Advertisement

Rashifal 08 October: वृषभ और मिथुन वालों को होगा धन लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Rashifal 08 October: वृषभ और मिथुन वालों को होगा धन लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. राशिफल से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 08 अक्टूबर दिन रविवार (08 October Ka Rashifal) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि (Aaj Ka Rashifal) के लिए क्या संयोग पैदा कर रही है इसके बारे में जानते हैं. चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन (Today Horoscope) कैसा रहेगा.

🌹-- मेष राशि --उपाय--"ॐ सूर्य नारायणाय नमः""
आज के दिन बुद्धि विवेक में विकास होगा लेकिन इससे मन वांछित सफलता नही मिल सकेगी., दिन के पहले भाग में घर में पुरानी बात के कारण मतभेद रहेंगे. परिवार की चिंता रहेगी. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. कानूनी अड़चन दूर होगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. थकान रहेगी. पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा. अहंकार के भाव मन में न आने दें. व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा. आर्थिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी.

🌹--वृषभ राशि --उपाय--" ॐ कलीं कृष्णाय नमः ""
आज धन की आमाद सोच से थोड़ी कम रहेगी ,पुराने कार्यों से लाभ होगा लेकिन ज्यादा देर टिकेगा नही. धनागम होगा. भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी. रोजगार मिलेगा. आय में वृद्धि होगी. जल्दबाजी न करें. नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति के योग हैं. स्वाध्याय के महत्व को समझें. संतान को अपने कार्यों में सफलता मिल सकेगी.

🌹- मिथुन राशि --"" ॐ श्री गणेशाय नमः ""
आज यात्रा के योग बना हुआ है .धन लाभ होगा. आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. प्रमाद न करें. कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा. स्वार्थ एवं भोग की प्रवृत्ति के कारण अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं कर पाएँगे.

🌹- कर्क राशि --उपाय--" ॐ कलीं मधुसूदनाय नमः ""
आज शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है. विवाद न करें. दु:खद समाचार मिल सकता है. लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे. शत्रु से सतर्क रहें. काम के प्रति लापरवाही न करें, किसी बात पर मतभेद की संभावना है.परिवार में बिमारियों के कारण उदासीनता रहेगी. 

🌹--सिंह राशि--उपाय-- " ॐ श्री हनुमते नमः ""
आज प्रयास सफल रहेंगे. मान-सम्मान मिलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. सुख के साधन जुटेंगे. शत्रु परास्त होंगे. सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी. आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है. पड़ोसियों से किसी बात पर मतभेद की संभावना है.

🌹-- कन्या राशि --उपाय--" ॐ नामों भगवते वासुदेवाय नमः ""
आज वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. मान बढ़ेगा. धनार्जन होगा. थकान रहेगी. रचनात्मक कार्य में मन लगेगा. अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करें. मित्रों की मदद से समस्या का समाधान हो सकेगा. समय का सदुपयोग होगा.

🌹-- तुला राशि --उपाय--" ॐ कलीं केशवाय नमः ""
आज बेरोजगारी दूर होगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. प्रसन्नता में वृद्धि होगी. कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी. राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है. व्यापार में मनोनुकूल लाभ होने के योग हैं.

🌹--वृश्चिक राशि --उपाय--" ॐ कलीं रामाय नमः"" 
आज फालतू खर्च होगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें. पुराना रोग उभर सकता है. कुसंगति से हानि होगी. अनसोचे कार्य होंगे. दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है. पारिवारिक समस्याएँ सूझबूझ से निपटाएँ. कार्य में सहयोग मिलेगा. सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

🌹- धनु राशि --" ॐ कलीं गोविन्दाय नमः"" 
आज पुराना रोग उभर सकता है. बेचैनी रहेगी. प्रयास सफल रहेंगे. योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. व्यापारिक गोपनीयता भंग न करें. पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा. व्यापार की चिंता रहेगी. आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा. आशानुरूप स्थिति बनेगी.

🌹- मकर राशि --उपाय--" ॐ कलीं केशवाय नमः""
आज यात्रा में छोटादी का भय है. पेट संबंधित परेशानी हो सकता है. नए अनुबंध हो सकते हैं. व्यवसाय ठीक चलेगा. मान-सम्मान बढ़ेगा.  होगी. प्रसन्नता रहेगी. पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. लाभ में कमी आ सकती है. उचित मार्गदर्शन लेना जरूरी होगा. प्रमाद न करें.

🌹- कुंभ राशि--उपाय--" ॐ श्री हनुमते नमः ""
आज धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. कानूनी अड़चन दूर होगी. धनार्जन होगा. प्रसन्नता रहेगी. यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं. मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे. अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें. कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.

🌹- मीन राशि --उपाय--" ॐ सूर्य नारायणाय नमः""
आज चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है. जोखिम न लें. झंझटों में न पड़ें. आय में कमी होगी. व्यापार में लाभ होने के योग हैं. धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी. परिवार में किसी से विवाद हो सकता है. अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement