राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 30 मई 2025 गुरुवार का दिन (30 May 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
🌹-मेष राशि
आज के दिन घर के वातावरण मंगलमय रहेगा.महिलाओं का मन आज प्रसन्न रहेगा.परिवार में सुख शांति बनी रहेगी.सेहत का विशेष सावधानी रखें .ठंडी चीज़ों का सेवन करने से बचें.आध्यात्म में भी उन्नति के योग बन रहे है पूजा पाठ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा. नौकरी वाले जातक अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलने से उत्साहित रहेंगे.सरकारी कार्य मे आज आलस ना करें थोड़ी सी भागदौड़ से पूर्ण हो सकते है.लोन अथवा अन्य धन संबंधित कागजी कार्य आज करना उत्तम रहेगा.
🌹-वृष राशि
आज के दिन शुभ फलदायी रहेगा.सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी.भोजन पूजन में समय व्यतीत होगा.सार्वजनिक क्षेत्र से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी.विरोधी चाहकर भी आपको क्षति नही पहुचा सकेंगे. समाज के उच्चप्रतिष्ठित लोगो के साथ मेलजोल बढेगा आपकी क्षवि भी उच्चवर्गीय जैसी बनेगी.लेकिन कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी ईर्ष्या का भाव रखेंगे जानबूझ कर बना बनाया कार्य बिगाड़ सकते है सतर्क रहें.
🌹-मिथुन राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा.सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा .कमर दर्द से परेशान हो सकते हैं .अव्यवस्था रहने से प्रत्येक कार्य विलम्ब से चलेंगे पूर्ण होने में भी विलम्ब होगा. कार्य व्यवसाय से आज ज्यादा उम्मीद नही रहेगी आज पूर्ण होने वाले कार्य भी दौड़-धूप की कमी के कारण आगे के लिये निरस्त होंगे.धन संबंधित समस्या नही रहेगी फिर भी व्यर्थ के खर्च आने से मन दुखी होगा.महिलाये चाह कर भी घर को व्यवस्थित रूप से चलाने मे असफल रहेंगी.
🌹-कर्क राशि
आज के दिन सार्वजनिक क्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा.मित्रों के साथ मिलकर मन के भड़ास निकालेंगे.अपनी व्यवहार कुशलता से बिगड़े कार्यो को भी बनाने की क्षमता रखेंगे. मित्र परिजन विषम परिस्थितियों से बाहर निकालने के लिये आपका सहयोग मांगेंगे अपना महत्त्व बढ़ता देख थोड़ी बहुत अहम की भावना भी आएगी जरूरत मंदों को व्यर्थ के चक्कर लगवाएंगे. कार्य क्षेत्र पर जिस काम को हाथ मे लेंगे उसमे निश्चित सफलता मिलेगी. प्रतियोगी परीक्षा में भी सफल होने की संभावना अधिक है.
🌹-सिंह राशि
आज के दिन बेरोजगार लोगो को रोजगार मिलने के आसार दिखाई देंगे .व्यवसाय यात्रा पर जाने के अवसर मिलेंगे .छोटी मोटी समस्याओं छोड़ सेहत ठीक रहेगा .आपके धन कोष अथवा अन्य सुख के साधनों में वृद्धि करेगा. कार्य व्यवसाय में पहले से चल रही योजना फलीभूत होने से धन की आमद होगी. भविष्य के लिये भी लाभ के सौदे हाथ लगेंगे. सहकर्मियों का साथ मिलने से निश्चित कार्य समय से पूर्ण कर सकेंगे. महिलाये को शारीरिक कमजोरी के कारण दैनिक कार्यो के अतिरिक्त घर की व्यवस्था सुधारने में परेशानी होगी.
🌹-कन्या राशि
आज अपनी बुद्धि चातुर्य पर गर्व रहेगा अतिआत्मविश्वास से भरे रहेंगे प्रत्येक कार्य को मामूली समझ कर बाद के लिये टालेंगे परन्तु अंत समय मे पूर्ण करने में पसीने छूटेंगे. सरकारी कार्य को लेकर भाग-दौड़ करनी पड़ेगी. काम-धंधा पहले से कुछ कम रहेगा जोड़ तोड़ कर ही धन की प्राप्ति हो सकेगी. आज कम समय और परिश्रम से अधिक लाभ कमाने की योजना मन मे रहेगी लेकिन अवसर ना मिलने के कारण लाभ नही उठा सकेंगे.
🌹-तुला राशि
आज के दिन सावधानी से बिताने की सलाह है.आपने वाणी पर नियंत्रण रखें.भाई बंधुओ में भी किसी ना किसी कारण से अनबन रहेगी. कार्य क्षेत्र पर सामान्य दिनचार्य रहते हुए भी किसी से धन को लेकर उग्र वार्ता होने की संभावना है.आज आप वरिष्ठ व्यक्तियों के परामर्श को भी नजरअंदाज करेंगे जिसके परिणाम स्वरूप किसी ना किसी रूप में धन एवं सम्मान हानि देखनी पड़ेगी. लोगो को शक की दृष्टि से देखने आपको महत्त्व नही मिलेगा. औरो को बेचैनी में डालकर स्वयं अपने मे मस्त रहेंगे.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन आप दैनिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे.आज पूजा पाठ में मन लगेगा .देर से ही सही लाभ अवश्य होगा आज .आर्थिक मामले अन्य कार्यो की अपेक्षा ज्यादा उलझेंगे फिर भी दुपहर के बाद धन की आमद संतोषजनक हो जाएगी.अधिकारियों से सतर्क रहना पड़ेगा गलती करने पर ज्यादा भार सौपेंगे.महिलाओ का मन आध्यात्म में डूबा रहेगा मनोकामना पूर्ति में विलंब से उदास रहेंगी.
🌹-धनु राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा.आज अनैतिक कार्यों से बचें .अपनी व्यक्तिगत उलझनों के कारण अन्य लोगो को परेशान करेंगे लेकिन ध्यान रहें गुप्त बातो को आज परिजनों से भी ना बाटें. आप जिसे अपना हितैशी समझेंगे वही आपका भेद सार्वजनिक करके परेशानी बढ़ायेगा. कार्य व्यवसाय से भी निराशा ही मिलेगी फिर भी एक दो लाभ कमाने के अवसर अवश्य मिलेंगे इन्हें हाथ से ना जाने दें अन्यथा ज्यादा पाने के चक्कर मे इनसे भी हाथ धोना पड़ेगा.
🌹-मकर राशि
आज के दिन आपके व्यवहार में भी नरमी रहने से लोग आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे. सेहत मैं थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिलेगा .कार्य क्षेत्र की चुनोतियाँ कुछ समय के लिये दुविधा में डालेंगी समय पर सहयोग मिलने पर इनसे भी पार पा ही लेंगे.धन संबंधित मामलों को लेकर आज ज्यादा तामझाम में नही पड़ेंगे .
🌹-कुंभ राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा .जहाँ से लाभ की उम्मीद लगाए रहेंगे वहां हानि होने की संभावना है. कार्य क्षेत्र के साथ घरेलू कार्य करते समय सावधानी बरतें टूट-फुट अथवा अन्य क्षति हो सकती है. आर्थिक योजनाए आज किसी ना किसी कारण से अधर में लटकी रहेंगी. खर्च निकालने के लिये ले देकर कार्य करना पड़ेगा. मित्र रिश्तेदारों से कोई अशुभ समाचार मन की बेचैनी बढ़ायेगा. परिजन को छोड़ अन्य लोगो से मदद की आशा ना रखें. स्वास्थ्य में उतारचढ़ाव लगा रहेगा.
🌹-मीन राशि
आज आपको पूर्व में की किसी गलती अथवा आचरण का अफसोस होगा गलती मान लेने पर आपसी मतभेद शांत होंगे.विरोधी सक्रिय रहेंगे .घरेलू कार्य अथवा परिजनों की आवश्यकता पूर्ति समय से करेंगे.कार्य क्षेत्र से आज धन की आमद अल्प रहने से खर्चो पर नियंत्रण करना पड़ेगा.घर का वातावरण मंगलमय रहेगा धार्मिक पूजापाठ में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे.
Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से