राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष के अनुसार, आज 8 मई शुक्रवार का दिन परंपरागत रूप से ज्ञान, सलाह और दीर्घकालिक निर्णयों से जुड़ा है. आज का दिन कई राशियों के लिए प्रगति और संतुलन लेकर आ सकता है, जबकि कुछ जातकों को संयम और सतर्कता बरतने की आवश्यकता रहेगी. ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि भावनात्मक फैसलों की बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना अधिक लाभकारी रहेगा. आइए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन क्या संदेश लेकर आया है.
🌹-मेष राशि
आज के दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है.दिन भर स्फूर्ति और उत्साह का वातावरण अनुभव करेंगे .पहले से सोचे हुए कार्य सरलता से पूर्ण होंगे.सामाजिक क्षेत्र पर यश वृद्धि होगी.कम बोलें पर अच्छा बोलें.
🌹-वृषभ राशि
आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा.व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से मुक्ति मिलेगी.सरकारी योजनाओं में सफलता प्राप्त करेंगे.किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देव स्थलों का भ्रमण करेंगे.
🌹-मिथुन राशि
आज प्रातः काल से ही सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा.दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा.मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे.भागदौड़ रहेगी.नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा.
🌹-कर्क राशि
आज के दिन आपकी बात की अनदेखी होने अथवा परिजन की मांग समय पर पूर्ण न होने पर परिवार में किसी से झगड़ा हो सकते हैं.निवेश किये धन से अर्जित होने वाले लाभ में विलंब होगा.संतान के लिए समय अनुकूल रहेगा.
🌹-सिंह राशि
आज के दिन आपके लिए अनुकूल रहेंगे.दूसरों के काम में व्यर्थ मीन-मेख न निकले.दिन के आरम्भ से ही लाभ के योग बन रहें हैं.कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें.कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी.
🌹-कन्या राशि
आज के दिन आपके लिए अच्छा रहेगा.भूमि भवन में निवेश करने के लिए समय अनुकूल रहेगा.मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे.कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है.
🌹-तुला राशि
आज के दिन आप और आपके परिवार किसी समारोह में उपस्थित रहेंगे.मनोरंजन पर विशेष खर्च होगा.आलस को त्याग कर काम करें.पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा.अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन आपके लिए अनुकूलता से भरपूर रहेगा.आज लोगों के मन की बात मीठा बोलकर जान लेंगे लेकिन अपने मन का भेद किसी से नहीं बताएँगे.व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे.
🌹-धनु राशि
आज के दिन महिलायें अपने जीवनसाथी के प्रति विशेष ध्यान दें,उनके सेहत का विशेष सावधानी बरतें.समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें.सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा.स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें.
🌹-मकर राशि
आज के दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा.विपरीत लिंगीय संबंध में सतर्कता बरतें अन्यथा धोखा या अपमान हो सकते है.आज रचनात्मक काम होंगे.नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी.
🌹-कुम्भ राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा.सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा एवं आप के प्रभाव में वृद्धि होगी.व्यापार अच्छा चलेगा.संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे .परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे.
🌹-मीन राशि
आज दिन के पहले भाग में सोची हुई योजनाएं बनती नजर आएंगी .कार्य में फोकस करना जरूरी है जिससे लाभ होगा.विवेक से निर्णय करने पर लाभ और सफलता प्राप्त हो सकेगी .अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें, धोखा मिल सकता है.नए कार्यों का आरंभ लाभदायी रहेगा.
डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य अंक ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों के आधार पर लिखी गई है. जरूरी नहीं की सबका अनुभव एक सा हो. ग्रहों और कुंडली से भी परिणाम बदल जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.