Advertisement

Rashifal 30 July 2025: तुला और धनु वाले स्वास्थ्य का रखें खास ध्यान, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 30 July 2025: तुला और धनु वाले स्वास्थ्य का रखें खास ध्यान, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 30 जुलाई 2025 बुधवार का दिन (30 July 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा..

🌹मेष राशि
आज के दिन घर में लोगों को अमर्यादित आचरण आपको आवेश में रखेगा आपके अंदर भी धैर्य की कमी रहने के कारण बात बात पर किसी से भी उलझ सकते हैं.आज आपको व्यवसाय में लाभ होने के संयोग हैं.अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं.अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा.

🌹-वृषभ राशि
आज के दिन धन लाभ के लिए स्वभाव में नरमी रखना आवश्यक है अन्यथा भविष्य के लाभ से भी हाथ धो सकते हैं .जरूरत से अधिक धन खर्च होगा .अपनी वाणी पर संयम रखें.आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें.आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे. 

🌹-मिथुन राशि
आज के दिन आपके लिए नई योजनाएं तैयार कर सकते हैं .आर्थिक रूप से स्तिति सुदृढ़ बनेगी फिर भी धन संबंधित मामलों में सावधानी बरतें .परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी.माता का आरोग्य अच्छा रहेगा. धन संपत्ति-मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे.जल्दबाजी में निवेश न करें.दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.आपके सपना हकीकत में बदल सकता हैआज .

🌹-कर्क राशि
आज के दिन आपके के लिए नई खुशियाँ लाएगा .आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी .धन की स्थिति में वृद्धि होगी.व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है.आपकी सेहत अच्छी रहेगी. कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है.दुपहर में पारिवारिक माहौल में कुछ बदलाव आएगा .इसका भरपूर फायदा उठाएँ. आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें.

🌹-सिंह राशि
आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से भरपूर अनुकूलता का अनुभव करेंगे.धार्मिक यात्रा पर जाने के अवसर प्राप्त होंगे.मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा.आज उच्च पदाधिकारी खुश होंगे.दैनिक उपभोग की वस्तुओं के साथ ही धार्मिक खर्च भी बढ़ेगा .सरकारी लाभ होगा.कोर्ट कचहरी में भी सफलता प्राप्त होगी .कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं.

🌹-कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा.कार्य क्षेत्र पर आज अधि कड़ियों का प्रोत्साहन मिलने से उन्नति के मार्ग खुलेंगे.लेन-देन में सावधानी बरतें.कानूनी मसले हल होंगे. किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी. पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे.पुराने मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद और प्रसन्नता बढ़ेगी .किसी आत्मीय व्यक्ति से भेंट हो सकती है. परिवार के सदस्यों की मदद रहेगी.

🌹-तुला राशि
आज स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे धरेलू समस्याओं को सुलझाने के लिए महिलायें अपने बल पर सुलझा लेंगे.उत्तम भोजन वाहन मनोरंजन यात्रा से आनंद मिलेगा थकान महसूस करेंगे परंतु किसी भी तरह के विवाद में न उलझें,कार्य अधूरे रह सकते हैं.किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा. यदि पुरानी बातों को कुरेद कर नोक-झोंक करेंगे तो परिणाम अच्छे नहीं मिलेंगे.आपके कार्यों की प्रशंसा होगी.

🌹-वृश्चिक राशि
आज व्यापार अच्छा चलेगा.आज आपका स्वभाव अन्य दिनों की अपेक्षा शांत रहेगा .हास-परिहास करने से आस पास के वातावरण हल्का होगा .विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा. परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएंगे. कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर बनेंगे .सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी. परिवार में सुख शांति बनी रहेगी .

🌹-धनु राशि
महिलायें आज अकस्मात किसी शुभसमाचार मिलने से आनंदित रहेंगे .आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा,खर्च भी आज कम रहने से धन संचय कर पाएंगे .आज आपको अच्छे समाचार मिल सकते हैं.आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं. पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से लबालब भरा रहेगा. तन में चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा. स्वस्थ थोड़ा नरम महसूस करेंगे .उनसे मिली भेट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे. 

🌹-मकर राशि
आज आलस्य के कारण नींद आने की बीमारी से प्रस्त रह सकते हैं .प्रयास करने पर अशाजनक रोजगार से जुड़ सकते हैं .आज किसी से पुरानी उधड़ी मांगने पर विवाद भी हो सकते हैं जयदा बहस में भाग लेने से पहले सोच समझकर निर्णय लें .कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त हो सकती है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.सोच-समझकर व्यय करें. कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में बाधाओं से मन अशांत रहेगा.दिन आपके लिए अच्छा रहेगा.दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.

🌹-कुम्भ राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है.व्यवसायी वर्ग भी समय से वादा पूर्ण न करने पर अपमानित हो सकते है .महिलायें शारीरिक क्षमता कम रहने से मामूली बातों से चिढ़ सकते हैं .दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा.संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.कार्य अधूरे रह सकते हैं. किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा. आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी. घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा.

🌹-मीन राशि
आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है. बेरोजगार नए कार्य से जुड़ेंगे तथा अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे .महिलायें आज मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगी .रचनात्मक कार्य में मन लगेगा.कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे.आपका व्यवहार न्यायानुकूल रहेगा. विवाहिताओं को आज मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement