Advertisement

Rashifal 30 June 2025: आज इन राशि के जातक टालें जोखिम का काम, जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 30 June 2025: आज इन राशि के जातक टालें जोखिम का काम, जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 30 जून 2025 सोमवार का दिन (30 June 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा... 
 

मेष राशि
आज का दिन कलह क्लेश की भेंट चढ़ेगा. बाहर जाने की योजना बन सकती है. प्रातः काल मे ही आस पड़ोसी अथवा पारिवारिक सदस्य से कहासुनी होगी. अहम की भावना भी अधिक रहने से गलती करने पर भी मानेंगे नहीं करेंगे क्रोध में आकर जो मन मे आये बोल देंगे, बाद में इसकी ग्लानि भी होगी. व्यावसायिक स्थिति भी आपके रूखे व्यवहार के चलते उतार चढ़ाव से भरी रहेगी. धन लाभ के लिए स्वभाव में नरमी रखना आवश्यक है.

वृष राशि
आज का दिन आपके लिये नई खुशिया लाएगा. भूले बिसरे साथियों से मुलाक़ात और उत्साह वर्धक सूचना प्राप्त होगी. स्वभाव में अकड़ रहने से किसी से मन की बात नही कर सकेंगे. घर एवं बाहर का वातावरण अनुकूल होगा मन इच्छित कार्य कर सकेंगे. आलस्य रहेगा लेकिन जिम्मेदारियों को समय पर पूर्ण करेंगे. पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहने से व्यवसाय में तालमेल बैठाने में थोड़ी मुश्किल रहेगी फिर भी इनपर विजय पा लेंगे. 

मिथुन राशि
आज के दिन आप जितना भी परिश्रम करेंगे भविष्य में शीघ्र ही इसका लाभ धन अथवा अन्य उपहार सम्मान के रूप में मिलेगा. कार्य क्षेत्र पर आज अधिकारियो का प्रोत्साहन मिलने से उन्नति के मार्ग खुलेंगे. व्यवसाय में लाभ पाने के लिए थोड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है इसका फल संध्या के आसपास आश्चर्य में डालने वाला रहेगा. अनैतिक कार्यो में पड़ने से मान हानि के योग बनेंगे इससे दूर रहें. घरेलू समस्याओ को महिलायें अपने बल पर सुलझा लेंगी. 

कर्क राशि
आज भाग्यान्नती के प्रयास सफल रहेंगे. लेकिन आज किसी परिजन के विपरीत व्यवहार पर क्रोध आने से कुछ समय के लिए अशांति बनेगी. प्रत्येक कार्य को बेहतर करने का प्रयास करेंगे. कार्य व्यवसाय से धन लाभ लेदेकर हो जाएगा. महिलाये अकस्मात किसी शुभसमाचार मिलने से आनंदित रहेंगी. बेरोजगार लोग हतोत्साहित ना हो प्रयास करने पर आशाजनक रोजगार से जुड़ सकते है. 

सिंह राशि
आज के दिन मिश्रित रहेगा. आज किसी से पुरानी उधारी मांगने पर विवाद हो सकता है ज्यादा बहस में ना उतरे डूबने की आशंका है. सेहत प्रातः काल से ही नरम रहेगी बाहर का खान-पान एवं शीतल प्रदार्थ ज्यादा गड़बड़ करेगा इनसे दूर रहेगें. नौकरी पेशा जातको को लापरवाही के कारण अधिकारियों की डांट सुन्नी पड़ेगी. व्यवसायी वर्ग भी समय से वादा पूर्ण ना करने पर अपमानित हो सकते है. 

कन्या राशि
आज के दिन लेन देन में सावधानी बरतें आज व्यवसाय अथवा अन्य जोखिम वाले कार्यो में निवेश निसंकोच होकर करें विलम्ब से ही सही नतीजे पक्ष में ही रहेंगे. व्यवसाय में दुविधा की स्थिति से बाहर निकलने के लिए किसी अनुभवी का मार्गदर्शन लें धन लाभ आज निश्चित होकर रहेगा, महिलायें आज मानसिक रूप से प्रसन्न रहेगी पारिवारिक वातावरण को भी महकाएंगी.

तुला राशि
आज के दिन सामान्य रहेगा. बैठे बिठाए राय देने वाले भी आज अधिक मिलेंगे इनको अनदेखा कर अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करें परिश्रम का उचित फल अवश्य मिलेगा. नौकरी वाले लोगो को भाग-दौड़ अधिक रहेगी अधिकारी वर्ग आपके निर्णयों से सहमत रहेंगे आज अधिकारियों से अपना काम निकालने के लिये भी दिन उपयुक्त है. धन लाभ जिस समय उम्मीद नही होगी तब अकस्मात होगा. 

वृश्चिक राशि
आज धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने से मानसिक रूप से भी हल्कापन अनुभव करेंगे. महिलायें आज अपने जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगी. अचानक किसी की सहायता अथवा स्वभाव परिवर्तन देख कर आश्चर्य चकित रह जायेंगे. काम-धंधा आशाजनक रहेगा परन्तु उधारी वाले व्यवहारों से निजात पाना असंभव होगा इसी वजह से धन संचय करने में भी परेशानी आएगी. 

धनु राशि
आज का दिन आपके लिये थोड़ा बहुत महत्वपूर्ण रहेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. संतोषी स्वभाव रहने के कारण मानसिक रूप से भी शांत ही रहेंगे परन्तु किसी आवश्यक कार्य को करने में हड़बड़ी अवश्य करेंगे उसके बाद भी कार्य लंबित रहने पर निराशा होगी. महिलायें आज अपने मे ही मगन रहेंगी जिससे घरेलू कार्य थोड़े अस्त-व्यस्त होंगे. आकस्मिक कार्य पड़ने पर दिनचार्य में बदलाव करना पड़ेगा. 

मकर राशि
आज के दिन आपकी दिनचार्य आनंद प्रदान करेगी. व्यवसायी वर्ग के मन मे कुछ ना कुछ उथल पुथल लगी रहेगी धन लाभ के लिए जुगाड़ू प्रवृति अपनाएंगे फिर भी सफलता संदिग्ध ही रहेगी. महिलायें ले देकर अपना काम बना ही लेंगी. झोखिम व जमानत के कार्य टालें, आपको घर के बुजुर्ग अथवा किसी वरिष्ठ अधिकारी से खरी खोटी भी सुनने को मिलेगी. 

कुंभ राशि
आज के दिन मिला जुला रहेगा. पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु धन को लेकर आज ज्यादा चिंतित रहेंगे आपकी परेशानी का हल शीघ्र ही निकल भी जाएगा महिलायें आर्थिक मामलों में मददगार रहेंगी. मित्र परिचित आवश्यकता पड़ने पर सहायता करेंगे जिससे मन को राहत मिलेगी. परिवारक सदस्यों का महत्त्व जानेंगे. सेहत ठीक रहेगी.

मीन राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा. आज भेंट ब उपहार मिल सकते हैं. आर्थिक लाभ के भी कई अवसर मिलेंगे साथ ही मितव्ययी प्रवृति रहने से बचत भी कर सकेंगे लेकिन आज उधारी भूल से भी ना दें नया ही किसी से लें. स्त्री वर्ग भी आज आर्थिक मामलों में परिवार की मदद करेंगी. शारीरिक दर्द एवं सर्दी जुखाम की संभावना है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement