Advertisement

Rashifal 4 June 2025: तुला वालों को हो सकता है नुकसान, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 4 June 2025: तुला वालों को हो सकता है नुकसान, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 4 जून 2025 बुधवार का दिन (4 June 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा... 

🌹-मेष राशि
आज के दिन नकारात्मक बातों पर विचार न करें .कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी.बुजुर्ग का आशीर्वाद प्राप्त होगा .आपके लिये आज का दिन आशा से कम लाभदायक लेकिन फिर भी संतोषजनक रहेगा. संतोषी प्रवृति रहने के कारण व्यर्थ की उलझनों से बचे रहेंगे.धार्मिक पूजा पाठ में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे परन्तु ध्यान एकाग्र नही रहने के कारण आध्यात्म लाभ नही मिल पायेगा.आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगा .

🌹-वृष राशि
आज के दिन उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे .पैतृक संपत्ति के मामले में आपको सफलता प्राप्त होगा.आपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें .दैनिक कार्य के अतिरिक्त कार्य आने से कुछ समय के लिए असहजता बनेगी.काम-धंधे में सुधार आयेगा लेकिन रुके कार्य आज भी पूर्ण होने में संदेह रहेगा.नौकरी पेशाओ एवं महिलाओ का आस-पड़ोसियों से झगड़ा होने की संभावना है.परिवार में किसी से बीमार होने पर चिंता होगी धन खर्च के साथ अतिरिक्त भाग-दौड़ करनी पड़ेगी. 

🌹-मिथुन राशि
आज के दिन आय के अपेक्षा अधिक खर्च होंगे .दिल की बजाय दिमाग से काम लें .धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी लेकिन परोपकार के कार्य स्वार्थ पूर्ति के लिये ही करेंगे.आज कमर दर्द से परेशान रहेंगे.परिवार में आपसी प्रेम और स्नेह बढ़ेगा .धीरे धीरे सुधार आने लगेगा दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा.नए अनुबंध हाथ लगेंगे लेकिन आज इनपर कार्य आरम्भ नही कर पाएंगे. गृहस्थ में आज शांति स्थापित होगी फिर भी बुजुर्गो को संतुष्ट रखना नामुमकिन होगा. 

🌹-कर्क राशि
आज के दिन मन मे नकारत्मक भाव आएंगे किसी की हित मे कही बाते भी उल्टी लगेंगी.जॉब में उच्चपद प्राप्त होगा .धन की आमद अनिश्चित रहेगी खर्च निकालने के लिये भी जोड़-तोड़ करना पड़ेगा.उधार के व्यवहार से बचे अन्यथा बाद में परेशानी होगी.पारिवारिक वातावरण में विरोधाभास लगा रहेगा घर के सदस्य एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करेंगे.

🌹-सिंह राशि
आज के दिन विजय दिलाने वाला रहेगा.नसों में खिचाव और दर्द की शिकायत हो सकती है.मनमौजी व्यवहार अन्य लोगो के लिए परेशानी खड़ी करेगा.व्यवसायी वर्ग जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से लाभ कमाएंगे.नौकरी वाले लोग भी कार्य कुशलता के बल पर सम्मान के अधिकारी बनेंगे.परिवार का वातावरण आपसी समझ की कमी के कारण कुछ समय के लिये गरम होगा.पित्त, कफ से परेशानी होगी.

🌹-कन्या राशि
आज के दिन कोर्ट कचहरी के मामलों को लेकर लापरवाही न करें .संतान के साथ समय बिताएँगे .आज अपने अभिमानी स्वभाव के कारण घर मे बैठे बिठाये झगड़ा मोल लेंगे .घर से ज्यादा बाहर का वातावरण भायेगा. कार्य व्यवसाय में सोची योजनाए धीमी गति से चलेंगी आज जहां से लाभ की उम्मीद रहेगी वहां की जगह अन्य साधनों से अक्समात होगा.विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रचेंगे लेकिन कामयाब नही हो पाएंगे.स्वास्थ्य मध्यान बाद नरम रहेगा .

🌹-तुला राशि
आज के दिन आप अपनी बात मनवाने के लिये सामने वाले पर नाजायज दबाव बनाएंगे जिससे आपसी संबंध खराब होने का भय रहेगा .व्यवसायी वर्ग धन को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे उधारी के कारण कार्य क्षेत्र पर गरमा गरमी हो सकती है.आध्यात्मिक कार्यो में भी समय निकाल सम्मिलित होंगे लेकिन आज मन अन्यत्र ही भटकेगा.बाहर घूमने की योजना अंत समय मे निरस्त करनी पड़ेगी. 

🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन आपका स्वभाव बात-बात पर गरम होगा.धन संबंधित व्यवहार अधिक आवश्यकता पडने पर ही लिख कर ही करें भूल होने की संभावना हैं.घर का वातावरण भी आपके रूखे व्यवहार से अशान्त रहेगा. बड़े-बुजुर्गों की बात ना मानने पर कुछ ना कुछ हानि होगी.आज शांति बनाए रखने के लिये मौन रहना ही बेहतर रहेगा.सर-बदन दर्द रक्त चाप संबंधित परेशानी होगी.नई नौकरी की प्राप्ति हो सकते हैं .

🌹-धनु राशि
आज का दिन भी भाग-दौड़ में बीतेगा.दिन के आरम्भ से ही किसी कार्य को करने के लिए व्यस्त हो जाएंगे.मध्यान बाद का समय राहत वाला रहेगा.धन संबंधित समस्या किसी की सहायता से सुलझेंगी लेकिज आज आर्थिक कारणों से किसी से पुराना संबंध टूटने की संभावना है.परिवार के बीच आप ज्यादा शांत एवं सुरक्षित अनुभव करेंगे.पेट खराब होने पर अन्य व्याधियां बनेगी.आज के दिन दिल की बजाय दिमाग से काम लें .

🌹-मकर राशि
आज के दिन आप लापरवाहि ज्यादा करेंगे.धन संबंधित उलझने दिन के आरंभ से ही खड़ी होंगी जो कि संध्या तक यथावत बनी रहेगी संध्या के आस-पास कही से थोड़ा बहुत धन मिलने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे. आर्थिक मामलों को लेकर आज ज्यादा तामझाम में ना पढ़ें अन्यथा छोटे लाभ से भी वंचित रहना पडेगा.

🌹-कुंभ राशि
आज के दिन आपके स्वभाव में आलस्य अधिक रहेगा.घर में कोई शुभ मांगलिक आयोजन हो सकते हैं .कार्य व्यवसाय में आज बीते कल की अपेक्षा तेजी रहेगी धन कमाने के मौके मिलते रहेंगे आवश्यकता अनुसार लाभ आसानी से हो जाएगा लेकिन लालच में ज्यादा कमाने की वृत्ति कुछ ना कुछ कमी ही करेगी. संतोषी वृति अपनाकर ही आज प्रत्येक कार्य निर्विघ्न सम्पन्न किया जा सकता है इसका विशेष ध्यान रखें. विपरीत लिंगीय आकर्षण भी कुछ अधिक रहेगा.

🌹-मीन राशि
आज का दिन मिश्रित रहेगा .दिन के आरंभ में ही कोई दुखद घटना से मन बेचैन रहेगा.शत्रु पक्ष आपके ख़िलाफ़ सक्रिय रहेंगे .किसी को उधार देने से बचें आज .दिनचार्य आज अस्त-व्यस्त ही रहेगी.जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे अनिर्णय की स्थिति रहने के कारण विलम्ब हो सकते हैं .अकस्मात धन क्षय के योग बन रहे है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement