Advertisement

Monthly Horoscope February 2023: मेष-वृष-मिथुन-कर्क-सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा होगा ये महीना, यहां पढ़ें फरवरी मासिक राशिफल

फरवरी का महीना मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए कैसा होगा. चलिए इस माह का मासिक राशिफल ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Latest News
Monthly Horoscope February 2023: मेष-वृष-मिथुन-कर्क-सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा होगा ये महीना, यहां पढ़ें फरवरी मासिक राशिफल

Monthly Horoscope February 2023: मेष-वृष-मिथुन-कर्क-सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा होगा फरवरी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः फरवरी का महीना मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों के जातकों के लिए कैसा होगा, किसकी किस्मत चमकेगी और किसे अपने भाग्योदय का इंतजार करना होगा, चलिए फरवरी महीने का मासिक राशिफल (February Horoscope 2023) इन राशियों का जान लें.

मेष राशि (Aries)- यह महीना मेष राशि के जातकों को अच्छी इनकम प्रदान करेगा. आपके पास धन प्राप्ति के अनेक मौके आएंगे. आपकी इनकम दिन पर दिन बढ़ती जाएगी. कुछ अच्छे कामों पर खर्चे भी होंगे. किसी से कोई बात कह कर मुकरने से बचें. इससे आपका विश्वास कमजोर होगा. गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा. जीवन साथी से शक की वजह से तनाव बढ़ सकता है. लव लाइफ इंप्रूव होगी. रोमांस के योग बनेंगे.

वृषभ राशि (Taurus)- यह महीना आपके लिए खुशियां लेकर आएगा. इस महीने आप कोई जमीन या कोई संपत्ति खरीद सकते हैं. गाड़ी खरीदना चाहें तो उसके लिए भी कोई समस्या नहीं आएगी. नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी. आपकी मेहनत सफल होगी. बिजनेस करने वाले लोगों को ट्रैवलिंग से लाभ होगा. सेहत को ध्यान में रखना जरूरी होगा क्योंकि इस इस महीने का पहला और तीसरा सप्ताह सेहत के लिए कमजोर रहेगा. बिजनेस में उतार-चढ़ाव भी आएंगे. ससुराल से लाभ होगा.

मिथुन राशि (Gemini)- मिथुन राशि के जातकों को इस महीने खुशियां मिलेंगी. खर्चे रहेंगे लेकिन इनकम बढ़िया होगी. आप की सोची हुई स्थिति से भी बढ़िया इनकम होने से आप कुछ नए कपड़े खरीद सकते हैं. महंगी चीजों पर धन खर्च करने की स्थिति बनेगी. लंबी ट्रैवलिंग से लाभ होगा. आप किसी मंदिर या धार्मिक जगह पर भी जा सकते हैं. आपकी छुपी हुई बातें लोगों के सामने आएंगी. विरोधियों की परेशानी आपको महसूस नहीं होगी. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा. गृहस्थ जीवन में जीवन साथी के सपोर्ट से काम बनेंगे.

कर्क राशि (Cancer)- कर्क राशि के जातकों को महीने की शुरुआत में अपने गृहस्थ जीवन को संभालना होगा क्योंकि जीवन साथी से झगड़ा हो सकता है. आप खर्चों के भंवर जाल में फंसे होने के कारण इनकम का पूरा लाभ नहीं ले पाएंगे. पहले और दूसरे सप्ताह के दौरान इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं लेकिन सही एनालिसिस के साथ ही करें. ऑफिस में अपना व्यवहार अच्छा बनाए रखें. भाग्य आपके साथ रहेगा जिससे काम बनते जाएंगे.

सिंह राशि (Leo)- सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना बढ़िया रहेगा. महीने की शुरुआत में ही अच्छी इनकम देखने को मिलेगी. आपके करियर में आपके अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी आपको नई पावर मिल सकती है और नई टीम संभालने को मिल सकती है. यह समय कैरियर के लिए बहुत बढ़िया रहेगा. आप जहां भी हाथ डालेंगे, वहीं आपका नाम चमकेगा. अच्छी इनकम होगी. बिजनेस में भी अच्छी सफलता इस महीने मिलने वाली है. पूजा पाठ में मन लगेगा. घर में शुभ काम होंगे. संतान का सपोर्ट मिलेगा.

कन्या राशि (Virgo)- कन्या राशि के लोगों को इस महीने की शुरुआत में अपने करियर पर ध्यान देना होगा. परिवार के साथ साथ करियर पर भी ध्यान देना सही मायने में जरूरी है क्योंकि ऐसा ना करने से आपका काम बिगड़ सकता है. व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा. आप कुछ महत्वपूर्ण लोगों से जुड़ कर काम करने में सफल रहेंगे. बिजनेस में गति बढ़ेगी. विरोधी कुछ परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं. किसी से उल्टा सीधा ना बोलें. संतान को मानसिक तनाव रहेगा. पढ़ाई में स्टूडेंट्स अच्छा परफॉर्म करेंगे. लव लाइफ के लिए दूसरा और तीसरा सप्ताह अच्छा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement