Advertisement

Rashifal 5 June 2025: इन लोगों पर होगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 5 June 2025: इन लोगों पर होगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 5 जून 2025 गुरुवार का दिन (5 June 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...

🌹-मेष राशि
आज के दिन आप अपनी बुद्धि और विवेक के बल पर मान-सम्मान के हकदार बनेंगे.परिवार में किसी की जिद पूरी करने में खर्च भी करना पड़ेगा .पार्टी और पिकनिक के भी अवसर मिलेंगे .दिन अच्छा और सकारात्मक रहेगा.किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी. अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा.कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा.घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है.

🌹-वृषभ राशि
आज के दिन आप भाग दौड़ की ज़िंदेगी से बचने का प्रयास करेंगे लेकिन किसी न किसी कारण से आज भाग दौड़ में ही रहेंगे.किसी के टीका टिप्पणी से मानसिक स्तिति पल पल पर परिवर्तित होगी .महिलाये अपने कार्य को ओरों के ऊपर डालेंगीं काम बिगाड़ने पर बाद में पछताएँगी.परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा.अधिकारी वर्ग से आपकी निकटता बढ़ेगी.व्यावसायिक उपक्रम में उलटफेर की शुरुआत हो सकती है.स्थाई सम्पति के निर्माण, मरम्मत व पुर्नस्थापना पर व्ययभार बढ़ेगा. 

🌹-मिथुन राशि
आज के दिन भर चंचलता मन पर हावी रहेगी बच्चों जैसी बातें कर हास्य के पात्र बनेंगे लेकिन आज का दिन कार्य व्यवसाय से शुभ फल दिलाएगा.घर परिवार के साथ मनरंजक जगह पर घूमने जा सकते हैं.विश्वस्त लोगों के कहे अनुसार चलें.राजकीय कार्यों में सतर्कता बरतें. मान-सम्मान को ठेस लग सकती है.जोश से कम व होश में रहकर कार्य करें.नये आगंतुकों से लाभ होगा.कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी. 

🌹-कर्क राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा.कार्य क्षेत्र पर दुपहर बाद तक व्यस्तता रहेगी ,इसका लाभ भी आशाजनक मिल जाएगा इसके बाद किसी से धन को लेकर तकरार होने की संभावना है.पुरानी पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा.परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी. व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी.बुरी संगति से बचें.नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें.अपनों का सहयोग प्राप्त होगा. 

🌹-सिंह राशि
आज के दिन आप मानसिक रूप से अशांत महसूस कर सकते हैं .वाणी और व्यवहार में मधुरता रखें अन्यथा परिस्थिति गंभीर होते देर नहीं लगेगी.दाम्पत्य जीवन में तनाव का वातावरण बन सकता हैं.शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें. आत्मचिंतन करें.पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी.खान-पान में सावधानी रखें. अपने अधीनस्थ लोगों से कम सहयोग मिलेगा.पुराने मित्रों के सहयोग प्राप्त होगा .भ्रातृपक्ष में विरोध होने की संभावना है. 

🌹-कन्या राशि
आज के दिन शुभ फलदायक रहेगा .धन लाभ कम खर्च अधिक रहेगा.अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे. रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी.व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए.अपने हित के काम सुबह-सबेरे निपटा लें.नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे.वाणी पर नियंत्रण रखें.परिवार में कोई मांगलिक कार्य पर वार्ता होगी. 

🌹-तुला राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेंगे.कार्य व्यापार में वृद्धि होने से आय के नए स्रोत बनेंगे पर आज आप आप जितना भी कमाई के लोभ में अनैतिक कार्य भी कर सकते हैं.कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं. समय को देखकर कार्य करना ज्यादा हितकर रहेगा.परिश्रम अधिक करना पड़ेगा तभी आप लाभ की आशा कर सकते हैं. कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग बनेंगे.दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे. पुरुषार्थ का सहारा लें.व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी. 

🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन आकस्मिक लाभ होगा और उपहार मिलेगा, लेकिन थकान भी इस दौरान आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी.कर्म बल पर आपको सफलता मिलेगी. व्यवसायिक क्षेत्र में वर्तमान क्षमता को बढ़ाएंगे.उपक्रम का विस्तार करने का प्रयास सफल होगा.आप अच्छी सफलताएं प्राप्त करेंगे. बुद्धि कौशल से चुनौतीपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी. वाणी पर नियंत्रण रखें .आर्थिक दृष्टि से समय उपलब्धिकारक रहेगा. भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा. 

🌹-धनु राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा.आज अनैतिक कार्यों से सावधान रहें .घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी.धर्म कर्म में रुचि रहेगी.व्यापार में स्थिति उत्तम रहेगी.उत्तरदायित्व की अधिकता निजी जीवन में अपने ही ढग़ की परेशानियां पैदा करेगी. कारोबार की उन्नति के लिये एक से अधिक सीढ़ी चढ़कर लोंगो को आश्चर्य में डाल देगें. चल-अचल सम्पति में वृद्धि होगी. बौद्धिक क्षेत्र में प्रतियोगिता जीतने का मौका मिलेगा. 

🌹-मकर राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेंगे.शनै:-शनै: स्थिति पक्ष की बनने लगेगी. मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी. यात्रा परिणाम शुभ रहेगा.आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी.सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होगी. लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी.कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में सावधानी बरतें .अभिभावकों के प्रति उत्तरदायित्व निभाने होंगे.

🌹-कुंभ राशि
आज के दिन नौकरी पेशा में पदोन्नति होगी .कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी .पिता के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे.विकास के लिए बनाई योजना सफल होगी.अच्छा हो कि आप अपने उद्देश्य को लेकर सचेत रहें. प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा. कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य सौंपे जा सकते है जो कि अतिविश्वसनीय व्यक्तियों को ही दिये जाते हैं.कार्य साधक दिन है व्यर्थ न गंवाऐ.मनोरथ सिद्धि का योग है.सेहत कमजोर बनी रहेगी .

🌹-मीन राशि
आज के दिन मिला जुला असर रहेगा .घर के बुजुर्ग के ऊपर भी ध्यान दें और भाई बंधुओं से मेल जोल केवल स्वार्थ के लिए ही रहेगा.मेहनत से सब कुछ अच्छा होगा.संतान की ओर से हर्ष के प्रसंग बनेंगे.पारिवारिक वातावरण सामान्य बना रहेगा.मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी.कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे.महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा..

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.) 

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement