राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों की चाल हर दिन हमारे जीवन पर असर डालती है. आज का दिन कुछ राशियों के लिए लाभ, सफलता और खुशखबरी लेकर आ सकता है, वहीं कुछ लोगों को सावधानी और संयम बरतने की जरूरत होगी. आज 17 फरवरी 2026 मंगलवार का दिन नौकरी, कारोबार, पैसा, परिवार और सेहत के अनुसार कैसा रहने वाला है? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से..
🌹-मेष राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा .महिलाओं को भी आज वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है,बेतुकी बातें व्यर्थ के विवाद को जन्म देगीं.प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा.वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा. बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी.
🌹-वृषभ राशि
आज के दिन आपके लिए लाभदायक रहेंगे.अकड़ूँ स्वभाव के कारण आपनी बात के आगे किसी की नहीं चलने देंगे.पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा.वाणी पर संयम रखें.समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे.यात्रा के योग बनते बनते रह जाएंगे.आज कहीं से रुका धन मिलने के योग है.नौकरी में पदोन्नति के चांस हैं.एक से अधिक आय के साधन मिल सकते है .
🌹-मिथुन राशि
आज के दिन पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.पैतृक व्यवसाय में प्रगति होगी.निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे.आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा.आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है.समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे.नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है.
🌹-कर्क राशि
आज के दिन आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा लेकिन उन्नति पाने के लिए आज अपना हटी स्वभाव त्यागना पड़ेगा.अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे.नए काम में शीघ्रता नहीं करें.पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे.कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा.
🌹-सिंह राशि
परिवार के सदस्यों को आज अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी .सेहत अच्छी रहेगी.व्यस्त रहें, मस्त रहें. आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते है.दूर से किसी रिश्तेदार की आपके घर में आगमन हो सकते है.आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे.आज खुश खबर मिलने का दिन है.
🌹-कन्या राशि
आज के दिन आपको शुभोफल की प्राप्ति कराएगा.आज आप जिस कार्य को करने की सोच लेंगे उसे अकेले ही पूरा करने की समर्थ रखेंगे .दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं.सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकती है. कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी.
🌹-तुला राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा.आय में बढ़ोतरी होगी दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं, पर आप को लोगों से निराशा जनक व्यवहार मिलेगा.व्यापार में लाभ होगा.यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं.कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी.आजीविका में वृद्धि होगी.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन नौकरी पेशा जातको के लिए महत्व पूर्ण काम सौंपे जाएंगे.आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा.दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा.सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा.राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे.आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे.
🌹-धनु राशि
आज के दिन आपको शुभफलों की प्राप्ति कराएगा.धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.क्रोध की अधिकता रहेगी.परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा.व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे है.समय पर संभल जायें.निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी.परिवार के बुजुर्ग आपकी किसी बुरी आदत से परेशान रहेंगे.अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें.
🌹-मकर राशि
आज के दिन आपको शुभफलों की प्राप्ति कराएगा.आज आपका कंजूस स्वभाव परिजनों के लिए परेशानी करेगा.घर गृहस्थी की भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे.आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे.आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा.धन संबंधी काम पूरे होंगे.मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुडऩे का अवसर मिलेगा.
🌹-कुम्भ राशि
आज के दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा.दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन-सहन बदलने के प्रयास करेंगे.व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी.जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें.परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे.व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी.
🌹-मीन राशि
आज के दिन आपके लिए शुभ समाचार ले कर आ सकते है .परिवार में सुख शांति रहेगी अपने काम करने के तरीकों को बदलें. घर की साज-सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है. आज कर्ज लेने से बचना चाहिए.आज जोखिम लेने से बचें अन्यथा आपको परेशानी झेलनी पड़ेगी.व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.