राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों की चाल हर दिन हमारे जीवन पर असर डालती है. आज का दिन कुछ राशियों के लिए लाभ, सफलता और खुशखबरी लेकर आ सकता है, वहीं कुछ लोगों को सावधानी और संयम बरतने की जरूरत होगी. आज 16 फरवरी 2026, सोमवार का दिन नौकरी, कारोबार, पैसा, परिवार और सेहत के अनुसार कैसा रहने वाला है? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से..
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा. सहकर्मियों से मुलाकात होगी. घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी. दूर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. सेहत अच्छी रहेगी. लेट-लतीफी के कारण काम बिगड़ने की संभावना है. यात्रा पर जा सकते हैं. कार्यक्षेत्र में अधूरे कामों को लेकर परेशानी हो सकती है, फिर भी धन लाभ के योग हैं.
वृष राशि
आज कार्यक्षेत्र में काम अधिक रहने से दिनचर्या बिगड़ सकती है. पारिवारिक वातावरण मिला-जुला रहेगा. शरीर में थकान और तनाव बना रहेगा. सरकारी कार्यों में दौड़-धूप का सकारात्मक परिणाम मिलेगा. घरेलू कार्यों में भी आपके सहयोग की जरूरत पड़ेगी, जिससे थोड़ी परेशानी हो सकती है.
मिथुन राशि
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. अनुभव होने के बाद भी कामों में सुधार की गुंजाइश रहेगी. व्यवसाय में किसी और के भरोसे न रहें. परिवार के किसी सदस्य का गलत व्यवहार आपको आहत कर सकता है. जैसा आप दूसरों के लिए सोचेंगे, वैसी ही प्रतिक्रिया मिलेगी.
कर्क राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा. व्यवहार में गर्मी रहने से वातावरण कभी-कभी अशांत हो सकता है. धन की आमद बनी रहेगी. भूमि-भवन में निवेश के लिए समय अनुकूल है. सहकर्मियों की लापरवाही विवाद का कारण बन सकती है, फिर भी धन लाभ होगा. परिजनों की इच्छा पूरी करने से घर में सुख-शांति रहेगी.
सिंह राशि
आज आप ज्यादा भागदौड़ के मूड में नहीं रहेंगे. बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है. उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है. जितना मिलेगा, उसमें संतोष करेंगे. व्यवसाय में निवेश करेंगे, लेकिन लाभ तुरंत नहीं मिलेगा. भविष्य में धन दोगुना हो सकता है. घर का वातावरण अच्छा रहेगा.
कन्या राशि
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा. रुका हुआ धन मिल सकता है. व्यवहार में सतर्क रहें, आपका गलत आचरण किसी को ठेस पहुंचा सकता है. लोग सामने कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन पीछे आलोचना कर सकते हैं. संचित धन पर निर्भर रहना पड़ेगा.
तुला राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा. आप स्वभाव से संदेही रहेंगे, जिससे अपनों को ठेस पहुंच सकती है. संतान की उन्नति के योग हैं. कार्य-व्यवसाय में महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें. नौकरी में परिवर्तन के संकेत हैं. घरवाले थोड़ी मदद करेंगे.
वृश्चिक राशि
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा. वाणी पर संयम रखें. चोट लगने की संभावना है. जरूरत के समय धन मिल जाएगा, इसलिए ज्यादा चिंता नहीं होगी. बेरोजगारों को प्रयास करने पर नौकरी मिल सकती है. बड़बोलेपन से सम्मान में कमी आ सकती है.
धनु राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा. यात्रा के योग हैं. जोखिम भरे कामों से बचें. मनचाही वस्तुओं पर खर्च कर सकते हैं. घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. परिजन आपके व्यवहार से खुश रहेंगे.
मकर राशि
दिन की शुरुआत में सेहत ठीक नहीं रहेगी, लेकिन बाद में सुधार होगा. काम के प्रति गंभीर रहेंगे, फिर भी व्यवसाय में मंदी से लाभ कम होगा. बुद्धि के बल पर लाभ मिल सकता है. आज खर्च करने पर ही धन प्राप्ति संभव है.
कुंभ राशि
आज घर में तालमेल की कमी रहेगी. महिलाओं को जीवनसाथी से सम्मान और स्नेह मिलेगा. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं. अधिकारियों से सावधान रहें, लोग आपकी गलती का इंतजार कर सकते हैं.
मीन राशि
आज विवाद से बचें, नहीं तो मानसिक परेशानी होगी. शरीर में दर्द रह सकता है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. व्यवसायी किसी बड़ी योजना या अनुबंध पर काम करेंगे. धन की आमद कई स्रोतों से हो सकती है. सामाजिक व्यवहार बढ़ाना लाभदायक रहेगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से..