Advertisement

Aquarius Today Horoscope 12 March: कुंभ राशि के लिए आज धन योग रहेगा, महिलाओं को खास लाभ का संजोग 

कुंभ के लिए आज का दिन क्या सौगात लेकर आ रहा है, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Latest News
Aquarius Today Horoscope 12 March: कुंभ राशि के लिए आज धन योग रहेगा, महिलाओं को खास लाभ का संजोग 

Aquarius Today Horoscope

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आज 12 मार्च 2023 का दिन कुंभ के लिए कुछ खास होगा. जिनका नाम गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा से शुरू होता है, वह कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today) के होते हैं, तो चलिए जानें की आपके लिए आज का दिन कैसा होने वाला है.

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति वाला रहेगा. धन संबंधित समस्याएं काफी हद तक सुलझने पर दिन भर प्रसन्नता रहेगी. कार्य व्यवसाय से प्रारंभिक परिश्रम के बाद दोपहर के समय से धन की आमद शुरू हो जाएगी जो संध्या तक रुक-रुक कर चलती रहेगी.

मितव्ययी रहने के कारण खर्च भी हिसाब से करेंगे धन कोष में वृद्धि होगी. महिलाएं किसी मनोकामना पूर्ति से उत्साहित होंगी. आज महिला वर्ग से कोई भी काम निकालना आसान रहेगा मना नही कर सकेंगी. दाम्पत्य सुख में भी वृद्धि होगी. पर्यटन की योजना बनेगी.

बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है. आज परिवार वालों के साथ पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां सभी लोगों से मेल मिलाप होगा. किसी अच्छे व्यक्ति की सहायता से आपको आय के अवसर प्राप्त होंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे.

संतान की उच्च शिक्षा के लिए आप अपने परिचितों से बातचीत करते हुए नजर आएंगे. विद्यार्थियों को विदेशों से भी पढ़ाई करने का मौका मिलेगा. हायर एजुकेशन के लिए समय अच्छा है, आपको अपना मन पसंदीदा विषय पढ़ने का मौका मिलेगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement