Advertisement

Sagittarius Today Horoscope 8 March: धनु वालों का विवाद और स्वास्थ्य से बिगड़े का मन लेकिन मौज-मस्ती से दिन बीतेगा शानदार

धनु के लिए आज का दिन क्या सौगात लेकर आ रहा है, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Latest News
Sagittarius Today Horoscope 8 March: धनु वालों का विवाद और स्वास्थ्य से बिगड़े का मन लेकिन मौज-मस्ती से दिन बीतेगा शानदार

Sagittarius Today Horoscope.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आज 8 मार्च 2023 का दिन धनु के लिए कुछ खास होगा. जिनका नाम ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे से शुरू होता है, वह धनु राशि (sagittarius Horoscope Today) के होते हैं, तो चलिए जानें की आपके लिए आज का दिन कैसा होने वाला है.

धन लक्ष्मी की प्राप्ति होगी. आय बनी रहेगी. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. नौकरी में कार्यभार रहेगा. जोखिम न लें. विवाद को बढ़ावा न दें. कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. लेनदेन में सावधानी रखें. दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है. 

आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है, अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था, तो कल आपको वह वापस मिलने की भी उम्मीद है. छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे और आप उनके साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे, जिससे आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे.

अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक्कत महसूस करेंगे. कल आप कहीं बाहर घूमने जाएंगे, जहां आपकी मुलाकात अपने किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे मिलकर आपको पुरानी यादें ताजा होंगी. जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपको परेशान करेगा, किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा.

मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें सभी लोगों का आना जाना लगा रहेगा. सभी लोग आगे बढ़ चढ़कर कार्य करते हुए नजर आएंगे. जो लोग घर से ऑनलाइन का कार्य करते हैं, कल उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त होगा. वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा धन लाभ के संकेत हैं. माताजी का सानिध्य मिलेगा. पिताजी का पैर छूकर आशीर्वाद लें.

कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement