Advertisement

Rashifal 09 August 2025: आज इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, चमकेगा भाग्य! पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 09 August 2025: आज इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, चमकेगा भाग्य! पढ़ें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 9 अगस्त 2025 शनिवार का दिन (9 August 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा..
 

मेष राशि 
आज के दिन मन में सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. मन में प्रसन्नता रहेगी और मन को शांति की अनुभूति होगी. किसी सहकर्मी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे. वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें. नौकरी में बदलाव या प्रमोशन होने से तरक्की संभव है. जीवनसाथी के सहयोग प्राप्त होंगे. जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी घेर सकती हैं. लेन देन में लापरवाही न करें. आपकी व्यस्तता आपको थका सकती है.

वृषभ राशि
आज आपके नए मित्र बनेंगे. घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. धर्म में आस्था बढ़ेगी. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. आप स्वार्थी लोगों से दूर रहें. शत्रु पराजित होंगे. अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें. वाणी पर संयम रखें अन्यथा किसी को इससे ठेस पहुंच सकती है. व्यापारियों को लाभ प्राप्त होगा. जो लोग लंबे समय से किसी छोटी-मोटी बीमारियों से जूझ रहे हैं, उन्हें राहत मिलेगी.

मिथुन राशि 
आज के दिन आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे. आकस्मिक धन लाभ के योग हैं. पुराने मित्रों से मुलाक़ात होगी. संतान पक्ष से कोई ख़ुशख़बरी मिलने के संकेत हैं .आप धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. पिछले अनुभव से सबक लेकर आगे बढ़े, सफलता मिलेगी प्रियजन से मुलाकात होगी. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है. सामाजिक आयोजन में हिस्सा लेंगे. रिश्तेदारों से अच्छा व्यवहार करें. किसी गंभीर स्थिति से बचने की कोशिश करना ही बेहतर रहेगा.

कर्क राशि
आज के दिन भाग्य के साथ मिलेगा. दान पुण्य और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा. सहज व्यवहार विरोधियों को भी मित्र बना सकता है. अचानक कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. आय से अधिक खर्च होने के संकेत हैं. घरेलू ताम-झाम में शाम तक व्यस्त रहेंगे. घरेलू रख-रखाव में दिन बीतेगा. रिश्तेदार और परिवार के साथ घूमने जाने की योजना बना सकते हैं. मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे. उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा. 

सिंह राशि
आज के दिन निर्धारित कार्यों संपन्न होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा. वाहन चलाते हुए भी सावधानी बरतें. धन प्राप्ति के योग हैं. भाग्योदय संभव है. धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी. युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. खोई प्रतिष्ठा हासिल कर लेंगे. कोर्ट कचहरी में सफलता मिलेगी. अपनों के लिए कोई भी समझौता कर सकते हैं. पुराने परिचित लोगों से मुलाकात होगी, जिम्मेदारियों का बोझ ज्यादा रहेगा.

कन्या राशि 
आज के दिन लाभदायक रहेगा. करियर में आपकी तरक्की के योग बन रहे हैं. आपने इच्छा शक्ति के बल पर आप बढ़ी से बढ़ी चुनौतियां का सामना करेंगे. आपके अटके काम पूरे होंगे. जोखिम के कार्यों से दूर रहे हैं. बातचीत में नरमी बरतें. विवादस्पद मामले सुलझेंगे. राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे. नौकरी और करियर के क्षेत्र में अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं. जीवनसाथी से किसी विषय पर बहस हो सकती है.

तुला राशि 
आज के दिन अनुकूल वातावरण रहेगा. माता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकते हैं. आज आपका झुकाव आध्यात्मिकता की और रहेगा. आप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं. अविवाहित जातकों के लिए आज शुभ समय है. आप आज ऊर्जा से भरे हैं. आज थोड़े से धीरज और सहनशीलता के साथ काम लें तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है. आपकी कुशलता से सभी प्रभावित होंगे.

वृश्चिक राशि 
आज के दिन दूसरों की सहायता करने के लिए समय अनुकूल है. काम-वासना पर नियंत्रण रखें. आज आपके जीवन में एक नई ऊर्जा का प्रवेश होगा. खुद को शांत रख पाने की किसी क्रिया के साथ दिन की शुरुआत करें. जीवनसाथी से मधुरता का भाव रहेगा. शेयर में धन का निवेश सोच समझकर करें. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा.

धनु  राशि 
आज के दिन हर कार्य में सफलता मिलने के संकेत हैं. खूब परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी .आज के दिन आपको किसी खास से कुछ मिल सकता है.सामूहिक कार्यों में सब की सलाह से आगे बढऩा लाभदायक रहेगा. धैर्य से काम लें.मित्रों का साथ हर मुश्किल में हिम्मत देगा.लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है. धार्मिक यात्रा के योग हैं .जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा .

मकर राशि 
आज के दिन ख़ुद के लिए समय निकालें. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें. सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें. दिन बहुत अच्छा है आज आपको अपने हर एक कार्य में अच्छा लाभ होने वाला है. आज आप किसी नए प्रोजक्ट में भागीदार बन सकते है और वहां से आपको नही उपलब्धिया प्राप्त होंगी. विरोधी आपकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे. मनमोजी रवैया नुकसानदायक हो सकता है.

कुम्भ राशि 
आज के दिन भौतिक साधन तथा व्यापार में सफलता मिलेगी. लंबी दूरी के यात्रा के योग बनेंगे. कार्य क्षेत्र में नए आयाम मिलने वाले है. साथ ही साथ आज आपको आपका कोई पुराना मित्र या फिर रिश्तेदार मिल सकता है. पहले से कुछ ज्यादा अच्छा महसूस करेंगे. पैसो के प्रति अधिक दिलचस्पी रखेंगे. आमदनी में बढ़ोतरी होगी. आज आप अपने किसी बहुत प्यारे इंसान से मिल सकते है.

मीन राशि
आज के दिन धन की अधिकता रहेगी. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे. नौकरी में पदोन्नति होगी. विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे. कोई लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है. आज आप अपने काम में पूरी तरह से खरे उतरेंगे. पारिवारिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे. आस्था बढ़ेगी आज आपको किसी से कोई गिफ्ट या फिर पैसे मिल सकते हैं. आज धन के नये स्रोत जुड़ सकते है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement