Advertisement

Daily Horoscope : 3 अगस्त को तुला पुरुष मिल सकते हैं अपनी एक्स ग़र्लफ्रेंड से, कर्क का हो सकता है अपने पार्टनर से झगड़ा

आइए जानते हैं आज किस राशि के जातकको शुभ फल प्राप्त होगा, साथ ही किस राशि के जातक को परेशानी हो सकती है. आज के राशिफल के विषय में विस्तार से बता रहे हैंआचार्य विक्रमादित्य:

Daily Horoscope : 3 अगस्त को तुला पुरुष मिल सकते हैं अपनी एक्स ग़र्लफ्रेंड से, कर्क का हो सकता है अपने पार्टनर से झगड़ा
Add DNA as a Preferred Source

जीवन में ग्रह-नक्षत्रों का बड़ा प्रभाव पड़ता है. राशियों का घूर्णन हमारे भाग्यफल भिन्न आयाम देता है. इन राशियों में आज मेष के बजटबिगड़ने के आसार हैं, वृष के चक्र में यात्रा का योग है, वहीं सिंह का दाम्पत्य सुधर सकता है. आइए जानते हैं आज किस राशि के जातकको शुभ फल प्राप्त होगा, साथ ही किस राशि के जातक को परेशानी हो सकती है. आज के राशिफल के विषय में विस्तार से बता रहे हैंआचार्य विक्रमादित्य:
मेष
बजट गड़बड़ाने की चिंता रहेगी. मित्रों का सहयोग कार्यों को पूर्ण करेगा. खर्च की अधिकता रहेगी. पड़ोसियों से विवाद हो सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें.
उपाय- माता लक्ष्मी को पांच इलायची अर्पित करें.

वृषभ
किसी बड़े कार्य की योजना बनेगी. अपनी आगामी रणनीति किसी को न बताए अन्यथा
 में व्यवधान निश्चित है. पारिवारिक सुख की प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा. नए संबंधों का लाभ मिलेगा. यात्रा के योग हैं.
उपाय- श्री गणेश जी को सिंदूर अर्पित करें.

मिथुन
परिजनों के साथ बाहर जाने के योग बन रहे हैं. निवेश लाभ देंगे.संभल कर रहें अन्यथा प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है. अपनों से मेल-जोल बढ़ेगा. समय का पूरा-पूरा फायदा उठाएंगे.
घर पर किसी आगंतुक के आने की संभावना है.
उपाय- शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करें.

कर्क
व्यापारिक परिस्थिति में सुधार होगा लेकिन जीवन साथी से मतभेद सम्भव है.
पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति होगी.कारोबार में लाभकारी अनुबंध होंगे. नौकरीपेशा जातक परेशान रह सकते हैं. नये विकल्प की तलाश करेंगे. निराशा हाथ लगेगी.
उपाय- पालक गाय को दे .

सिंह
कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. लाभ के योग बनेंगे. दाम्पत्य संबंध में सुधार के योग हैं. व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा. भाइयों से विवाद हो सकता है. कानूनी मामले आपके पक्ष में रहेंगे.
उपाय- पक्षियों को हरी मूंग खिलाएं.

कन्या
काफी समय से मिल रही निराशा आज समाप्त होगी. दिन की शुरुवात नई ऊर्जा के साथ होगी.
आज सभी जरूरी कार्य संपन्न होंगे. आकस्मिक धन लाभ के योग हे. संगत बदले सत्संग करे. वर्चस्व में वृद्धि होगी. वायु विकार से ग्रसित रहेंगे.
उपाय - ओम गं गणपतये नमः का जप करें.

तुला
प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी.परिवार में तनाव होगा. जमीन जायदाद के कागजात एकत्रित करने में लगे रहेंगे. बेकार के कामों को टालने का प्रयास करें. किसी का मजाक न बनाएं. नए आभूषण प्राप्त हो सकते हैं. पुरानी महिला मित्र से मिलन हो सकता है.
उपाय- हरे वस्त्र का दान दीजिए.

वृश्चिक
सत्संग का लाभ मिलेगा. छात्र सम्मान प्राप्त कर सकेंगे. संतान का स्वास्थ्य खराब हो सकता है.
अनुचरों से परेशान रहेंगे. निवेश करना शुभ रहेगा. आज कोई आपको धोखा दे सकता है. सतर्क रहें. साझेदारी के व्यवसाय में नुकसान हो सकता है.
उपाय- गौशाला में हरे चारे का दान करें.

धनु
जो भी निर्णय ले सोच समझ कर ले. जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है. सोचे हुए कार्यों के समय पर न होने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है. कर्ज पास हो सकता है.
उपाय- माँ लक्ष्मी का पूजन करें.
 
मकर

जो लोग कला लेखन से जुड़े हैं, वे ख्याति को प्राप्त करेंगे. कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग से वाक् युद्ध हो सकता है. संतान उन्नति से मन प्रसन्न होगा. दूसरे के मामले में दखलदांजी से बचें.
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. नये कारोबार पर विचार विमर्श कर सकते हैं.
उपाय- लाल-पीला कलावा धारण करें.

कुम्भ
कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम मिलेगा. जीवन साथी का सहयोग कार्य को सहज पूर्ण करने में मदद करेगा. धार्मिक कार्य में रूचि बढेगी. आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा जिससे रुके कार्यों में गति आएगी.आज खरीदारी कर सकते है.
संबंधियों से आज झगड़ा हो सकता है. विवाद के तूल ना दें.
उपाय – शिव पर बिल्व पत्र अर्पित करें.

मीन
युवा वर्ग को कॅरियर में अच्छे प्रस्ताव मिलेगे.कर्मचारियों से विवाद कार्यों में व्यवधान ला
सकता है, नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी. अधूरे पड़े कार्यो केा पूरा करने का प्रयास करेंगे.
आज वरिष्ठों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे.
उपाय- साबुत मूंग का दान करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement