Advertisement

Rashifal 10 August 2025: आज तुला राशि वाले सेहत का रखें खास ध्यान, जानें मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 10 August 2025: आज तुला राशि वाले सेहत का रखें खास ध्यान, जानें मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 10 अगस्त 2025 रविवार का दिन (10 August 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा..

मेष राशि
आज का दिन घर बाहर के माहौल में मिश्रित माहौल बना रहेगा. सेहत का विशेष सावधानी रखें. रुका हुआ धन मिलने की संभावना रहेगी. पराक्रम की कमी नहीं रहेगी आत्मविश्वास की भावना से भरे रहेंगे. कार्य क्षेत्र अथवा अन्य जगह शत्रु पक्ष से तकरार होने की सम्भवना  मन मे भय उत्पन्न करेगी, लेकिन किसी के बीच बचाव करने पर मामला गंभीर होने से पहले ही शांत हो जाएगा. अन्य लोगो के सहयोग की आवश्यकता अधिक पड़ेगी, इसलिए व्यर्थ की बयान बाजी से बचें. 

वृष राशि
आज के दिन परिस्थितियां लगभग प्रत्येक कार्य मे विजय दिलाने वाली बन रही है. अटके कार्यों में किसी अनुभवी का सहयोग भी मिलेगा लेकिन धन लाभ के लिये जब भी प्रयास करेंगे वह आगे के लिए लटकने से मन निराश होगा,  फिर भी खर्च लायक आय सहज मिल जाएगी. संकलन करने के विचार आज ना बनाये अन्यथा व्यर्थ मानसिक और शारीरिक कसरत करने पर भी हासिल कुछ नहीं होगा. स्त्री वर्ग के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा.
 
मिथुन राशि
आज के दिनपरोपकार की भावना प्रबल रहेगा. कार्य क्षेत्र पर भी खुल कर काम कर पाएंगे. अपना काम निकालने के लिए अनैतिक साधनों का सहारा भी ले सकते हैं, धन की आमद कुछ व्यवधान के बाद सीमित मात्रा में ही होगी, आज आप इसको लेकर ज्यादा भाग दौड़ के पक्ष में भी नही रहेंगे. नौकरी पेशा लोग अधिक कार्य भार के कारण परेशान होंगे. व्यवसायी वर्ग किसी महत्तवपूर्ण कार्य को लेकर संतोष में रहेंगे. घर के सदस्य आवश्यकता के समय सहयोग करेंगे. 

कर्क राशि
आज के दिन आपका ध्यान खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस पाने पर केंद्रित रहेगा, इसके कारण बेतुकी हरकतें करने से भी नही चूकेंगे. घर के सदस्य आपके रहस्यमयी स्वभाव से परेशान रहेंगे. नौकरी पेशा और व्यवसायी वर्ग अनुभव होने के बाद भी अनाड़ियों जैसे व्यवहार करेंगे. आज आप जिसे अपना शत्रु मानेंगे वही किसी न किसी रूप में धन लाभ कराएगा. थोड़ी भागदौड़ करने पर धन लाभ भी होगा लेकिन बचत नहीं हो सकेगी. पैतृक संपत्ति को लेकर किसी से ना उलझे मान भंग हो सकता है. 

सिंह राशि
आज का दिन मिला जुला रहेगा. लेन देन में सावधानी रखें, सोच समझ कर ही किसी से व्यवहार करें धन को लेकर भी उलझने लगी रहेंगी जोड़ तोड़ कर भी धन लाभ होने की जगह आज खर्च ही अधिक होगा. व्यवसायी वर्ग भी ले-देकर सौदे करेंगे जिससे धन लाभ तो होगा लेकिन हानि की भरपाई नहीं कर सकेंगे. घर मे महिला वर्ग आर्थिक उलझन सुलझाने में मदद कर सकती है लेकिन चार बाते सुनाने के बाद ही. 

कन्या राशि
आज के दिन अनुकूल कार्य व्यवसाय केवल बुद्धि बल और व्यवहारिकता से ही लाभ होगा वह भी आशानुकूल नहीं. सहकर्मी आपसे किसी न किसी बात पर नाराज ही रहेंगे. कोर्ट कचहरी में आपको सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के प्रति मन में प्रेम बढ़ेगा. लेखन अथवा अध्यापन से जुड़े लोग कई दिन की मेहनत का फल कम मिलने से उदास होंगे. आकस्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे खर्च भी होगा लेकिन इसके बाद भी मन संतुष्ट ही रहेगा.

तुला राशि 
आज के दिन मिश्रीत फलदायी रहेगा. रक्त संबंधी समस्याएं हो सकते हैं. आज किसी के द्वारा वादा खिलाफी का आरोप भी लगाया जा सकता है परोपकार की भावना प्रबल रहेगी लेकिन सीमित साधनों के कारण ठीक से कर नहीं पाएंगे फिर भी सामर्थ्य अनुसार किसी याचक को कुछ न कुछ अवश्य देंगे. भाई बंधु अथवा घर के अन्य सदस्य का जिद्दी व्यवहार कुछ समय के लिये परेशान करेगा. सरकार संबंधित कार्य भाग दौड़ के बाद आश्चर्य जनक परिणाम देंगे. 

वृश्चिक राशि
आज के दिन भाग दौड़ के साथ ही यात्रा के लिए योजना तैयार कर सकते हैं. पराक्रम से बिगड़े कार्य और संबंधों को जोड़ने का प्रयास करेंगे इसमे काफी हद तक सफल रहेंगे लेकिन मन की चंचलता एक बात पर टिकने नहीं देगी. कार्य व्यवसाय से धन की आमद अवश्य होगी पारिवारिक सदस्यों से बना कर चले विशेष कर पैतृक कार्यों में किसी प्रकार की जोरजबरदस्ती ना करें लाभ की जगह हानि हो सकती है. 

धनु राशि
आज आप जो भी विचारेंगे या निर्णय लेंगे परिणाम उसके विपरीत ही रहने वाला है. कार्य व्यवसाय की गति मंद रहेगी इसके ठीक करना आज बहुत मुश्किल होगा.उधर के लेन देन में सावधानी बरतें. पित्त संबंधित समस्या हो सकते हैं. आध्यात्मिक कार्यो में लगाव रहेगा लेकिन उलझनों के कारण समय नहीं दे सकेंगे. जमीन संबंधित अथवा अन्य अचल संपत्ति के कार्यो से जुड़े लोगों को प्रयास करने पर अनुकूल परिणाम मिल सकते है.

मकर राशि
आज आपके नरम स्वभाव अन्य लोगो को आकर्षित करेगा. कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे पुराने सौदों से धन लाभ होगा भविष्य के लिए नई योजना बनेगी परंतु इस पर कार्य आज आरम्भ ना करें धन फंसने की संभावना है. किसी अन्य व्यवसायी को मिलने वाला अनुबंध आपकी झोली में आसकता है इसके लिए थोड़े अधिक व्यवहारिक होने की आवश्यकता है. 

कुंभ राशि
आज के दिन पिछले कुछ दिनों की तुलना में बेहतर रूप से व्यतीत करेंगे. नौकरी व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलेगा अन्य प्रतिस्पर्धियों की तुलना में आपका काम अच्छा रहेगा आपकी कार्य प्रणाली भी लोगो को पसंद आएगी इस कारण मन मे अहम भाव उत्पन्न होगा. भाई बंधुओ का सुख भी अन्य दिनों की अपेक्षा ठीक रहेगा लेकिन मन मे स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी. सरकारी कार्यों को आज टालने का प्रयास करें भागदौड़ एवं खर्च के बाद भी परिणाम निराश करेंगे. 

मीन राशि
आज के दिन आप शारीरिक रूप से तंदरुस्त रहेंगे. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आध्यात्म एवं भाग्य पक्ष प्रबल रहेगा परंतु फिर भी धर्म-कर्म की तुलना में सुखोपभोग को अधिक महत्त्व देंगे. व्यवसायी वर्ग दोनो ही बुद्धि बल से आवश्यकता अनुसार धन की आमद कर लेंगे लेकिन तुरंत खर्च भी हो जाएगा. माता पक्ष से जो आशा लगाए है उसके पूरे होने में संदेह रहेगा.


अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement