Advertisement

Today Horoscope 04 June 2026: आज इन लोगों पर होगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Today Horoscope 04 June 2026: आज इन लोगों पर होगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal-  Daily Rashifal - Today Horoscope 

Add DNA as a Preferred Source

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष के अनुसार, आज 4 जून 2026 गुरुवार का दिन परंपरागत रूप से ज्ञान, सलाह और दीर्घकालिक निर्णयों से जुड़ा है. आज का दिन कई राशियों के लिए प्रगति और संतुलन लेकर आ सकता है, जबकि कुछ जातकों को संयम और सतर्कता बरतने की आवश्यकता रहेगी. ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि भावनात्मक फैसलों की बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना अधिक लाभकारी रहेगा. आइए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन क्या संदेश लेकर आया है..

🌹-मेष राशि 
आज के दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा.घर परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी.संतान पक्ष से शुभ सूचना प्राप्त होगी.नौकरी में प्रमोशन मिल सकते हैं.रुका हुआ धन प्राप्त होगा.कारोबार में उन्नती के योग है.कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा.

🌹-वृषभ राशि 
आज के दिन आपके लिए शुभ समाचार प्राप्त होगा.परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा .पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी.भाग्योदय का समय है.घर परिवार में महमानी का आगमन संभव है.सेहत का विशेष ख़याल रखें.कार्यस्थल पर किसी के सहयोग से काम पूरे होंगे.

🌹-मिथुन राशि 
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा.सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.नौकरी में पदोन्नति होगी.पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा.राजनैतिक मामलों में सफलता मिलेगी.परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी.खान-पान में ध्यान देने की जरूरत है. 

🌹-कर्क राशि 
आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा.कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी.अधिक लोभ और लालच न करें अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं.कम तो टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें.जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे.संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है.

🌹-सिंह राशि 
आज के दिन आपके लिए विशेष शुभ रहेगा.कार्य क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी.जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होंगे.बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं. खुद के तोर तरीके को बदलें.परिवार में संतान के विवाह की चिंता बनी रहेगी.

🌹-कन्या राशि 
आज के दिन आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी.आय में वृद्धि होगी .जीवनसाथी की भावनाओं को समझें .केवल पैसा कमाने में ही न लगें अपनी जरूरी जिम्मेदारी में पूरी करें. व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पायेंगे. 

🌹-तुला राशि 
आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा.आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा.धन प्राप्ति सुगमता से होगी .दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे.विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे.कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है.आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे.कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है.

🌹-वृश्चिक राशि 
आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा.बोलने से पहले सोच समझकर निर्णय लें.शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें.संतान की उन्नति होगी.व्यावसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं.धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी.आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा.

🌹-धनु राशि 
आज के दिन भूमि संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.निजी कार्यों में भाग दौड़ अधिक रहेगी.निवेश में जल्दबाजी न करें.आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें.पिता के स्वास्थ की चिंता रहेगी. अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है,पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं.

🌹-मकर राशि 
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा.विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा.मन ही मन किसी बात से परेशान है,पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें.विदेश यात्रा के योग बन रहे है.पूर्व में किये निवेशों से लाभ होगा.

🌹-कुंभ राशि 
आज के दिन घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी.परिजनों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे.अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा.लापरवाही से बचें.अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बतायें, नुकसान हो सकता है.

🌹-मीन राशि 
आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा.आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे.क़ीमती वस्तुएं संभालकर रखें.लेन देन में सतर्कता बरतें अन्यथा नुक़सान संभव है.सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.जोखिम के कार्यों से दूर रहें.किसी अजनबी पर भरोसा न करें. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

डिस्क्लेमर- यह जानकारी ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों  के आधार पर लिखी गई है. जरूरी नहीं की सबका अनुभव एक सा हो. ग्रहों और कुंडली से भी परिणाम बदल जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement