राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों की चाल हर दिन हमारे जीवन पर असर डालती है. आज का दिन कुछ राशियों के लिए लाभ, सफलता और खुशखबरी लेकर आ सकता है, वहीं कुछ लोगों को सावधानी और संयम बरतने की जरूरत होगी. आज 9 फरवरी 2026, सोमवार का दिन नौकरी, कारोबार, पैसा, परिवार और सेहत के अनुसार कैसा रहने वाला है? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से..
मेष राशि
आज का दिन धार्मिक पूजा-पाठ के लिए विशेष शुभ रहेगा. यात्रा पर जाने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे. अप्रत्याशित लाभ संभव है. जोखिम न लें. धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी. मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी.
वृष राशि
आज के दिन अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. लेन-देन में सावधानी रखें. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे. जोखिम न उठाएं. स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी. रोजगार के अवसर मिलेंगे. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.
मिथुन राशि
आज के दिन घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. उत्तम भोजन का आनंद प्राप्त होगा. मेहनत का फल मिलेगा. योजना फलीभूत होगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कर्ज से दूर रहना चाहिए. खर्च में कमी होगी. कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है. प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
कर्क राशि
आज के दिन आपके द्वारा कोई परोपकार भी होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. फालतू खर्च होगा. पुराना रोग परेशान कर सकता है. जोखिम न लें. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं. सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें. दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा.
सिंह राशि
आज के दिन कार्यक्षेत्र पर अधिक फोकस करें, अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. मेहनत का फल कम मिलेगा. कार्य की प्रशंसा होगी. प्रसन्नता रहेगी. संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी. व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. महत्वपूर्ण कार्य समय पर करें. व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा.
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा. धन प्राप्ति के प्रबल अवसर मिलेंगे. घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी. संपत्ति से जुड़े कार्य लाभ देंगे. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. प्रमाद न करें. धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे. दुस्साहस न करें. नए विचारों और योजनाओं पर चर्चा होगी. स्वयं की प्रतिष्ठा व सम्मान के अनुरूप कार्य हो सकेंगे.
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा. भूमि-भवन में निवेश के लिए समय उपयुक्त रहेगा. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. वाणी पर नियंत्रण रखें, जोखिम न लें. परेशानियों का सामना कर लक्ष्य प्राप्त करेंगे. व्यापारिक लाभ होगा. संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा. कुसंगति से बचें, अन्यथा हानि संभव है. शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी.
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. दिनभर मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. लाभ होगा. धन संचय की योजना बनेगी. परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है. रुके कार्य पूरे होने से प्रसन्नता होगी. आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी. कर्ज की चिंता कम होगी.
धनु राशि
आज के दिन आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे. स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. चोट व रोग से बचें. कानूनी अड़चन दूर होगी. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. प्रसन्नता रहेगी. क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा. योजनाएं बनेंगी. उच्च व बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा. भाइयों से अनबन हो सकती है. यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें.
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा. नए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. धन लाभ के अवसर मिलेंगे. राजकीय सहयोग प्राप्त होगा. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. प्रमाद न करें. जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार हैं. अनुकूल समाचार मिलेंगे और दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा.
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा. प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. पुराने मित्रों व संबंधियों से मुलाकात होगी. व्यय होगा, लेकिन प्रसन्नता रहेगी. व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे. परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा. परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर ध्यान दें.
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा. आय में वृद्धि होगी. जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर बनेंगे. वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें. व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा. आपसी संबंधों को महत्व दें. अल्प परिश्रम से ही लाभ की संभावना है. खर्चों में कमी करने का प्रयास करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से