Advertisement

Rashifal 9 June 2025: सिंह और वृश्चिक वालों को निवेश में होगा लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 9 June 2025: सिंह और वृश्चिक वालों को निवेश में होगा लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 9 जून 2025 सोमवार का दिन (9 June 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...

🌹-मेष राशि
आज के दिन आप्रत्यासित खर्च सामने आयेंगे .यात्रा लाभदायक रहेगी .नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा.निवेश लाभदायक रहेगा .डूबी हुई रकम प्राप्त होगी .नौकरी पेशा जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा.स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है.प्रतिद्वंद्विता रहेगी. नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा. व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा.चोट व रोग से बाधा संभव है.नए उपक्रम प्रारम्भ करने संबंधी योजना बनेगी .दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें.

🌹-वृष राशि
आज के दिन सामान्य रहेगा .सरकारी कामों में सहूलियत होगी .जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा .घर में शांति रहेगी .पिता के स्वास्थ्य का विशेष सावधानी बरतें.क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें.विवाद को बढ़ावा न दें. पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा.वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें. छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है.व्यवसाय ठीक चलेगा. मित्र व संबंधी सहायता करेंगे.अनैतिक कार्यों में बाधा आएगी .

🌹-मिथुन राशि
आज के दिन शुभ रहेगा .नौकरी पेशा जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा.नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे.स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है.अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी. व्यवसाय में कमी होगी. नौकरी में नोकझोंक हो सकती है.पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं.थकान महसूस होगी.अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे.आय में निश्चितता रहेगी.वाणी पर नियंत्रण रखें .

🌹-कर्क राशि
आज के दिन दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक रहेगा .हल्की थकान महसूस होगी.घर बाहर सूख शांति रहेगी .आय में वृद्धि होगी.निवेश लाभ प्रद रहेगा.मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें. कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति.   अनुकूल रहेगी.जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी.जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है.व्यवसाय में वृद्धि होगी.नौकरी में सुकून रहेगा. 

🌹-सिंह राशि
आज के दिन सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा.शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है.समय की अनुकूलता है.उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी.अप्रत्याशित लाभ के योग हैं. भाग्य का साथ मिलेगा.व्यवसाय ठीक चलेगा. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं.भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं .जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें. 

🌹-कन्या राशि
आज के दिन कार्य स्थल पर परिवर्तन हो सकता है .कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा .नौकरी में प्रमोशन के योग हैं.नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा.सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी. प्रतिष्ठा वृद्धि होगी.सुख के साधन जुटेंगे. नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा.आय के स्रोत बढ़ सकते हैं.व्यवसाय लाभप्रद रहेगा.घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी.मान सम्मान बढ़ेगा .

🌹-तुला राशि
आज के दिन लाभदायक रहेगा.परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा.प्रयास सफल रहेंगे. किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी. मित्रों का सहयोग कर पाएंगे.कर्ज में कमी होगी. संतुष्टि रहेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार मनोनुकूल चलेगा. अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे. नौकरी में अनुकूलता रहेगी. निवेश शुभ रहेगा. जोखिम व जमानत के कार्य न करें.

🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन कीमती वस्तुएं संभालकर रखें .महनत अधिक होगी .लाभ मैं कमी महसूस करेंगे .दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे.व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें.लाभ के अवसर हाथ आएंगे.घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी.प्रसन्नता का वातावरण रहेगा.वस्तुएं संभालकर रखें.पुरानी संगी-साथियों से मुलाक़ात होगी .

🌹-धनु राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेंगे .भाईओं का सहयोग मिलेगा .नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा.कार्य में रुकावट होगी.समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी.वाणी पर नियंत्रण रखें .बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है. दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी.व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी. पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. 

🌹-मकर राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा .बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे .भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है .यात्रा सफल रहेगी. नेत्र पीड़ा हो सकती है.लेन-देन में सावधानी रखें.बगैर मांगे किसी को सलाह न दें.बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे.कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी.व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी.धनार्जन होगा.कर पाएंगे.नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी.

🌹-कुंभ राशि
आज के दिन लाभदायक रहेगा .पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी. मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा.स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. नौकरी में अनुकूलता रहेगी. वाणी पर नियंत्रण रखें.जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.

🌹-मीन राशि
आज के दिन सकारात्मक रहेंगे.व्यापार में मनानुकूल लाभ देगा .रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे.घर परिवार में प्रसन्नता रहेगी.पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा.आत्मशांति रहेगी.कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे.मातहतों का सहयोग मिलेगा. किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.) 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement