Advertisement

Horoscope 12 February: राशि के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन, यहां पढ़ें गुरुवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Horoscope 12 February: राशि के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन, यहां पढ़ें गुरुवार का राशिफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों की चाल हर दिन हमारे जीवन पर असर डालती है. आज का दिन कुछ राशियों के लिए लाभ, सफलता और खुशखबरी लेकर आ सकता है, वहीं कुछ लोगों को सावधानी और संयम बरतने की जरूरत होगी. आज 12 फरवरी 2026, गुरुवार का दिन नौकरी, कारोबार, पैसा, परिवार और सेहत के अनुसार कैसा रहने वाला है? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से..

मेष राशि
आज के दिन जल्दबाजी में किया गया निवेश आपको सफलता प्राप्त कराएगा. घर-परिवार में किसी सदस्य के कारण आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें. ज्यादा मेहनत करने के मूड में नहीं रहेंगे, परंतु पुराने कार्यक्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में काफी परिश्रम करना पड़ेगा. कार्यक्षेत्र पर किसी की लापरवाही के कारण नोंकझोंक हो सकती है.

वृष राशि
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. आलस्य एवं शिथिलता के कारण कार्य के प्रति उत्साह नहीं रहेगा. किसी अरिष्ट की चिंता सताएगी. शेयर-सट्टे में भारी हानि के योग हैं, अनुभवी की सलाह लेकर ही निवेश करें. उधार की रकम वापस कर सकते हैं और निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा. किसी महिला के द्वारा भाग्योदय होगा.

मिथुन राशि
आज दिनभर शारीरिक रूप से चुस्त बने रहेंगे. अचानक धन लाभ होगा. अनैतिक कार्यों से सावधान रहें, अन्यथा नुकसान संभव है. कार्यक्षेत्र पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी. सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी. सेहत अच्छी रहेगी. किसी स्वजन के सहयोग से कर्ज से मुक्ति मिलेगी. विरोधी आज शांत रहेंगे. परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग हैं. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होगी.

कर्क राशि
आज का दिन व्यवसाय और नौकरी में मनचाही उन्नति मिलने से प्रसन्नता देगा. कार्यक्षेत्र पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आज आपके विचारों से सभी प्रभावित रहेंगे. दलाली के व्यवसाय में निवेश से विशेष लाभ की संभावना है. आपके सभी कार्य सहजता से पूर्ण होंगे, जिससे उत्साह बढ़ेगा. परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं. पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी.

सिंह राशि
आज का दिन संतान की उन्नति के लिए बहुत अच्छा है. अध्यात्म में रुचि रखने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा. धन लाभ होगा. आज का अधिकांश समय आराम से व्यतीत होगा. सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में योगदान देने से यश और सम्मान की प्राप्ति होगी. आप अपने पराक्रम से बिगड़े कार्यों को बना लेंगे. प्रतिस्पर्धी नतमस्तक होंगे. जायदाद एवं कानूनी कार्यों में सफलता मिलेगी.

कन्या राशि
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. कार्यक्षेत्र पर अधिकांश समय उबन में बीतेगा. पहले से व्यवस्था न बनाने का नुकसान उठाना पड़ेगा. व्यवसाय में निवेश एवं जोखिम के कार्य हाथ में लेना हानिकारक रहेगा. आलस्य के कारण कार्य करने में उत्साह नहीं होगा. कारोबारी कार्य से यात्रा के योग हैं. व्यापार में वृद्धि होगी. अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा.

तुला राशि
आज के दिन जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा. सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा. व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ समय अनुकूल रहने पर भी आज न करें. व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट होगी. स्त्री एवं संतान पर खर्च करेंगे. दांपत्य का पूर्ण सुख मिलेगा. दिखावा और लालच से दूर रहें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है.

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा. कार्यक्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा. सहकर्मियों एवं अधिकारियों का अपेक्षित व्यवहार मिलने से आशानुकूल लाभ अर्जित करेंगे. पुरानी देनदारी से परेशानी हो सकती है. पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे. सुख के साधनों में वृद्धि करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी.

धनु राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा. परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. अधिकारियों का आपके प्रति विश्वास और लक्ष्य के प्रति दृढ़ इच्छाशक्ति से कार्य करने पर मनचाही सफलता मिल सकती है. कार्यक्षेत्र पर सहयोगियों से किसी कारण मतभेद रह सकते हैं. किसी अप्रत्याशित सुख मिलने से परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. आवश्यक कार्य से यात्रा हो सकती है.

मकर राशि
आज के दिन व्यावसायिक एवं सामाजिक क्षेत्र में विवेकपूर्ण व्यवहार रखें. सेहत का विशेष ध्यान रखें. कार्यों में प्रारंभिक विलंब या असफलता से घबराएं नहीं, प्रयास जारी रखें, सफलता अवश्य मिलेगी. पुरुष पक्ष से झगड़ा होने की संभावना है, परंतु काम के समय यही साथ देंगे, इस बात को ध्यान में रखकर चलें.

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा. संतान पक्ष से कोई खुशखबरी प्राप्त होगी. बड़ों के मार्गदर्शन से व्यवसाय एवं पैतृक संबंधी लगभग सभी समस्याओं का समाधान होगा, जिससे आय के नवीन स्रोत बनेंगे. सरकारी कार्य भी थोड़े परिश्रम के बाद बन जाएंगे. पुराने अटके धन की प्राप्ति होगी. सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा. आकस्मिक छोटी यात्रा के योग हैं. घरेलू वस्तुओं एवं संतान पर खर्च करेंगे.

मीन राशि
आज के दिन किसी को मन की बात कहने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें, अन्यथा परेशानी हो सकती है. सरकारी कार्य में लापरवाही न बरतें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. कुंवारे जातकों को योग्य जीवनसाथी मिलने की संभावना है. परिजनों के साथ खरीदारी करेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement