Advertisement

Daily Horoscope : मिथुन राशि के जातक आज न पड़ें प्रेम के चक्कर में, सिंह राशि वाले भी रहें होशियार

आज मिथुन और वृश्चिक राशि वालों को विशेष ध्यान रखना पड़ेगा. जानिए और क्या है ख़ास आज, बता रहे हैं आचार्य विक्रमादित्य. 

Daily Horoscope : मिथुन राशि के जातक आज न पड़ें प्रेम के चक्कर में, सिंह राशि वाले भी रहें होशियार
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी : आज 17 जून कई राशि के लोगों के लिए भारी है. ख़ास तौर पर सिंह, मिथुन और वृश्चिक राशि वालों को विशेष ध्यान रखना पड़ेगा. जानिए और क्या है ख़ास आज, बता रहे हैं आचार्य विक्रमादित्य. 
मेष
आज के दिन आपके मन में नए नए विचार बनेंगे. आज कार्य क्षेत्र पर अधिक कार्य करने पड़ेंगे. आज कोई अधीनस्थ अपनी मांग मनवाने के लिये जिद पर अड़ेंगे. आज आपके स्वभाव में व्यवहारिकता की कमी रहेगी. अनैतिक कार्यों से जुड़ने से बदनामी हो सकती है.
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- घर के मंदिर में घी का दीपक प्रज्जवलित करें

वृष
कार्य में मन नहीं लगेगा. कार्य व्यवसाय संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा. आज निर्णय लेने में मुश्किल होगी. भाग दौड़ में दिन गुजरेगा. खर्च पर नियंत्रण कर पायेंगे. विवाद हो सकता है. वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें.
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
उपाय- मीठा चावल किसी मंदिर के बाहर वितरित करें


मिथुन
आज के दिन आपको नजदीकियों की उपेक्षा का शिकार बनना पड़ेगा. भाग्य का साथ अवश्य मिलेगा. पर लोगों को संतुष्ट नही कर पाएंगे. निजी और कारोबारी जिंदगी को अलग-अलग करके देखें.
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
उपाय- श्री गणेश को पीला पुष्प अर्पित कीजिए

कर्क
आज का दिन नए संबंध बनाने में सहायक बनेगा. काम काज की गति धीमी रहेगी. खर्च से बजट बिगड़ सकता है. वरिष्ठ व्यक्तियों से जान पहचान लाभ के मार्ग खोलेगी. आज अपने मन की बात किसी को ना बताये. अनावश्यक कार्यों से समय की बर्बादी होगी. 
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल
उपाय- गौ का दर्शन करना शुभ रहेगा


सिंह
आपका आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा. लेकिन लाभ की उम्मीद ना रखें. पुराने कार्य से धन लाभ होगा. नए अनुबंध भी मिलेंगे लेकिन समय की कमी के कारण आज इनपर कार्य आरंभ नहीं कर पाएंगे. आज आपके उपर शत्रु पक्ष हावी रहेंगे. भटकाव से बचने का प्रयास करें.
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
उपाय- गायत्री मंत्र का जप करें

कन्या
परोपकारी कार्यों का लाभ किसी ना किसी रूप में अवश्य मिलेगा. चहल पहल रहेगी. खर्च चिंता का विषय बनेंगे. धन संबंधित कार्य लंबित होंगे. सेहत की अनदेखी ना करें.
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- क्रीम
उपाय- छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें
तुला
आप आज आलस्य से भरे रहेंगे आज आप जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उसके आरम्भ में कोई ना बाधा आयेगी. निष्ठा से लगे रहे तो सफलता अवश्य मिलेगी. मध्यान के बाद का समय विशेष कार्य सफलता वाला बन रहा है. खर्चे बजट से ज्यादा होंगे. सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे.
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- भूरा
उपाय- लक्ष्मी जी की पूजा करें

वृश्चिक
किसी भी कार्य में आज तुरंत निर्णय ले अन्यथा लाभ नहीं मिलेगा. कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी आपके हिस्से का काम हथियाने का हर संभव प्रयास करेंगे. लापरवाही एवं आलस्य से बचें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा. आज पारिवारिक संबंधों में खटास आ सकती है.
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
उपाय- खुशहाली के लिए शिवलिंग पर दूध अर्पित करें

धनु
आज के यात्रा के योग बन रहे है. भावुक रहेंगे. कार्य व्यवसाय में आज उतार चढ़ाव लगा रहेगा. धन की आमद निश्चित नहीं रहेगी. घर मे सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे. किसी से बहस होने की संभावना है. संयम रखें. सेहत आज उत्तम रहेगी.
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
उपाय- लक्ष्मी के मंत्रों का पाठ करना शुभ रहेगा

मकर
आज व्यस्त रहेंगे. कार्य क्षेत्र में नई चुनौतियां मिलेंगी. वातावरण किसी ना किसी के अहम के कारण खराब हो सकता है. आज आप अपने विवेक से चुनौतियों से निपटने में सक्षम रहेंगे. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. संतान पक्ष से सुखद समाचार सुनने को मिलेंगे.
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- सूर्य को अर्घ्य दीजिए

कुंभ
अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी. दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है. हालांकि जीवन साथी की सहायता से मान सम्मान मिलेगा. अपने साहस के बल पर आप अनेक चुनौतियों से छुटकारा पाएंगे. किसी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है.
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल
उपाय- किसी मंदिर में पूजन सामग्री का दान करें

मीन
आज कारोबार के लिए नई संभावनाएं तलाशेंगे. दुविधा में फंसने से नुकसान होगा. आय के दृष्टिकोण से आज का दिन संतोषजनक रहेगा. रिश्तेदारों का आगमन घर मे चहल पहल बढ़ाएगा. उपहार का आदान प्रदान होगा. समय के अभाव के कारण आवश्यक कार्य कल पर टालेंगे. 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद
उपाय- मिश्रित अनाज का दान करना शुभ रहेगा

 

यह ही पढ़ें: Chanakya Niti: महर्षि चाणक्य के अनुसार घर में कुंवारी कन्या का स्थान यह होता है

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement