Advertisement

Today Horoscope 6 March: मिथुन-सिंह और कन्या वाले वाणी पर रखें नियंत्रण, कुंभ जल्दीबाजी से बचें, जानिए अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Latest News
Today Horoscope 6 March: मिथुन-सिंह और कन्या वाले वाणी पर रखें नियंत्रण, कुंभ जल्दीबाजी से बचें, जानिए अपनी राशि का हाल

Jyotishacharya Pritika Majumdar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः 6 मार्च सोमवार ग्रहों की दशा और आपकी राशि की स्थिति क्या संयोग पैदा कर रही है. चलिए जानें. चलिए जानें आर्थिक स्थिति से लेकर करियर,स्वास्थ्य और परिवार संग कैसा रहेगा आपका दिन.

🌷मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
आज का भविष्य : पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी.उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी.फालतू खर्च होगा.स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है.आत्मसम्मान बना रहेगा.जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे.भाइयों का सहयोग मिलेगा.कारोबार से लाभ होगा.नौकरी में कार्यभार रहेगा.जल्दबाजी न करें।
 
🌷वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
आज का भविष्य : सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा.मान-सम्मान मिलेगा.मेहनत का फल मिलेगा.कारोबार में वृद्धि के योग हैं.जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे.निवेश शुभ रहेगा.नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे.शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है.समय की अनुकूलता है।
 
🌷मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
आज का भविष्य : व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल चलेगा.आय बनी रहेगी.स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें.बुरी खबर मिल सकती है.भागदौड़ अधिक रहेगी.वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें.मेहनत अधिक होगी.लाभ में कमी रह सकती है.कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.
 
🌺कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे.भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है.व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी.शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा.नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी.कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी.जल्दबाजी न करें.उत्साह रहेगा।
 
🌺सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
आज का भविष्य :दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है.फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा.हल्की मजाक करने से बचें.अपेक्षित काम में विलंब होगा.बेकार की बातों पर ध्यान न दें.अपने काम से काम रखें.लाभ के अवसर मिलेंगे.विवेक का प्रयोग करें.आय में वृद्धि होगी।
 
🌷कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा.आनंद के साथ समय व्यतीत होगा.मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा.रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे.व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा.नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी.किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है.आशंका-कुशंका से बाधा होगी।

🌺तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
आज का भविष्य : सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा.योजना फलीभूत होगी.कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है.कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा.नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं.शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से लाभ होगा.आय में वृद्धि होगी.मान-सम्मान मिलेगा.स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।
 
🌷वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
आज का भविष्य : चोट व रोग से कष्ट हो सकता है.बेचैनी रहेगी.सामाजिक प्रसंग में अनुकूलता रहेगी.पूजा-पाठ में मन लगेगा.सत्संग का लाभ मिलेगा.राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी.व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा.परिवार तथा अपनों का सहयोग मिलेगा.प्रसन्नता बनी रहेगी।
 
🌷धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
आज का भविष्य : ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा.नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी.मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा.स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं.भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे.शारीरिक कष्ट संभव है.भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.विवेक से कार्य करें।
 
🌷मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
आज का भविष्य : यात्रा लाभदायक रहेगी.राजकीय सहयोग मिलेगा.सरकारी कामों में सहूलियत होगी.जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा.घर में सुख-शांति रहेंगे.कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं.लाभ के अवसर हाथ आएंगे.अपनों से सहयोग मिलेगा.झंझटों में न पड़ें।
 
🌷कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
आज का भविष्य : यात्रा लाभदायक रहेगी.संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है.डूबी हुई रकम प्राप्त होगी.व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा.नौकरी में प्रशंसा मिलेगी.जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं.नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी योजना बनेगी।

🌷मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है.पुराना रोग उभर सकता है.वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें.किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है.स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है.दौड़धूप रहेगी.नकारात्मकता हावी रहेगी.कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement