राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 6 अगस्त 2025 बुधवार का दिन (6 August 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
🌹-मेष राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा .कार्य क्षेत्र में नई योजना बनेगी .जीवनसाथी आज आपको अच्छा समय और गिफ्ट दे सकते हैं .जरूरत मंद लोगों को अपने काम में सहयोग करने की सलाह दे सकते हैं.आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं.नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है. जो लोग अब तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात आज किसी खास से होने की संभावना है .
🌹-वृष राशि
आज के दिन घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि का आगमन होगा .संतान पक्ष से कोई विशेष गिफ्ट मिल सकते हैं .पुराने मित्रों के साथ आज मुलाक़ात होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन शराब के सेवन से दूर रहे आज .आज गलती से आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है.संभव है आज आप अपने प्रिय को टॉफ़ी और कॉकलेट वग़ैरह दें.आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी .
🌹-मिथुन राशि
आज के दिन शुभ रहेगा .अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएँ, जिनसे आपके सपने हक़ीक़त का रूप ले सकते हैं.धार्मिक यात्रा के योजना बन सकते हैं आज.अभी तक आपके साथ समस्या यह है कि आप कोशिश करने की बजाय केवल इच्छा करते हैं.ताज़ा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताज़गी बनाए रखें.नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है.बिना किसी पूर्व सूचना के आपका कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है .
🌹-कर्क राशि
आज के दिन शुभ रहेगा .किसी दूर की रिश्तेदार से मिलने की योजना बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के घर पर जाने की योजना बना सकते हैं .किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है.पुरानी यादों को ज़ेहन में ज़िंदा कर दोस्ती को फिर से तरोताज़ा करने का वक़्त है.पर्यटन क्षेत्र आपको बढ़िया करिअर दे सकता है.यह समय अपनी महत्वाकांक्षा को समझने और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने का है.सफलता आपका बेताबी से इंतज़ार कर रही है.
🌹-सिंह राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा.आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा.नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा.आज आपके दिल की धड़कनें अपने प्रिय के साथ ताल-से-ताल मिलाती मालूम होंगी.जी हाँ, यह प्यार का ही ख़ुमार है. आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा.लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे.अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा निकृष्ट तरीक़े से करेगा .
🌹-कन्या राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा.आज आप अधिकतर समय सो कर गुज़ार सकते हैं, और थोड़ा थकान भी महसूस करेंगे .घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं.अगर आप दफ़्तर में अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू ज़िंदगी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है.आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे सच हो जाएँ.
🌹-तुला राशि
आज के दिन मिला जुला रहेगा .जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन महसूस कर सकते हैं .ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते है.सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या फ़्लर्ट करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है.व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे .बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकता है.
🌹-वृश्चिक राशि
`धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे.आपका यह छोटा-सा काम उनके उत्साह को बढ़ाएगा. कृतज्ञता जीवन की सुगंध को फैलाती है और अहसान-फ़रामोशी इसे तार-तार कर देती है.भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है. कार्यक्षेत्र की बात करें तो आपकी टीम का सबसे ज़्यादा खीझने वाला व्यक्ति काफ़ी समझदारी की बातें करता नज़र आ सकता है.खाली समय में आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं.
🌹-धनु राशि
आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे.आपने बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है जिसका खामियाजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है .किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से मिली आकस्मिक अच्छी ख़बर मिलेगा .आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा.अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें.चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी.
🌹-मकर राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा .सिर्फ़ आप जानते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर है, इसलिए मज़बूत और स्पष्टवादी बनें तथा फ़ैसले तुरन्त लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहें.अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है.आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों.आपके और आपके जीवन साथी के बीच प्यार और सम्मान की भावना बढ़ेगा
🌹-कुंभ राशि
जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है. आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है.जो लोग अब तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात आज किसी खास से होने की संभावना है.लम्बे समय से अटके फ़ैसलों को अमली जामा पहनाने में क़ामयाबी मिलेगी और नयी योजनाएँ आगे बढेंगी. दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे.
🌹-मीन राशि
आज के दिन आपने माता-पिता के सहयोग से काम पूरा कर पाएंगे .माता के स्वास्थ की विशेष ध्यान रखें .अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तैल से मालिश करें.ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा. आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.