Advertisement

Rashifal 4 November: मिथुन और कन्या वालों के कारोबार में होगी वृद्धि, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Rashifal 4 November: मिथुन और कन्या वालों के कारोबार में होगी वृद्धि, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. राशिफल से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 4 नवंबर दिन शनिवार (4 November Ka Rashifal) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि (Aaj Ka Rashifal) के लिए क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में जानते हैं. चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन (Today Horoscope) कैसा रहेगा.

🌹-मेष राशि --उपाय--""ॐ कलीं मधुसूदनाय नमः "" 
आज मेहनत का फल पूरा पुरा मिलेगा.पारिवारिक सहयोग मिलेगा. प्रसन्नतारहेगी. आज यात्रा मनोनुकूल रहेगी. कारोबार से संतुष्टि रहेगी. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. प्रयास सफल रहेंगे. बुद्धि का प्रयोग करें. प्रमाद न करें. निवेश से लाभ होगा. नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा. व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे. भाग्य अनुकूल है, जल्दबाजी न करें. प्रसन्नता रहेगी.

🌹--वृषभ राशि --उपाय--"ॐ श्री हनुमते नमः"
आज वाणी में शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें. प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी. राजकीय सहयोग प्राप्त होगा. वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. व्यापार में वृद्धि होगी. स्त्री वर्ग से समयानुकूल सहायता प्राप्त होगी. नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे. निवेश शुभ रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

🌹-मिथुन राशि--उपाय--"ॐ श्री गणेशाय नमः"" 
आज धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है. सत्संग का लाभ मिलेगा. राजकीय सहयोग प्राप्त होगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. कारोबार में वृद्धि होगी. निवेश लाभ देगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. जल्दबाजी से हानि संभव है.

🌹-कर्क राशि --उपाय:--"ॐ कलीं गोविन्दाय नमः"" 
आज बिगड़े काम बनेंगे. निवेश मनोनुकूल लाभ देगा. नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी. कोई पुराना रोग बाधा का कारण हो सकता है. सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. विरोध होगा. आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. तत्काल लाभ नहीं होगा.

🌹-सिंह राशि--उपाय--"ॐ नमः सूर्य नारायणाय नमः"
आज जल्दबाजी व लापरवाही से हानि होगी. राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है. विवाद न करें. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. प्रसन्नता रहेगी. बिछड़े मित्र व संबंधी मिलेंगे. विरोधी सक्रिय रहेंगे. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. व्यापार मनोनुकूल चलेगा. नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे. लाभ होगा.

🌹-कन्या राशि--उपाय--"ॐ कलीं कृष्णाय नमः" 
आज स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं. मनपसंद रोजगार मिलेगा. आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. कर्ज समय पर चुका पाएंगे. बैंक-बैलेंस बढ़ेगा. नौकरी में चैन रहेगा. व्यापार में वृद्धि के योग हैं. शेयर मार्केट से लाभ होगा. घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी. तनाव रहेगा.

🌹--तुला राशि--"ॐ कलीं रामाय नमः"
आज किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे. यात्रा लाभदायक रहेगी. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें. लेन-देन में सावधानी रखें. लाभ होगा.

🌹-वृश्चिक राशि--उपाय:--"ॐ कलीं रामाय नमः "" 
आज आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी. बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. काम में मन नहीं लगेगा. वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी. निवेश से लाभ होगा. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे.

🌹-धनु राशि--उपाय--"ॐ कलीं मधुसूदनाय नमः" 
आज कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी. काम में मन नहीं लगेगा. व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. रोजगार मिलेगा. आय में वृद्धि होगी. कारोबार में वृद्धि होगी. शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देगा. बुद्धि का प्रयोग करें. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा. भाग्य का साथ मिलेगा.

🌹-मकर राशि--उपाय--"ॐ कलीं केशवाय नमः ""  
आज कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. वाणी पर नियंत्रण रखें. व्यवसाय की गति धीमी रहेगी. आय बनी रहेगी. नौकरी में कार्यभार रहेगा. थकान महसूस होगी. सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे. चिंता रहेगी. आंखों का विशेष ध्यान रखें. चोट व रोग से बचाएं. पुराना रोग उभर सकता है.

🌹--कुंभ राशि--उपाय--"ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय"
आज आय में निश्चितता रहेगी. शत्रु शांत रहेंगे. व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा. बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें. दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा. थकान व कमजोरी रह सकती है. वाणी में कड़े शब्दों के इस्तेमाल से बचें. दूसरों की बातों में नहीं आएं.

🌹-मीन राशि--उपाय--"ॐ कलीं कृष्णाय नमः "" 
आज परिजनों पर खर्च करना पड़ेगा .आपके संपर्क मैं आने वाले लोग प्रसन्न  होकर ही जायेग .रुका हुआ धन प्राप्त होगा. प्रयास सफल रहेंगे. बुद्धि का प्रयोग करें. यात्रा मनोनुकूल रहेगी. कारोबार से संतुष्टि रहेगी. प्रमाद न करें. निवेश से लाभ होगा. नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा. व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे. भाग्य अनुकूल है, जल्दबाजी न करें. प्रसन्नता रहेगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement