडली में इनकी स्थिति दुर्बल होती है तो जातक को परेशानी हो सकती है, उनकी आर्थिक लाइफ, पर्सनल और वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती है. साल साल 2023 इन दोनों ग्रहों के लिए बहुत ही अहम है. प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से ग्रह राशियों के जीवन में बहुत माइने रखते हैं

यह भी पढ़ें- साल 2023 में शनि की साढ़े साती आपको परेशान नहीं करेगी, अगर आपने इन तीन देवताओं की पूजा की

मेष राशि

मेष राशि के लिए राहु-केतु का गोचर शुभ नहीं कहा जा सकता है. राहु-केतु आर्थिक स्थिति पर नकारात्‍मक असर डाल सकते हैं. आपके खर्चे बढ़ेंगे, बेवजह की भागदौड़ की वजह से आप जल्दी थक जाएंगे. आपकी मैरिड लाइफ अच्छी नहीं रहेगी, पार्टनर्स के बीच मनमुटाव हो सकता है. 

वृष राशि- राहु-केतु का गोचर वृष राशि वालों के लिए भी ठीक नहीं रहेगा. बढ़े हुए खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं. लिहाजा बजट को ध्‍यान में रखकर ही खर्चे करें. लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. खूब भागमभाग रहेगी. 

यह भी पढे़ं- नए साल में अपने घर से बाहर निकाल फेंके ये पुरानी और टूटी चीजें, घर में आएगा सुख

कन्या राशि- साल 2023 में राहु- केतु कन्‍या राशि में ही रहेंगे. इस कारण संघर्ष की स्थिति रहेगी. ऑफिस में भी रिश्ते बिगड़ सकते हैं. प्रमोशन-इंक्रीमेंट पाने में आपको एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है. व्‍यापारियों को भी चुनौतियां झेलनी पड़ेंगी. 

मीन राशि- साल 2023 में राहु गोचर करके मीन राशि में प्रवेश करेंगे. कारोबार में नुकसान होगा, खर्चे बढ़ेंगे, कर्ज चुकाने में दिक्‍कत आ सकती है. एकाग्रता की कमी होगी. 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement