Advertisement

Rashifal 21 October 2025: सिंह और तुला वालें लेनदेन से करें बचाव, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 21 October 2025: सिंह और तुला वालें लेनदेन से करें बचाव, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 21 अक्टूबर 2025 मंगलवार का दिन (21 October 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...

🌹-मेष राशि
आज का दिन मिश्रित फलकारक है.आज के दिन संतान के विवाह की योजना बन सकते है .गृहस्थ में सुख शांति बनी रहेगी.कार्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी .क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें.नए संबंध से भाग्य चमकेगा.सामाजिक सम्मान मिलेगा.शत्रु बलहीन रहेंगे और आय में वृद्धि होगी.मौज-शौक और घूमने-फिरने के पीछे खर्च हो सकता है.

🌹-वृषभ राशि
आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा.व्यापार में वृद्धि के आसार रहेंगे इसलिए अपने व्यापार को लेकर सावधान रहें.सामाजिक कार्यों में आपका सहयोग प्राप्त होगा .जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी .सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी का कोप भाजन बनना पड़ सकता है.नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है.

🌹-मिथुन राशि
आज के दिन सागझेदारी में किए कारोबार में तरक्की मिलेगी लेकिन अपने परिवार में किसी को कोई परेशानी हो सकते है.पूजा स्थल पर धन खर्च हो सकते है.परिश्रम की अपेक्षा अधिक मेहनत करनी पड़ेगी.पूर्वार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है.नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे. कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए.

🌹-कर्क राशि
आज के दिन लाभदायक रहेगा क्योंकि आज के दिन घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी .आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे. किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें. आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी.परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी .आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे.

🌹-सिंह राशि
आज शत्रुजनित षड्यंत्र, लोक अपवाद से बचने का प्रयास करें. दिन मिला जुला रहेगा.संतान पक्ष के प्रति मन प्रसन्न रहेगा क्योंकि संतान की उन्नति के योग बन सकते है.अनावश्यक दुश्चिन्ताओं से मन क्षुब्ध रहेगा.नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेगी. सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा.किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन न करें.

🌹-कन्या राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा.आज कामकाज में तत्परता से लाभ होगा. स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी. रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा.विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें. राजकीय मदद भी मिलेगी.आपके विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएँ आएंगी .सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं.

🌹-तुला राशि
आज के दिन प्रतिकूल स्थिति रहेगी .कार्य विस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना पड़ेगा .आपकी पद, अधिकार की महत्वाकांक्षा अन्तर्विरोध को जन्म देगी. समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशान्ति रहेगी.दूर-समीप का यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है.व्यवसायिक शैथिल्या गृह प्रपंच से अंतर्मन क्षुब्ध रहेगा.

🌹-वृश्चिक राशि
आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा.आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी .अधिकारीवर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी.किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी. निराशाजनक विचारों से बचें. संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है.

🌹-धनु राशि
आज के दिन लाभदायक रहेगा .किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रूका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जाएगा.इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा.रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें, अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा.नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा.

🌹-मकर राशि
आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है.दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी.पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा.दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा.सत्कर्म जन्य पुण्यार्जन से अभिष्ट सिद्धि प्राप्त होगी.

🌹-कुम्भ राशि
आज के दिन रुका हुआ धन प्राप्त होगा.धार्मिक यात्रा के योग बन सकते है .आज गोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी. उत्तरार्ध की वृद्धि अस्थिरता को जन्म देगी. वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है. सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है.

🌹-मीन राशि
आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा.किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है.निवेश शुभ रहेगा .सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी .नौकरी में पदोन्नति होगी.किसी खास उपलब्धि से भी मन प्रसन्न रहेगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement