Advertisement

17 December Daily Horoscope: मेष विवाद तो सिंह फिजूलखर्ची से बचें, जानिए आज बजरंगबली की कृपा किन राशियों पर होगी

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Latest News
17 December Daily Horoscope: मेष विवाद तो सिंह फिजूलखर्ची से बचें, जानिए आज बजरंगबली की कृपा किन राशियों पर होगी

Jyotishacharya Pritika Majumdar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आज शनिवार के दिन बजरंगबली का आशीर्वाद कुछ राशियों के जातकों को छप्पड़ फाड़कर मिलेगा तो कुछ राशियों के लिए आज का दिन भारी रहेगा. चलिए जानें आपके राशि के लिए कैसा होगा आज का दिन.

मेष राशि : आज आपको कोई नया दोस्त मिल सकता है जो आपके जीवन में फायदेमंद बदलाव लाने वाला साबित होगा. संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है. दुष्ट व्यक्ति आप को हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए किसी से वाद-विवाद नहीं करें. अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे.

वृषभ राशि : आज सितारे आपके पक्ष में है, आशा का दामन न छोड़ें. छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं. अगर आप कोई काम शुरू करने जा रहे हैं तो लोन की व्यवस्था आसानी से हो जाएगी. आज राजकीय सहयोग मिल सकता है. मन में सकारात्मक विचार बनाए रखना अच्छा होगा.

मिथुन राशि : आप कोई भी बात बोलने में पूरी तरह ध्यान दें. खुद पर नियंत्रण रखें. पार्टनर के साथ व्यवहार में सावधानी रखें. कार्यक्षेत्र में अचानक विवाद हो सकता है. भावुक होने से बचें. जीवनसाथी के साथ आज आप भविष्य की योजनाएं बनाएंगे. संपत्ति को लेकर बड़े सौदे हो सकते हैं. रोजगार प्राप्ति की संभावना है.

कर्क राशि : आज कोई खास काम या आकर्षक योजना आपको सारा दिन घेरे रहेगी. मन के अनुकूल यात्रा करें लाभ मिलेगा. धन मिलने के आसार लग रहे हैं. कई दिनों से जिस व्यक्ति को आप ढूंढ रहे थे, आज उससे अचानक मुलाकात होने की संभावना है. रुका हुआ धन मिलेगा प्रयास जरूर करें.

सिंह राशि : आज खर्चा ज्यादा होने के योग बन रहे हैं. सावधान रहें. शिवजी को गंगाजल चढ़ाएं. कानूनी अड़चन दूर होगी. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. आज आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं. आप सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ें. सफलता अवश्य मिलेगी.

कन्या राशि : सामाजिक संस्थाओं से सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं. परिवार के लोगों से भी मदद मिल सकती है. क्रोध पर नियंत्रण रखें. वाहन व मशीनरी के कार्य में लापरवाही न करें. विवाद से क्लेश होगा. धनहानि संभव है. परिवार में किसी सदस्य से चल रही अनबन आज खत्म हो जायेगी.

तुला राशि : आज नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में धन लाभ का योग बन रहा है. आज आप किसी से भी सिर्फ ठोस और तर्क पूर्ण बात करें. नये स्रोतों से आज आपको उम्मीद से अधिक धनलाभ होने वाला है जिसे पाकर आप मालामाल भी हो सकते हैं. स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है.

वृश्चिक राशि : आज आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण काम पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. लेकिन सफलता पाने के लिए आपको औरों का मार्ग दर्शन करना होगा व उन्हें उत्साहित भी करना होगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. थकान व चिंता रहेंगे. आज आपको किसी पुराने रोग से राहत मिल सकती है.

धनु राशि : आज कामकाज ज्यादा हो सकता है. अपने ज्यादातर कामों के नतीजे भी आज आपको मिल सकते हैं. आप थोड़े उत्साही और संवेदनशील हो सकते हैं. प्रयास सफल रहेंगे. कार्यसिद्धि होगी. व्यस्तता रहेगी. मान-सम्मान मिलेगा. धन प्राप्ति सुगम होगी. आपको काम की गुणवत्ता को बनाये रखना होगा.

मकर राशि : आज आपके प्रतिफल आपकी मेहनत के अनुरूप ही रहेंगे. अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपने परीक्षा परिणाम की चिंता रहेगी. परेशान ना हों. आपने मेहनत से पढ़ाई की है, इसलिए परिणाम भी संतोषप्रद ही रहेंगे. स्वाभिमान बना रहेगा. आज उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा.

कुम्भ राशि : आपको अपने क्षेत्र में आपको लोगों से अपने संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए. आज नए कॉन्ट्रेक्ट से भविष्य में बड़ा लाभ होगा. विदेशी एजेसियों और कंपनिया आपके बिजनेस नेटवर्क से जुड़ेंगी. आज किसी काम में मुश्किल आने पर अनुभवी जानकारों की सलाह लें.

मीन राशि : चिंता छोड़कर आने वाले समय के लिए तैयारियों में लग जाएं. करियर में प्रगति का मौका मिल सकता है. सावधान रहें. आज पढऩे में उनका मन लगेगा. होमवर्क जल्दी से पूरा हो जाएगा. रिश्तों में मधुरता आयेगी. रुका हुआ धन अचानक मिलने के योग बनेंगे. आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी.
 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement