राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 5 अगस्त 2025 मंगलवार का दिन (5 August 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
मेष राशि
आज के दिन धार्मिक अथवा आध्यात्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे. संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता प्राप्त होगी. भूमि भवन वाहन का सुख तो मिलेगा लेकिन किसी अन्य के भाग्य से ही आज भूमि भवन संबंधित कार्य में लाभ मिलेगा. कार्य व्यवसाय की स्थित सामान्य से उत्तम रहेगी, उतार चढ़ाव के बाद भी स्वयं को परिस्थितियों अनुसार ढाल कर संचय कोष में वृद्धि करेंगे लेकिन खर्च करने में कंजूसी करेंगे. स्त्री पक्ष से झूठ बोलने से बचे आज आगे कलह हो सकती है.
वृष राशि
आज का दिन शुभ रहेगा. कार्य व्यवसाय में परिश्रम करने से पीछे नहीं हटेंगे इसी के बल पर आज धन लाभ भी होगा. सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी पहचान गंभीर व्यक्तित्व लेकिन मिलनसार जैसे बनेगी. चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जातको को विशेष लाभ मिलने की संभावना है. मन मे यात्रा की योजना बनेगी लेकिन अकस्मात ही होगी अथवा निरस्त करनी पड़ेगी. जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे. रक्त अथवा उदर संबंधित शिकायत रह सकती है.
मिथुन राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा. कार्य क्षेत्र पर आय के एक से अधिक साधन सुलभ होंगे लेकिन सहयोग की कमी के कारण सभी से लाभ नहीं उठा सकेंगे फिर भी जीविकोपार्जन के लिए ज्यादा संघर्ष नही करना पड़ेगा. सामाजिक क्षेत्र पर आप भाग्यशाली माने जाएंगे लेकिन घरेलू मामलों में कुछ कमी अनुभव होगी. गूढ़ विषयो में रुचि लेंगे दूरदर्शी सोच रहने के कारण कार्यो की गति धीमी रहेगी. शेयर सट्टे के प्रति रुचि अधिक रहेगी भविष्य में इससे लाभ ही मिलेगा.
कर्क राशि
आज के दिन निवेश करने के लिए अनुकूल समय है. आज लोग आपके मुह पर मीठा बोलेंगे लेकिन मन मे ईर्ष्या भारी रहेगी पीठ पीछे कुछ न कुछ हानि पहुचाने का प्रयास करेंगे पर आज सफल नहीं हो सकेंगे बाहर के लोगो से आवश्यकता के समय ही बोले मन का भेद आज परिजनों को भी ना दे. कार्य व्यवसाय धन लाभ की प्रबल संभावना है परंतु किसी पर अनैतिक दबाव या काम ना कराएं.
सिंह राशि
आज के दिन आपका स्वाभिमानी व्यक्तित्व आपके लिए शुभ रहेगा. आज एकल व्यवसाय की तुलना में सांझेदारी के कार्यों अथवा जोखिम के कार्यो में लाभ की संभावना अधिक है, कार्य क्षेत्र पर थोड़ी बहुत कहा सुनी भी होगी परिचितों पर भी सोच समझ कर भरोसा करें. खान पान उत्तम मिलेगा इसमे संयम रखना आवश्यक है पेट संबंधित व्यादि हो सकती है. विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा. दूर स्थान के यात्रा के योजना बन सकते हैं.
कन्या राशि
आज आपका व्यवहार अत्यंत लचीला रहेगा. कार्य व्यवसाय में सफलता मिलेगी. लेन देन में सावधानी रखें. सन्ध्या के समय सार्वजनिक क्षेत्र के लिए महत्तवपूर्ण रहेगा लोगों को आपके परामर्श की आवश्यकता पड़ेगी इसमें टालमटोल ना करें, वरना संबंधों में खटास आएगी भविष्य के लाभ से भी वंचित रह जाएंगे. परिवार में सौहार्द पूर्ण वातावरण रहेगा कुछ मामलों में आपसी समझ की कमी भी रहेगी फिर भी तालमेल बना रहेगा.
तुला राशि
आज आपको पैतृक कार्यो से किसी न किसी रूप में लाभ होगा साथ ही विदेश अथवा अन्य मन इच्छित स्थान की यात्रा में आ रही बाधा शांत होगी अथवा इन क्षेत्रों से लाभदायक समाचार मिलेंगे. घर परिवार में वातावरण आनंदित रहेगा भाई बंधुओ में परस्पर स्नेह बढेगा लेकिन थोड़ी स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी. धन की आमद भी निश्चित होगी. विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में परेशानी आएगी शारीरिक रूप से कमजोरी अनुभव करेंगे.
वृश्चिक राशि
आज व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे. कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी. यात्रा के अवसर बनेंगे. पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. शारीरिक एवं मानसिक रूप दृढ़ता आएगी लेकिन आज अनैतिक संबंधों में पड़ने अथवा इनके कारण घर मे कुछ ना कुछ कोहराम मचने की भी संभावना है. अपनी गलती ना मान बहस कर छोटे से विवाद को बढ़ाएंगे. सरकारी उलझनों से दूर ही रहे आज, कल से परिस्थितियां अनुकूल बनने लगेंगी तब तक धर्य धारण करें.
धनु राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा. भूमि भवन में निवेश करने के लिए समय उपयुक्त है. भाग्य पक्ष बलवान रहने पर भी कुछ न कुछ कमी अनुभव होगी. परिवार में वातावरण धार्मिक रहेगा धर्म क्षेत्र की यात्रा अथवा दान पुण्य पर भी खर्च करेंगे संध्या बाद सुखोपभोग की कामना अधिक रहेगी पिता से किसी पुरानी बात पर बहस हो सकती है धर्य का परिचय दें.
मकर राशि
आज के दिन मन मे थोड़ी चंचलता लेकिन धार्मिक एवं सात्विक मनोवृति रहेगी पूजा पाठ के लिए व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल लेंगे. कला संगीत में भी रुचि लेंगे लेखन कार्य से जुड़े जातक अल्प समय मे नई रचना का निर्माण कर सकेंगे. कार्य व्यवसाय में धन की आमद अवश्य होगी परन्तु रुक रुक कर होने से थोड़े अधीर भी रहेंगे. घर का माहौल शांत रहेगा छोटी मोटी नोकझोंक वातावरण को प्रभावित नही करेगी.
कुंभ राशि
आज के दिन आप धन की तुलना में प्रतिष्ठा का अधिक ध्यान रखें. कार्य क्षेत्र पर संघर्ष भाग दौड़ अधिक करनी पड़ेगी बैठ कर कमाने की कामना में ना रहे अन्यथा अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा धन लाभ प्रयास करने पर अवश्य होगा. आज पैतृक साधनों में वृद्धि भी करेंगे लेकिन इसके लिये काफी मशक्कत करनी पड़ेगी. परस्त्री आकर्षण से बचें अन्यथा मान एवं धन दोनो की हानि निश्चित है. स्त्री के कारण अथवा मूत्र संबंधित समस्या रहेगी.
मीन राशि
आज का दिन वात कफ अथवा नेत्र संबंधित परेशानी पाचन शक्ति में कमी रह सकती है. आय बना रहेगा. सन्ध्या के बाद सेहत में सुधार आने लगेगा विचार भी धार्मिक बनेंगे भाई बहन का सुख न्यून रहेगा लेकिन थोड़ी चापलूसी करने पर अकस्मात लाभ भी करा सकते है. शत्रु पक्ष आज निर्बल रहेगा फिर भी इसका कोई विशेष लाभ नहीं उठा पाएंगे.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.