Advertisement

Rashifal 28 April 2025: वृश्चिक राशि वालों को हो सकती हैं स्वास्थ्य समस्याएं, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 28 April 2025: वृश्चिक राशि वालों को हो सकती हैं स्वास्थ्य समस्याएं, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 28 ​अप्रैल 2025 सोमवार का दिन (28 April 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...

मेष राशि

आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा.समाज में मान सम्मान बढ़ेगा .दिन के आरंभ में थोड़ी सुस्ती रहने के कारण कार्यो में विलंब होगा.महिलाओं को घरेलू कार्यो के लिए दौड़-धूप करनी पड़ेगी फिर भी लोग आपके कार्यो में नुक्स निकालेंगे.मध्यान के बाद कार्यो से उबन होने पर मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे.आर्थिक रूप से परिस्तिथि अनुकूल रहेगी उदर शूल की संभावना है.

वृष राशि

आज के दिन मन के नकारात्मक भाव शारीरिक एवं मानसिक रूप से विचलित करेंगे.आपको राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी .संतान की उन्नति होगी .प्रतिकूल स्वास्थ्य कार्यो में विघ्न डालेगा. सामाजिक क्षेत्र एवं घर मे धैर्य का परिचय दें किसी की बातों पर शीघ्र प्रतिक्रिया माहौल खराब करेगी मामूली बाते भी दिल को चुभेगी. महिला वर्ग अतिआत्मविश्वास की भावना से ग्रस्त रहेंगी जिससे मान भंग के प्रसंग बन सकते है.

मिथुन राशि

आज का दिन सुख शान्ति से बितायेंगे .कार्य व्यवसाय में मध्यान तक का परिश्रम संध्या के बाद फल देने लगेगा आज आकस्मिक रूप से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति उत्साहित करेगी धन लाभ भी  निश्चित समय पर ना होकर आकस्मिक ही होगा.धार्मिक कार्यो के लिए कम ही समय निकाल पाएंगे. सरकारी कार्यो में ढील ना दे अन्यथा बाद में लंबित रहेंगे.प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी.संताने संध्या के समय अपने व्यवहार से परेशान करेंगी. 

कर्क राशि

आज के दिन आपको शारीरिक रूप से अत्यंत सावधानी बरतने की आवश्यकता है.जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे .हाथ पैरों में भी शिथिलता रहेगी जिससे दैनिक कार्य कुछ प्रभावित होंगे.व्यावसायिक कार्यो में भी आज दौड़ धूप अधिक रहेगी इसका उचित लाभ विलंब से ही मिल सकेगा.घर के सदस्य आपसी परेशानी को समझेंगे फिर भी अधिक बोलने की आदत से बचें.

सिंह राशि

आज के दिन आप धैर्य धारण करने पर उम्मीद से अधिक लाभ कमा सकते है.आज आप यथार्थ को छोड़ काल्पनिक दुनिया मे अधिक रहेंगे जिस वजह से लोग आपकी हंसी उड़ाएंगे.आज आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा घरेलू सुख के साधन एवं मौज शौक पर केवल दिखावे के लिए खर्च करेंगे जिससे बाद में आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी. घर मे किसी ना किसी से रूठना मनना चलता रहेगा फिर भी शान्ति भंग नही होगी. 

कन्या राशि

आज का दिन धन-धान्य वृद्धि कारक रहेगा.स्वतंत्र विचार रहने से लोगो के मन की बात आसानी से जान लेंगे. व्यवहार कुशलता से नए लाभदायक संबंध बनाएंगे.शेयर अथवा अन्य जोखिम के कार्यो में निवेश करने से बचें .कई दिनों से निरस्त यात्रा आज बेमन से करनी पड़ सकती है. मित्र रिश्तेदारो से नजदीकियां बढ़ेंगी. घरेलू वातावरण सामान्य रहेगा फिर भी महिलाओं की आवश्यकता का विशेष ध्यान रखें अन्यथा बेवजह कलह के प्रसंग बन सकते है.

तुला राशि

आज के दिन मिला जुला रहेगा .घर एवं बाहर आज संतुलित व्यवहार रखें लोग आपकी सही बातों को भी गलत बना कर विवाद खड़ा करेंगे. सेहत आज ठीक रहेगी लेकिन कलह-क्लेश के कारण मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे. जिस भी कार्य का मन बनाएंगे उसमे कोई ना कोई व्यवधान आने से मन खिन्न होगा. धन संबंधित लेन-देन में स्पष्टता रखें लिख कर ही करें भूल होने की आशंका है.आकस्मिक यात्रा हो सकती है. 

वृश्चिक राशि

आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा .छाती में संक्रमण अथवा मासपेशियो में खिंचाव आने से पीड़ा होगी. जिम्मेदारी ठीक से नही संभालने पर बड़े लोग नाराज होंगे. धन लाभ की उम्मीद नही होने पर भी अचानक होने से आश्चर्यचकित होंगे. फिर भी खर्च आय की तुलना में अधिक ही रहेंगे. घर अथवा रिश्तेदारी मे पूजा पाठ के आयोजन में भाग ले सकते है.महिलाये जल्दबाजी में गलत निर्णय लेने से परेशान हो सकती है.लंबी यात्रा आज ना करें ठंडे प्रदार्थो से परहेज रखें.

धनु राशि

आज जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे देर-अबेर उससे धन प्राप्ति होकर ही रहेगी. नए कार्य अनुबंध अथवा व्यवसाय की शुरुआत आज करना शुभ रहेगा परन्तु अधूरे कार्यो में ढील ना दें हानि भी हो सकती है.गृहस्थ में आज कुछ ना कुछ कारण से भाग-दौड़ लगी रहेगी. महिलाये अतिरिक्त कार्य आने से असहज रहेंगी स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा. व्यर्थ में किसी से बहस ना करें सरकारी कार्य मे उलझन बढ़ेगी आज निरस्त रखें. महिला वर्ग आज विशेष खर्चीली सिद्ध होंगी.

मकर राशि

आज के दिन आप मन ही मन आंनदित रहेंगे.असंयमित दिनचर्या के कारण शारीरिक रूप से भी थकान एवं अस्वस्थ्यता अनुभव होगी. आज आप किसी भी एक निर्णय पर नही टिकेंगे अपनी बातों से पलटने के कारण व्यावसायिक स्थल एवं गृहस्थ में झगड़े होने की संभावना है.मौज शौक को कार्यो से ज्यादा महत्त्व देने के कारण हानि हो सकती है.धन संबंधित योजनाए मन मे चलती रहेंगी .

कुंभ राशि

आज के दिन आपको राजकीय कार्यों में सफलता मिल सकती हैं .व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी.सरकारी अथवा पैतृक कार्यो को आज पूर्ण करने का प्रयास करे लाभदायक रहेगा. घर के बुजुर्गो से किसी बात पर मतभेद खड़ा होगा पर कुछ समय मे स्थिति सामान्य भी हो जाएगी. सामाजिक आयोजनों में भाग लेंगे. महिलाये स्वभाव से थोड़ी जिद्दी फिर भी गृहस्थ के लिए सहायक रहेंगी. 

मीन राशि

आज का दिन आपको सामाजिक क्षेत्र से मान सम्मान दिलाएगा .प्रियजनों के सहयोग के सहयोग प्राप्त होगा .रोजगार के अवसर मिलेंगे वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.व्यवसायी वर्ग भगीदारो से पुरानी खट-पट भुला कर नए सिरे से कार्य करने का प्रयास करेंगे इसमें सफल भी रहेंगे.महिलाये शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement