राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 6 जून 2025 शुक्रवार का दिन (6 June 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
🌹-मेष राशि
आज के दिन किसी से बेवजह उलझने से बचे.मानसिक रूप से असंतुष्ट रहेंगे अपनी नाकामी का क्रोध परिजन अथवा सहकर्मी के ऊपर उतारने से वातावरण अशान्त बनेगा.महिलायें आज अधिक बोलने से बचें .भूमि भवन में निवेश करने से लाभ होगा .अधूरे कार्य पूरे होंगे .लेन देन में लापरवाही न करें .धन लाभ काम चलाऊ होगा घर मे पहले की अपेक्षा शांति रहेगी.
🌹-वृष राशि
आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा.घर में सुख के साधनों की वृद्धि होगी .इसपर खर्च भी बढ़ेगा .पुरानी पेंशन योजना को लेकर आज आपको कुछ राहत मिलेगी.सेहत के लिहाज़ से बेहतर होगा .लोग आर्थिक मामले टालने के प्रयास करेंगे फिर भी धैर्य धारण करें आने वाला समय हर तरह से अनुकूल रहेगा. धन को लेकर किसी से बहस में ना पड़े आज स्वाभाविक रूप से ही आवश्यकता अनुसार हो जाएगा.पारिवार के सदस्य आपसे किसी मनोकामना पूर्ति की आस लागये रहेंगे उनसे निराश नही करेंगे.
🌹-मिथुन राशि
आज का दिन सामान्य से उत्तम रहेगा.थोक के और जमीन के कार्य से जुड़े व्यवसायिकों आज आधिक लाभ प्राप्त होगा.क्रोध से बचे अन्यथा व्यापारिक संबंध खराब होने पर आगे के लिये दुखदायी रहेगा.धन लाभ मध्यान के आस पास अवश्य होगा इसके बाद का समय खर्चीला ही रहेगा.सरकारी कार्य आज ना करें समय और धन व्यर्थ होगा. पारिवारिक स्थिति संतोषजनक रहेगी लेकिन आपस मे जिद बहस भी होगी. सेहत को संभाले जोड़ो में दर्द की शिकायत रहेगी.आनंद के प्रसंग बनेंगे .
🌹-कर्क राशि
आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा.सार्वजिक क्षेत्र से वाहवाही मिलेगी.व्यावसायिक क्षेत्र से नाम और दाम दोनो मिलेगा धन लाभ के लिये आज ज्यादा इंतजार नही करना पड़ेगा. भविष्य के लिये भी संचय कर पाएंगे.प्रेम प्रसंग में सावधानी रखें .रुक रुक कर पैसा आयेगा .काम धंधा आज अच्छा बना रहेगा .घर मे किसी न किसी से बहस होगी विवेक से काम लेना चाहिए .
🌹-सिंह राशि
आज का दिन मानसिक उलझनों में खराब होगा दिन.दिन शुरुआत में कोई दिनों से लटके कार्य पूरे करने की योजना बनाएंगे परंतु आस पास के वातावरण में कलह-क्लेश रहने से कोई भी कार्य ठीक से नहीं कर सकेंगे .धन लाभ होगा लेकिन आशा से कम ही. लेन देन में सावधानी रखें .पारिवारिक वातावरण किसी बहुप्रतीक्षित कार्य का टालमटोल करने पर खराब हो सकता है.
🌹-कन्या राशि
आज दिन का पूर्वार्ध शुभ फलदायी रहेगा. कार्य क्षेत्र पर दिन के पूर्वार्ध में लाभ की संभावना बनेगी लेकिन टलते टलते मध्यान तक पहुच जाएगी लाभ होगा लेकिन उम्मीद से कम होने पर निराश होंगे. आज लापरवाही करने पर आपको मिलने वाला सौदा किसी प्रतिद्वन्दी को मिल सकता है सतर्क रहें.सेहत के मामले में सतर्क रहें .दोपहर बाद कुछ कार्यो में हानि होगी लेकिन घबराये नही जोखिम के बिना आज लाभ कमाना संभव नही.
🌹-तुला राशि
आज का दिन अधिकांश कार्यो में सफलता दायक रहेगा.आज वैसे तो व्यवहारिक ही रहेंगे लेकिन स्वार्थ सिद्धि के लिये किसी अन्य का नुकसान करने से भी नही चूकेंगे.धर्म कर्म में केवल खाना पूर्ति करेंगे.अन्य लोगो से होड़ न करें वरना आगे आर्थिक समस्या खड़ी हो सकती हैपरिजन के खर्च परेशानी में डालेंगे. घर मे पुत्र अथवा पौत्र की सेहत खराब होगी.धन की स्थिति ठीक रहेगी .
🌹-वृश्चिक राशि
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा. व्यवसाय में जो भी योजना बनाएंगे उससे लाभ अवश्य होगा. पूर्व से चल रहे किसी कार्य से भी धन की आमद होगी. लेकिन आज मौज शौक एवं अन्य खर्च अधिक रहने से पहले जमा की पूंजी भी खर्च हो जाएगी. दिखावे से बचें अन्यथा बाद में आर्थिक उलझने बढ़ेंगी.घरेलू वातावरण आनदमय रहेगा किसी को व्यर्थ में न टोके अन्यथा तकरार हो सकती है.
🌹-धनु राशि
आज दिन के संबंधों के बीच आज गलतफहमियां ना पाले अन्यथा नोकझोंक लंबी खिंच सकती है.कार्य व्यवसाय पहले की तुलना में बेहतर रहेगा धन एवं सुविधा मिलने के बाद भी मन असंतोष की भावना से ग्रस्त रहेगा. नौकरी वाले लोग आज ज्यादा बोझ लेने के पक्ष में नही रहेगे.सरदर्द अथवा अन्य शारीरिक अंगों में खिंचाव दर्द की शिकायत होगी.यात्रा के दौरान किसी भी व्यक्ति के साथ कोई विवाद न करें .
🌹-मकर राशि
आज दिन के आरंभ शुभ समाचार से होगा लेकिन सेहत में गिरावट अनुभव होगी.आवश्यक कार्य समय रहते करले मध्यान बाद कार्य व्यवसाय की स्थित अनुकूल रहने पर भी शारीरिक रूप से ज्यादा मेहनत नही कर सकेंगे अन्य लोगो के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा. धन की आमद आज निश्चित रूप से होगी पर घरेलु एवं व्यर्थ के खर्च अकस्मात आने से बचत नही कर सकेंगे.
🌹-कुंभ राशि
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा .कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता बढ़ेगी इसकी तुलना में सुविधा कम रहने से परेशानी होगी फिर भी पुराने व्यवहारों की सहायता से आर्थिक मार्ग खुलेंगे धन आज एक से अधिक स्त्रोत्रों से मिलेगा आकस्मिक लाभ की संभावना है .परिवार में पिता अथवा भाई बंधुओ के कारण मानसिक क्लेश रहेगा.
🌹-मीन राशि
आज के दिन मिश्रित रहेगा .नौकरी करने वाले लोग अधिकारी वर्ग से नाराज रहेंगे .अधिकारी वर्ग से भी आर्थिक आयोजन पूर्ण करने में ज्यादा मशक्कत नही करनी पड़ेगी.घर का उदासीन वातावरण भी दोपहर बाद से बदलने लगेगा महिलाए बच्चे मन इच्छित कार्य होने से प्रसन्न रहेंगे.जोड़ो में दर्द की शिकायत रहेगी आज .माता के स्वास्थ की ध्यान रखें..
Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से