Advertisement

Horoscope 18 February: कन्या और वृश्चिक राशि वाले स्वास्थ्य का रखें खास ध्यान, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Horoscope 18 February: कन्या और वृश्चिक राशि वाले स्वास्थ्य का रखें खास ध्यान, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

हर दिन अपने साथ नई संभावनाएं और चुनौतियां लेकर आता है. ऐसे ही  18 फरवरी 2026 भी कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ तो कुछ के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. आज बुधवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल बदलेगी, जिसका सीधा प्रभाव 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा. वहीं कुछ राशियों के लिए प्रगति का संकेत मिल रहा है. आइए ज्योतिषाचार्य प्रितिका मोजूमदार से जानते हैं सभी 12 राशियों के जातकों का आज का भाग्फयल...

मेष राशि
आज ऊर्जा भरपूर रहेगी. कार्यस्थल पर आपकी पहल की सराहना होगी. आर्थिक स्थिति सुधर सकती है. पारिवारिक मामलों में संयम रखें. आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें. शाम को कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

वृषभ राशि
धन लाभ के संकेत हैं, लेकिन खर्चें भी बढ़ेंगे. रिश्तों में मधुरता आएगी. आपको कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. निवेश का प्लान कर रहे हैं तो सोच-समझकर ही कदम उठाये.

मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र में नई योजना सफल हो सकती है. मित्रों का सहयोग मिलेगा. दांपत्य जीवन में तालमेल बेहतर होगा. अनावश्यक बहस से बचें. विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं.

कर्क राशि
भावनात्मक रूप से दिन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है. काम में एकाग्रता बनाए रखें. परिवार का सहयोग मिलेगा. धन संबंधी मामलों में सावधानी जरूरी है.

सिंह राशि
आज सिंह वालों का भाग्य साथ देगा. आपका रुका हुआ काम पूरा होगा. प्रमोशन या आर्थिक लाभ के संकेत बन रहे हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा. निवेश से लाभ मिल सकता है.

कन्या राशि
कार्यस्थल पर दबाव महसूस हो सकता है. धैर्य रखें और रणनीति से काम करें. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें. परिवार में किसी से मतभेद संभव है, संवाद से समाधान मिलेगा.

तुला राशि
आज सामाजिक सम्मान बढ़ेगा. नए संपर्क बनेंगे, जो आपके भविष्य में लाभ देंगे. जीवन में मधुरता आएगी. खर्चों पर नियंत्रण रखें. नई शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है.

वृश्चिक राशि
आज किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहें. कार्यक्षेत्र में तनाव हो सकता है. आर्थिक लेनदेन सोच-समझकर करें. किसी को भी पैसे देने से बचें. सेहत का विशेष ध्यान दें. संयम और शांत व्यवहार से स्थिति संभल जाएगी.

धनु राशि
आज नए अवसर मिल सकते हैं. शिक्षा और करियर में सकारात्मक संकेत हैं. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. अचानक धन लाभ संभव है. जल्द ही आपको सफलता मिलेगी.

मकर राशि
मकर राशि वालों का परिश्रम का फल मिलेगा. वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा. निवेश में लाभ हो सकता है. निजी जीवन में संतुलन बनाए रखें. 

कुंभ राशि
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. रिश्तों में पारदर्शिता रखें. यात्रा लाभकारी रहेगी. जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे. परिवार में खुशहाली रहेगी.

मीन राशि
आज मीन राशि वालों का आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा. मानसिक शांति मिलेगी. धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं. मित्रों से सहयोग मिलेगा. अटके हुए काम बन जाएंगे.

डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement