राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 08 अप्रैल 2025 मंगलवार का दिन (08 April 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
🌹-मेष राशि
आज के दिन शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे .किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात हो सकती है .जल्दी पैसा कमाने की कोशिश आपको परेशानी में डाल सकती है .गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की अनुभूति होगी.यहां गलती आपकी रहेगी लेकिन न मानने के कारण विवाद होगा.आप आर्थिक मामलों में संभल कर फैसला लें तो बेहतर होगा.बैंक से जुड़े लेनदेन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है.हालांकि सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
🌹-वृषभ राशि
आज दिन के शुरुआत में किसी धार्मिक स्थान में यात्रा करने की संभावना बन सकती हैं .महिलाओं के अधिकांश समय किसी खरीदारी या अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे .धन प्राप्ति में विलंब होगा फिर भी दिन शुभ रहेगा.प्रयास करने पर धन लाभ अवश्य होगा.सोच विचार कर किसी कार्य को करें.मौज-मस्ती के अवसर मिलेंगे.व्यापार में नई योजना पर कार्य करेंगे.छात्र भविष्य के विषय में कोई बड़ा फैसला लेंगे.
🌹-मिथुन राशि
आज के दिन पारिवारिक सुख व?
श्? धन बरेगा .पठन पाठन में रुचि बढ़ेगी .घरेलु सुख भी आज उत्तम रहेगा.बाहर के खानपान में संयम बरतें.घर के बुजुर्ग से शुभ समाचार मिलेंगे.प्रियजनों से उपहार प्राप्त होगा.मन प्रसन्न रहेगा.कल व्यापार संबंधी यात्रा लाभप्रद रहेगी.सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.परिवार के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे.आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी.
🌹-कर्क राशि
आज के दिन शुभ फलदायी रहेगा .जोखिम व जमानत के कार्य टालें .जीवनसाथी पर अनावश्यक क्रोध न करें .कार्यों में कामयाबी मिलेगी.सुबह से ही मन में धनप्राप्ति की तिकड़म लगी रहेगी.नौकरीपेशा जातक बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मान के पात्र बनेंगे.व्यापार संबंधी किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनाएंगे.पारिवारिक विवाद से दूर रहें.आज अपने मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न न होने दें.मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें.
🌹-सिंह राशि
आज के दिन घर के वातावरण में सुख और आनंद बना रहेगा .जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.सेहत में थोड़ी गिरावट अनुभव करेंगे.संतान जिद पर अड़ेगी.संतान के पक्ष में शुभ समाचार मिलेगा.लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे, लेकिन धन खर्च की अधिकता रहेगी.व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी.उच्च अधिकारी से कार्य की सराहना प्राप्त होगी.
🌹-कन्या राशि
आज के दिन परिवार में मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी.दिन के आरंभ में ही किसी परिजन से मुलाक़ात होने की सम्भावना है.लंबे समय से सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे.आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे.आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है.दूसरों की सहायता करेंगे.काम धंदा कुछ समय के लिए टल सकते हैं .
🌹-तुला राशि
आज के दिन नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छा समय है .गले में खराश और छाती में दर्द की शिकायत हो सकती है .नए कार्य की शुरुआत करेंगे.अपने कार्य के साथ ही सामाजिक कार्यों के प्रति भी गंभीर रहेंगे.नए प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी.सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे.परिवार में चल रही अनबन खत्म होगी.आवश्यकता पड़ने पर आर्थिक मदद प्राप्त होगी.माता-पिता का विश्वास पाने में सफल होंगे.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा .व्यापार में उन्नति होगी .परिणय संबंध में निर्णय लेने में सावधानी रखें .खरीदारी का मन बनेगा.किसी खास व्यक्ति के विचार से मार्गदर्शन होगा, जिससे मनोबल में वृद्धि होगी.धैर्य और दृढ़ता के साथ बने रहें.कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए पूरा प्रयास करें.अपनों के साथ सुखद क्षण व्यतीत करेंगे.
🌹-धनु राशि
आज का दिन मिला जुला रहने वाला है .समाज में मान सम्मान बढ़ेगा .आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक रहेगा.किसी पुराने कार्य के पूर्ण होने पर उत्साह से भरे रहेंगे.आज अपने विचारों में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे.शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे.घर में मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे.
🌹-मकर राशि
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा .स्वास्थ्य को लेकर आज विशेष सतर्कता बरतें.कार्य करने का उत्साह कम रहेगा, आलस महसूस करेंगे.अचानक यात्रा पर जाने की योजना बनेगी .व्संतान पक्ष से शुभ सूचना प्राप्त होगी .लेनदेन के मामलों में सतर्क रहें.आंखें बंद कर किसी पर विश्वास करने से बचें.कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा.सहकर्मी का सहयोग और समर्थन मिलेगा.
🌹-कुंभ राशि
आज के दिन लाभदायक रहेगा .आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी.व्यवसाय के सिलसिले में आज यात्रा करनी पड़ सकती है.धार्मिक यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी.कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे.जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें.धैर्य बनाए रखें.दूसरों के कामों में दखल देने से बचें.
🌹-मीन राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा .छाती में संक्रमण होने की संभावना है .दूर के रिशदारों से मुलाक़ात होगी .किसी के साथ विवाद उत्पन्न हो सकता है.क्रोध और वाणी में संयम रखें.सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें.व्यापार में वृद्धि होगी.परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा.परिवार के सदस्य को सफलता मिलेगी.बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे.परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी .
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर