Advertisement

Rashifal 7 June 2025: धनु और कुंभ वालों के बढ़ेंगे खर्च, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 7 June 2025: धनु और कुंभ वालों के बढ़ेंगे खर्च, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 7 जून 2025 शनिवार का दिन (7 June 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...

🌹-मेष राशि
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा .महिलाये आज घर परिवार में ही उलझे रहेंगे .घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकते हैं .खर्च चलाने के लिए आज आपको उधार लेना पड़ सकते हैं .पूर्व नियोजित कार्य जिनसे लाभ की उम्मीद थी वह भी निरस्त होने अथवा अन्य कारण से क्षति ही कराएंगे. व्यावसायिक एवं घरेलू कार्यो में किसी की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी जो कि आशानुकूल नही मिलेगी.

🌹-वृष राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा.महिलायें अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखेंगी.माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी .अंदरूनी पारिवारिक निर्णय लेने में असहजता अनुभव करेंगे.किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर पल पल में निर्णय बदलेंगे.लेन देन में लापरवाही न बरतें.आध्यात्म में रुचि रहेगी लेकिन समय नही दे पाएंगे.मन में विरक्ति की भावना भी जाग्रत होगी.

🌹-मिथुन राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा .संध्या के बाद किसी समारोह में शामिल होने के अवसर मिलेंगे .पूजा पाठ में मन लगेगा .संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.व्यवसाय में मंदी के कारण कार्य क्षेत्र पर मन कम ही लगेगा. पारिवारिक वातावरण में खुशी एवं नाराजगी का मिश्रण बना रहेगा फिर भी स्थिति सामान्य ही रहेगी.धन प्राप्ति आशानुकुल रहेगा .महिलाये मन ही मन गुप्त युक्तियां बनाएंगी.

🌹-कर्क राशि
आज का दिनमित्रों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर कुछ आनंद के अनुभव प्राप्त करेंगे .परिवार में सुख शांति रहेगी .उपहार कि प्राप्ति हो सकते हैं .कार्य क्षेत्र पर भी अधिकारी वर्ग एवं परिवार में बुजुर्ग कृपा दृष्टि बनाये रखेंगे. सामाजिक जीवन धनवानों जैसा व्यतीत करेंगे थोड़ा दिखावा भी करना पड़ेगा.व्यवसायी वर्ग आज आंख बंद करके भी निवेश कर सकते है लाभप्रद ही रहेगा. 

🌹-सिंह राशि
आज के दिन आर्थिक कारणों से भी किसी खास व्यक्ति की खुशामद करनी पड़ेगी फिर भी आशानुकूल परिणाम नही मिलने से मन मे नकारात्मक एवं अनैतिक कार्य करने के भाव आएंगे.आर्थिक स्थिति धीरे धीरे गिरने से व्यक्तिगत खर्च चलाना भारी पड़ेगा.उधारी वालो के कारण अतिरिक्त परेशानी होगी.महिलाये अधिक बोलने से बचें .जोखिम लेने से बचें .

🌹-कन्या राशि
आज के दिन आपको घर एवं बाहर मान-सम्मान में वृद्धि कराएगा पारिवारिक सदस्यों की भी इसमें महत्त्वपूर्ण भूमिका रहेगी. कार्य क्षेत्र पर भी आप निसंकोच निर्णय ले सकेंगे इनमे सफलता भी शत प्रतिशत मिलेगी.सुख के साधनों में वृद्धि करने पर खर्च होगा. महंगे सामानों की खरीददारी से घरेलू बजट बिगड़ेगा फिर भी आर्थिक लाभ होते रहने से स्थिति संभाल लेंगे.महिलाये घरेलू अव्यवस्था को सुधारने में व्यस्त एवं चिंतित रहेंगी.

🌹-तुला राशि
आज के दिन आध्यात्म में आज खुल कर रुचि लेंगे दान-पुण्य पर खर्च भी करेंगे. लेकिन घरेलू खर्चो को लेकर संकीर्णता दिखाना भारी पड़ सकता है.कार्य व्यवसाय में सामान्य गति रहेगी धन लाभ रुक रुक कर होता रहेगा .महिलायें आज अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगी .यात्रा के योग बन सकते हैं .पारिवारिक वातावरण अपने हंसमुख व्यवहार से उल्लासित करेंगे .

🌹-वृश्चिक राशि
आज का दिन आपकी आशाओ के अनुरूप रहेगा.स्त्री वर्ग आज घर में किसी न किसी से नाराज रहेगी .सरकारी कार्यो को करने के लिए भी आज का दिन शुभ है बिना किसी की सहायता के पूर्ण कर सकेंगे. पैतृक सम्पति संबंधित मामलों को लेकर दुविधा होगी भाग-दौड़ भी करनी पड़ेगी. महिलाये आज स्वप्न लोक की सैर करेंगी जिससे घर मे थोड़ी अव्यवस्था रहेगी.

🌹-धनु राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा.घर एवं बाहर एक जैसा वातावरण रहेगा लोग आपकी बात सुनेगें लेकिन गंभीर नही लेंगे आर्थिक विषयो में भी टालमटोल करेंगे.व्यवसायिक क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी बेमन से कार्य करने का नतीजा भी उसी अनुसार रहेगा.घर मे आकस्मिक खर्च नियंत्रण करने पर भी लगे रहेंगे धनाभाव के कारण छोटे मोटे खर्च भी परेशानी बढ़ाएंगे.सेहत की लापरवाही न करें .

🌹-मकर राशि
आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसके आरम्भ में दुविधा की स्थिति बनेगी बीच मे छोड़ने का मन भी बना सकते है लेकिन एकाग्र होकर लगे रहें तो निश्चित सफलता मिल सकते हैं .कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक उलझन सुलझने से मानसिक राहत मिलेगी संबंधों में पड़ी दरार भरेगी. अविवाहितो को विवाह के प्रस्ताव आएंगे लेकिन जल्दबाजी ना करें आगे परिणाम खराब भी हो सकते है.महिलाओ का स्वभाव चंचल रहेगा.

🌹-कुंभ राशि
आज के दिन धन धान्य में वृद्धि कराएगा.व्यावसायिक क्षेत्र पर आज आप नए प्रयोग करेंगे लेकिन इसका फल शीघ्र नही मिल सकेगा.महिलाये आज अपने परिवार में सुख शांति और ख़ुशहाली बना कर रखेगी.आलस्य एवं परिश्रम मिला जुला रहने से आशाजनक परिणाम नही मिलेंगे लेकिन इसके बाद व्यवसाय में आकस्मिक वृद्धि होने से धन आगम शुरू हों जायेगा .

🌹-मीन राशि
आज के दिन मिश्रित रहेगा .हर किसी को शंका की दृष्टि से देखना व्यवहारिकता में कमी लाएगा. सेहत भी अकस्मात बिगड़ेगी वायु विकार अथवा अन्य गैस संबंधित समस्या छाती में जलन से परेशानी होगी.आर्थिक मामलों में जल्दबाजी नुकसान कराएगी धैर्य से कार्य करें कार्य क्षेत्र पर बुद्धि विवेक से कार्य करने पर भी कोई विशेष लाभ नही होगा.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.) 

 

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement