Advertisement

14 December Daily Horoscope: मेष को निवेश तो तुला को मिलेंगे नौकरी के अवसर, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Latest News
14 December Daily Horoscope: मेष को निवेश तो तुला को मिलेंगे नौकरी के अवसर, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Jyotishacharya Pritika Majumdar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आज बुधवार का दिन किसी के लिए रोजगार के रास्ते खोलने जा रहा है तो किसी को बड़ी समस्या का सामना करना होगा , चलिए जानें आपके राशि के लिए कैसा होगा आज का दिन.

🐐 राशि फलादेश मेष --(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी. प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी. निवेश शुभ रहेगा. कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी. विरोधी सक्रिय रहेंगे. कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है.

🐂 राशि फलादेश वृष --(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा. प्रमाद न करें. किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें. भ्रम की स्थिति बन सकती है. लेन-देन में सावधानी रखें. थकान व कमजोरी महसूस होगी.

👫 राशि फलादेश मिथुन --(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
प्रयास अधिक करना पड़ेंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय में कमी रह सकती है. दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है. व्यर्थ भागदौड़ रहेगी. काम में मन नहीं लगेगा. बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है. दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें, लाभ होगा.

🦀 राशि फलादेश कर्क --(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. शेयर मार्केट से लाभ होगा. नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे. भाग्य का साथ रहेगा. सभी काम पूर्ण होंगे. जल्दबाजी न करें. कोर्ट व कचहरी में लंबित कार्य पूरे होंगे.कीमती वस्तु गुम हो सकती है. पुराना रोग उभर सकता है. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें.

🦁 राशि फलादेश सिंह --(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
जल्दबाजी में कोई काम न करें. पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है. कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है. चिंता तथा तनाव रहेंगे. कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. प्रयास सफल रहेंगे. निवेश शुभ रहेगा. नौकरी में उन्नति होगी. व्यापार लाभदायक रहेगा. प्रमाद न करें.

🙎🏻‍♀️ राशि फलादेश कन्या --(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा. व्यापार मनोनुकूल रहेगा. नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है. प्रमाद न करें. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. यात्रा लाभदायक रहेगी.

⚖ राशि फलादेश तुला --(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
घर-बाहर सहयोग प्राप्त होगा. भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है. बेरोजगारी दूर होगी. अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं. किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी. निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. कर्ज लेना पड़ सकता है. मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है.

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक --(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. निवेश शुभ रहेगा. दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें. चोट व रोग से बचें. सेहत का ध्यान रखें. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. लाभ में वृद्धि होगी. प्रसन्नता रहेगी. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. कोर्ट व कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी.

🏹 राशि फलादेश धनु --(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें. संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं. झंझटों से दूर रहें. घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी. रोजगार में वृद्धि तथा बेरोजगारी दूर होगी. आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. संचित कोष में वृद्धि होगी.

🐊 राशि फलादेश मकर ---(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें. नकारात्मकता रहेगी. अकारण क्रोध होगा. फालतू खर्च होगा. चिंता तथा तनाव रहेंगे. बेवजह कहासुनी हो सकती है. जोखिम न लें. आंखों को चोट व रोग से बचाएं.

🏺राशि फलादेश कुंभ --(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
निवेश शुभ रहेगा. नौकरी में तरक्की के योग हैं. व्यापार की गति बढ़ेगी. लाभ में वृद्धि होगी. प्रमाद न करें. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी. लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे. विवेक का प्रयोग करें. बेकार बातों में समय नष्ट न करें.

🐋 राशि फलादेश मीन --(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े. जोखिम न लें. बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. प्रतिद्वंद्विता कम होगी. शत्रु सक्रिय रहेंगे. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement