Advertisement

Rashifal 07 November 2025: सिंह और तुला वालों को मिलेगा लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 07 November 2025: सिंह और तुला वालों को मिलेगा लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 7 नवंबर 2025 शुक्रवार का दिन (7 November 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...

🌹-मेष राशि
आज के दिन शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी.राज्य पक्ष में आपका प्रभाव बढ़ेगा.विरोधियों से सावधान रहें.दांपत्य सुख मिलेगा .समय का सदुपयोग करें अन्यथा नुकसान संभव है.कार्यस्थल पर कार्य की गति बनाए रखें. व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा सफल होगी. परिजनों से कटु वचनों के प्रयोग से बचें.

🌹-वृषभ राशि
आज के दिन अपने करियर प्रति आपने स्वप्न को साकार करने के प्रयास में सफलता प्राप्त होगी .दिन अनुकूल रहेगा.प्रियजन से भेंट की संभावना है.स्वास्थ्य में सुधार होगा.मन की बात कहने का अवसर मिलेगा.कर्म क्षेत्र के प्रति सजग रहेंगे.प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में विवाद हो सकते हैं. कीमती वस्तुओं पर खर्च होगा.

🌹-मिथुन राशि
आज के दिन सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे.यात्रा में सावधानी बरतें अन्यथा आपको परेशानी हो सकते है घर परिवार के कार्यों में व्यस्त रहेंगे. सर्राफा व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन उपयुक्त है. नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा. समाज में सम्मान मिलेगा.करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं.

🌹-कर्क राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा .आज जो भी कार्य करें सोच समझकर के करें अन्यथा लोगों के बीच आपनी छवि खराब हो सकते है.व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी. साझेदारी में नए अनुबंध होंगे.परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी.नए वस्त्र अलंकार की प्राप्ति के योग है.

🌹-सिंह राशि
आज के दिन आपके लिए विशेष लाभ प्राप्त होगा.समय का दुरुपयोग न करें.वाहन सुख सम्भव है. कार्य करने के तरीकों को बदलें. वैवाहिक प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे.संबंधियों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी.बहत जल्दी किसी के बातों में विश्वास न करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकते है .व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा.

🌹-कन्या राशि
आज के दिन आप की मेहनत के अनुसार सफलता प्राप्त होगी .आपकी बातों से कार्यस्थल पर लोग प्रभावित होंगे.मित्रों की मदद करनी पड़ सकती है.आज किसी से भी लेनदेन करने से पहले सोच समझकर निर्णय लें अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है .व्यापार में अनायास लाभ होने के योग हैं. अधूरे काम समय पर होंगे.आय से अधिक व्यय होगा.

🌹-तुला राशि
आज के दिन समाज में मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी.व्यर्थ की विवादों से दूर रहें अन्यथा आपको मानसिक रूप से परेशान होना पड़ेगा .किसी विशेष कार्य को अंजाम देने में मित्र सहयोग करेंगे. आपके निर्णय से परिवार में असंतोष रहेगा.मन में उत्साह की कमी होगी.घर की साज-सज्जा में समय बीतेगा.

🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन समय पर निर्णय लेने से कार्य में सफलता तय है .परिजनों को अपना कोई राज बताने में संकोच कर रहे हैं.कार्यस्थल पर कर्मचारियों से तनाव रहेगा.दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा.खर्चों की चिंता होगी. सामाजिक कामों में जरूरत से ज्यादा उत्सुकता कार्य बिगाड़ सकती है.

🌹-धनु राशि
आज के दिन सन्तान की और से सुखद समाचार सुनने को मिलेगा जो आपको मानसिक रूप से प्रसन्नता देगा .आपकी सूझबूझ से व्यापार में प्रगति होगी.बुद्धि चातुर्य से आने वाली कठिनाइयां दूर हो सकेंगी. धार्मिक यात्रा हो सकती है.वाहन सावधानी से चलाएं. आर्थिक लाभ होगा. मन की व्याकुलता बढ़ सकती है.

🌹-मकर राशि
आज के दिन आपको आर्थिक स्थिति मजबूत होगी .जीवनसाथी से संबंध मजबूत बनेंगे.वाणी में मधुरता बनाए रखें .मन प्रसन्न रहेगा. शासकीय क्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं पर आपके संबंधों से कार्य होंगे.दूसरों की आलोचना से दूर रहें. संतान के विवाह प्रस्ताव सफल होंगे.

🌹-कुम्भ राशि
आज के दिन आप्रत्यासित लाभ प्राप्त होगा.जल्द बाजी से बचें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ेगा .दूसरों की बातों को नजरअंदाज न करें .परिणय चर्चा में सफल होंगे. मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी. सामाजिक मान में वृद्धि होगी. कई दिनों बाद आज स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे.

🌹-मीन राशि
आज के दिन नवीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे .नौकरी में पदोन्नति होगी अपने खान-पान की अनियमितता से स्वास्थ्य खराब कर लेंगे.परिवार में किसी से मतभेद होने की आशंका है, शांत रहें. पुराने संबंधों का लाभ मिलेगा. कर्मक्षेत्र में यश की वृद्धि संभव है.वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति संभव है.प्रशासन से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा.समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement