Advertisement

Rashifal 31 May 2025: कर्क और धनु वालों को निवेश में होगा लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 31 May 2025: कर्क और धनु वालों को निवेश में होगा लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 31 मई 2025 शनिवार का दिन (31 May 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा... 

🌹-मेष राशि
आज के दिन सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे.घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी.दूर से कोई रिश्तेदार आपके घर में रहने आ सकते हैं.यात्रा में आपको आपने सेहत का ध्यान रखना जरूरी है.आर्थिक मामले अंत समय मे उलझने के कारण व्यवसाय पर असर देखने को मिलेगा फिर भी आज खर्च निकलने लायक धन कही ना कही से मिल ही जायेगा.आज किसी जानने वाले कि बातो पर भी आंख बंद कर भरोषा ना करें.

🌹-वृष राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा .आज सामाजिक क्षेत्र पर दान पुण्य के अवसर मिलेंगे लेकिन इससे स्वभाव में अहंकार भी आएगा. कार्य व्यवसाय में आज उन्नति होगी.जल्दबाजी से बचें .आज आपको कोई लालच देकर ठग सकता है प्रलोभन से बचे अन्यथा आज होने वाला लाभ आते ही व्यर्थ में खर्च हो जाएगा. गृहस्थी चलाने में थोड़ी कठिनाई आएगी फिर भी आपसी तालमेल से विजय प्राप्त करेंगे .

🌹-मिथुन राशि
आज आपको सरकारी क्षेत्र से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.आज माता पिता का स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें .कार्य व्यवसाय की स्थिति पहके से बेहतर बनेगी फिर भी आज धन को लेकर अनिश्चितता के दौर से गुजरना पड़ेगा. अपने कार्य नियत समय से थोड़े विलम्ब से करेंगे सहयोग की आज कमी नही रहेगी लेकिन धन लाभ समय पर ना होने के कारण थोड़ी असुविधा बनेगी प्रतिस्पर्धा कम रहने का लाभ नही मिल सकेगा. गृहस्थ में छोटी मोटी नोकझोंक के बाद भी आत्मीयता बनी रहेगी. 

🌹-कर्क राशि
आज दिन के आरंभिक भाग में पूजा पाठ में सम्मिलित होने का असर दिन भर मानसिक रूप से शांत रखेंगा .नौकरशाहो के लिये दिन लाभदायक रहेगा अतिरिक्त आय बनाने के अवसर मिलेंगे लेकिन कम से संतोष करे अन्यथा मान भंग होने की स्थिति बन सकती है.जोखिम उठाने का साहस न करें .मित्रों से आज मुलाक़ात होगी .वाणी पर नियंत्रण रखें .

🌹-सिंह राशि
आज के दिन महात्त्वपूर्ण कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे लेकिन सेहत में धीरे धीरे नरमी आने से मन का उत्साह भी उदासीनता में बदल जायेगा. काम-धंधा अपेक्षा के अनुसार नही चलने से अतिरिक्त मानसिक बेचैनी रहेगी. अक्समात यात्रा के योग भी बनेंगे यथा सम्भव टालने का प्रयास करें. व्यवसायी वर्ग तुरंत लाभ पाने की कामना से निवेश ना करें अन्यथा निराश होना पड़ेगा धन की आमद आज निश्चित नही रहेगी फिर भी काम चलाने लायक हो ही जाएगी.

🌹-कन्या राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेंगे .घर  का शांत वातावरण आपसी तालमेल की कमी के कारण खराब रहेगा आज के दिन घर किसी भी सदस्य को काम के लिये कहना कलह कराएगा. महिलाये धर्य धारण करने का प्रयास करेंगी लेकिन बचते बचते भी कलह होने की संभावना है.व्यवसायिक क्षेत्र पर लाभ के कम ही अवसर मिलेंगे .नौकरी पेशाओ से गलत काम होने पर अधिकारी रुष्ट होंगे. स्वास्थ्य में भी थोड़ा बहुत विकार लगा रहेगा.

🌹-तुला राशि
आज भी दिन कुछ नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं.सेहत के प्रति सचेत रहें .सर में भारीपन अनुभव करेंगे लेकिन मध्यान तक स्वास्थ्य में सुधार आने लगेगा धार्मिक कार्यो में रुचि लेंगे पूजा पाठ एवं अन्य धार्मिक कार्यो में मन लगेगा एकाग्रता भी बढ़ेगी.कार्य व्यवसाय से आज आशा कम ही रहेगी धनलाभ भी आशा के अनुरूप कम ही होगा.

🌹-वृश्चिक राशि
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा.आज परिस्थितियां अनुकूल बन रही है मेहनत करने से पीछे ना हटे किसी भी कार्य से तुरंत लाभ नही होगा लेकिन निकट भविष्य में धन के साथ सम्मान भी मिलेगा. धर का वातावरण आज अन्य दिनों की तुलना में आनदमय रहेगा अपनी बचकानी हरकतों से परिजनो का मनोरंजन करेंगे.

🌹-धनु राशि
आज दिन के आरम्भ में स्वभाव में नरमी रखने की आवश्यकता है.कार्य क्षेत्र पर भी मध्यान तक नरम व्यवहार रखें इसके बाद स्वतः ही अपनी गलतियों का आभास होगा जिससे विवेक जाग्रत होने पर दिन का बाकी भाग शान्ति से बीतेगा.धन लाभ की कामना पूर्ति के लिये आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा .उधारी के व्यवहार स्वयं ही बढ़ाएंगे समय पर उगाही ना होने पर गुस्सा आयेगा. घर और सेहत की स्थिति आज सामान्य रहेगी.

🌹-मकर राशि
आज दिन के सामान्य रहेगा .कार्य व्यवसाय भी दिन के पूर्वार्ध में ही लाभ के अवसर प्रदान करेगा दोपहर बाद बाजार में उदासीनता आने से धन लाभ के लिये तरसना पड़ेगा. नौकरी वाले जातक आज संतोषजनक कार्य करने के बाद भी अधिकारियों से विशेष प्रयोजन सिद्ध ना कर पाने पर नाराज रहेंगे. परिवार में पूजा पाठ के आयोजन होने से वातावरण मंगलमय रहेगा लेकिन सदस्यों में कुछ ना कुछ मतभेद लगे रहेंगे. स्वास्थ्य संबंधित समस्या आज कम ही रहेंगी.

🌹-कुंभ राशि
आज के दिन नकारात्मक विचार रहेगा आपके मन में .अनैतिक कार्यो की ओर मन आकर्षित होगा लेकिन थोड़ा धैर्य रखें मध्यान से स्थिति पक्ष में होने लगेगी आप जिस कार्य की योजना बनाएंगे उससे संबंधित सुविधाएं कही ना कही से स्वतः ही मिल जाएगी. आज जल्दबाजी से बचें अन्यथा निर्णय गलत ही सिद्ध होगा धैर्य से कार्य करने पर आशा जनक लाभ पा सकते है.धन की आमद होगी .पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी. 

🌹-मीन राशि
आज के दिन धैर्य धारण करने का लाभ आपको अवश्य ही किसी ना किसी रूप में मिल जाएगा.घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी.रुका हुआ धन प्राप्त होगा .दिन के आरम्भ से ही कार्य पूर्ण करने में जल्दबाजी करेंगे व्यवसायी वर्ग भी ले देकर सौदे निपटाने के चक्कर में रहेंगे मध्यान तक का इंतजार करें लाभ में वृद्धि हो सकती है.धन की आमद आज निश्चित होगी.
 

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.) 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement