राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों की चाल हर दिन हमारे जीवन पर असर डालती है. आज का दिन कुछ राशियों के लिए लाभ, सफलता और खुशखबरी लेकर आ सकता है, वहीं कुछ लोगों को सावधानी और संयम बरतने की जरूरत होगी. आज 8 फरवरी 2026, रविवार का दिन नौकरी, कारोबार, पैसा, परिवार और सेहत के अनुसार कैसा रहने वाला है? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से..
मेष राशि
आज के दिन बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं. कुसंगति से बचें, अन्यथा हानि संभव है. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे. वाणी में मधुरता बनाए रखें, अन्यथा विवाद संभव हो सकते हैं. धन प्राप्ति में अवरोध दूर होंगे. कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी. पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है. अज्ञात भय सताएगा. वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.
वृष राशि
आज का दिन उन्नतिकारक रहेगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें, अन्यथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है. आय में वृद्धि होगी. आर्थिक उन्नति होगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. निवेश शुभ रहेगा. नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. शुभ समय है. भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी.
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा. नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा. पारिवारिक चिंता बनी रहेगी. संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलेगी. प्रमाद से बचें. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी.
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा. भूमि संबंधी मामलों में सफलता प्राप्त होगी. दूर से शुभ समाचार प्राप्त होगा. आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें. व्यवसाय ठीक चलेगा. नौकरी में कार्यभार रहेगा. थकान हो सकती है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. किसी के उकसाने में न आएं, बात बिगड़ सकती है.
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. कार्य क्षेत्र में लाभ और सफलता प्राप्त होगी, जिससे प्रसन्नता मिलेगी. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. कारोबार का विस्तार होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा. निवेश लाभदायक रहेगा. घर में सुख-शांति रहेगी. उत्साह बना रहेगा. भाग्य का साथ मिलेगा. संतान की चिंता रहेगी.
कन्या राशि
आज पराक्रम और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. कारोबार लाभप्रद रहेगा. दूर से शुभ समाचार प्राप्त होगा. आय में वृद्धि होगी. घर में अतिथियों का आगमन होगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. निवेश शुभ रहेगा. नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा. थकान रहेगी.
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. आय में वृद्धि होगी. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. सट्टे व लॉटरी से दूर रहें. कारोबार का विस्तार होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. सुख के साधन जुटेंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. पुराने मित्रों से मुलाकात होगी. सभी ओर से सफलता मिलेगी. प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी.
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. दूसरों से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे सफलता मिलेगी. शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें. आय में निश्चितता रहेगी. विवाद को बढ़ावा न दें. लेन-देन में जल्दबाजी हानि दे सकती है. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. व्यवस्था में मुश्किल हो सकती है. आर्थिक मामलों में सुधार होगा.
धनु राशि
आज बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. अधिकार प्राप्ति के योग हैं. पार्टनरों का सहयोग मिलेगा. नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे. दूसरों के काम में दखल न दें, लाभ होगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. नेत्र पीड़ा हो सकती है.
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. प्रमाद न करें. राज्य से प्रसन्नता रहेगी. कोई बड़ा काम हो सकता है. नई योजना बनेगी. नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है. सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा. प्रतिष्ठा बढ़ेगी. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा.
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा. कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी ज़िम्मेदारी मिलने के आसार हैं. सुख के साधन जुटेंगे. कारोबार लाभदायक रहेगा. नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे. मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा. थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है. पूजा-पाठ में मन लगेगा. प्रसन्नता रहेगी. आंखों को चोट व रोग से बचाएं. धन प्राप्ति सुगम होगी.
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए विशेष लाभ लेकर आएगा. दूसरों के कारण लाभ के योग बनेंगे. आय में निश्चितता रहेगी. प्रयास अधिक करने पड़ेंगे. पुराना रोग उभर सकता है. अनहोनी की आशंका रहेगी. मातहतों से कहासुनी हो सकती है. पार्टनरों से मतभेद संभव है. सोच-समझकर काम करें, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं. शेयर मार्केट में निवेश से बचें, अन्यथा नुकसान संभव है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से