Advertisement

Rashifal 5 January 2024: सिंह और वृश्चिक वालों को होगी सुख की प्राप्ति, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Latest News
Rashifal 5 January 2024: सिंह और वृश्चिक वालों को होगी सुख की प्राप्ति, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में (Rashifal) राशिफल से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 05 जनवरी 2024 शुक्रवार का दिन (05 January Ka Rashifal) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का (Today Horoscope) का दिन कैसा रहेगा..

🌹--मेष राशि--उपाय--"ॐ कलीं गोविन्दाय नमः""
आज जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें. पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा. दिन अच्छा है शुभ समाचार मिलेगे काम काज में भी तेज़ी रहेगी. व्यापारिक स्थति में धनलाभ की स्थति बनी रहेगी नए कारोबार की चर्चा या सञ्चालन करने की जिम्मेदारी भी मिल सकती है बड़ा सौदा होगा और लाभ भी मिलेगा दोपहर से समय विपरीत होना शुरू हो जायेगा.

🌹-वृषभ राशि
आज मन पसंद भोजन का आनंद मिलेगा .प्रसन्नता रहेगी.आज लिए दिन शानदार है,  जिस काम को आप काफी दिनों से नहीं कर पा रहे थे या करने की सोच ही रहे थे तो आज खुद ही ऐसी परिस्थति बन जाएगी की आपका काम आसानी से पूरा हो जायेगा आप किसी नए साझेदार की तलाश करे तो पूरी होगी.

🌹-मिथुन राशि--उपाय-""ॐ श्री हनुमते रामदूताएं नमः""
आज आय में वृद्धि होगी .किसी बड़े काम को करने में रुझान  रहेगा.आज का दिन नया सवेरा और नयी स्फूर्ति लेकर आया है बस आपको आज एनर्जी बनाकर रखना है प्रिय साथी से मुलाकात होगी और समय बहुत अच्छे से बीतेगा. आपको स्थाई रूप से आज लाभ प्राप्त होगा और नए संबंध भी लाभदायक होंगे.

🌹--कर्क राशि--उपाय-""ॐ कलीं कृष्णाय नमः"" 
आज दिन ठीक है धीरे धीरे आगे बढ़ते चले जाये जल्दी ही आपको अपनी उपलब्धि पर गर्व होगा  सभी संपर्को से आज सावधानी से और नियंत्रित भाषा में बातचीत व्यवहार करें.  किसी मरीज का हाल पूछने के लिए जाना पड़ सकता है.

🌹--सिंह राशि--उपाय--ॐ नमः शिवाय नमः""
आज सेहत लगभग ठीक ही रहेगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. दिन मस्त है अच्छे समय में मन तो खुश रहता ही है और काम भी स्वतः आगे बढ़ते रहते है  दोपहर के बाद कुछ तनाव जैसा हो सकता है लेकिन चिंता की कोई बात नहीं जल्दी ही आप स्थतियो पर नियंत्रण पा लेंगे मित्र आज सहायता करेगे.

🌹-कन्या राशि-उपाय-""ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्""
आज का दिन अच्छा ही है और भी धीरे धीरे अच्छा होता जा रहा है बस आप जो चल रहा है उसको आगे बढाए आज प्रेम प्रसंग आगे बढ़ेगे और जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय बीतेगा अपने निजी हित के काम आसानी से बना लेंगे धन मिलेगा.

🌹-तुला राशि-उपाय --"ॐ कलीं केशवाय नमः""
आज दिन ठीक है सभी आवश्यक काम बनाने में सफलता मिलेगी आज आपके सामने कोई व्यापारिक या अच्छे जॉब का प्रस्ताव भी मिल सकता है अगर आपको उचित लगे तो आप स्वीकार भी कर सकते है बस आज गुप्त शत्रुओ से सावधान रहे.

🌹-वृश्चिक राशि--उपाय --"ॐ श्री हनुमते रामदूताएं नमः""
आज का दिन अच्छा तो नहीं है फिर भी अगर आप चोकस रहे तो हानि से आसानी से बच सकते है अपने ही लोग आपके काम में व्यवधान पैदा कर सकते है अपनी सोच को बड़ा रखे और समझदारी से सभी काम सावधानी से करें हानि नहीं होगी दोपहर के बाद में समय में सुधार आना शुरू होगा.

🌹--धनु राशि--उपाय--"ॐ कलीं गोविन्दाय नमः""
आज का दिन आपके लिए अच्छा और सफलता से भरपूर है घर में आज काफी रोनक रहेगी आपको भी किसी समारोह आदि में जाने का मौका मिलेगा. नए सम्बन्ध बनेगे लेकिन पुराने संबंधो को भी संभालना होगा यात्रा के योग भी प्रबल बने हुए है.

🌹-मकर राशि--उपाय--"ॐ कलीं मधुसूदनाय नमः""
आज का दिन आपके लिए खास है अगर किसी नए वाहन या किसी वस्तु की खरीद भी आज कर सकते है और उपयोग में ला सकते है अभी व्यापारिक स्थति सामने बनी रहेगी मगर जॉब करने वालो को राहत मिल सकती है  शाम का समय और अच्छा रहेगा.

🌹--कुम्भ राशि--उपाय--"ॐ श्री गणधीपतये नमः""
आज आपके लिए दिन बहुत अच्छा है सभी मनोकामना पूर्ण होगी और बिना किसी रुकावट के सभी काम आसानी से आप बना लेंगे दोपहर के बाद दूसरा चंद्रमा होगा इसलिए आज आप काफी सात्विक बने रहेगे और सोच में कुछ परिवर्तन महसूस करेगे.

🌹-मीन राशि--उपाय --""शं शनैश्चराय नमः"" 
आज का दिन अच्छा तो नहीं है मगर जैसे जैसे दिन आगे बढेगा वैसे वैसे आज आपको आत्म विश्वास में बढ़ोतरी महसूस होगी  किसी का दबाव आप अब ज्यादा दिन बर्दास्त नहीं करेगे सभी प्रकार के कार्य शाम के बाद से पक्ष में घटित होने शुरू होंगे दिन में चंद्रमा आपकी राशि में आने से पहले खर्च को रोक कर रखे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement