Advertisement

Rashifal 3 March 2024: वृषभ और कन्या वाले स्वास्थ का रखें ध्यान, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Latest News
Rashifal 3 March 2024: वृषभ और कन्या वाले स्वास्थ का रखें ध्यान, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 3 मार्च 2024, रविवार का दिन (03 March) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का (Today Horoscope) का दिन कैसा रहेगा.

🌹-मेष राशि- उपाय-"ॐ सूर्य नारायणाय नमः"
आज पुराने आटके काम पूरे होंगे. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी.मान-सम्मान मिलेगा.घर -बाहर प्रसन्नता रहेगी. विरोध होगा. आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. तत्काल लाभ नहीं होगा. बिगड़े काम बनेंगे. निवेश मनोनुकूल लाभ देगा. नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी. कोई पुराना रोग बाधा का कारण हो सकता है. सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा.
 
🌹-वृषभ राशि-ण् उपाय-"ॐ शुं शुक्राय नम:"
आज दिन लाभदायक रहेगा. धर्म कर्म का सहारा लेने पर शारीरिक पीड़ा अनुभव नहीं होगी.सत्संग का लाभ मिलेगा. राजकीय सहयोग प्राप्त होगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. कारोबार में वृद्धि होगी. निवेश लाभ देगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. जल्दबाजी से हानि संभव है. धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है. 
 
🌹-मिथुन राशि- उपाय-"ॐ सों सोमाय नम:"
आज आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. किसी व्यक्ति की बातों में न आएं. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. चिंता तथा तनाव बने रहेंगे. वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें. विशेषकर गृहिणियां लापरवाही न करें. 
 
🌹-कर्क राशि-उपाय-"ॐ कें केतवे नम:"
आज व्यापारिक प्रस्ताव मिल सकता है. व्यापार में वृद्धि होगी. स्त्री वर्ग से समयानुकूल सहायता प्राप्त होगी. नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे. निवेश शुभ रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. वाणी में शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें. प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी. राजकीय सहयोग प्राप्त होगा. 
 
🌹-सिंह राशि- उपाय-"ॐ ह्रीं सूर्याय नम:'
आज आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. कर्ज समय पर चुका पाएंगे. स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं. मनपसंद रोजगार मिलेगा. बैंक-बैलेंस बढ़ेगा. नौकरी में चैन रहेगा. व्यापार में वृद्धि के योग हैं. शेयर मार्केट से लाभ होगा. घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी. तनाव रहेगा.
 
🌹-कन्या राशि- उपाय-"ॐ बुं बुधाय नम:"
आज कारोबार में वृद्धि होगी.नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगा. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें. लेन-देन में सावधानी रखें. लाभ होगा. किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे. यात्रा लाभदायक रहेगी. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है. 

🌹-तुला राशि-उपाय-"ॐ सों सोमाय नमः""
आज पार्टी आदि में भी जा सकते है. समय पर कर्ज़ चुका पाएंगे.बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें. दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा. थकान व कमजोरी रह सकती है. वाणी में कड़े शब्दों के इस्तेमाल से बचें. दूसरों की बातों में नहीं आएं.आय में निश्चितता रहेगी. शत्रु शांत रहेंगे व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा. 
 
🌹-वृश्चिक राशि- उपाय-ॐ अं अंगारकाय नम:'
आज यात्रा लाभदायक रहेगी. कम प्रयास से काम बनेगें.व्यापारिक प्रस्ताव मिल सकता है. थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी. निवेश से लाभ होगा. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे. आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी. बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. काम में मन नहीं लगेगा. 
 
🌹-धनु राशि- उपाय-" ॐ बृं बृहस्पतये नम:"
आज शुभ समाचार प्राप्त होंगे. प्रसन्नता रहेगी. विरोधी सक्रिय रहेंगे. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. व्यापार मनोनुकूल चलेगा. नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे. लाभ होगा. जल्दबाजी व लापरवाही से हानि होगी. राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है. विवाद न करें. 
 
🌹-मकर राशि- उपाय-"ॐ श्री सूर्य नारायणाय नमः""
आज व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. रोजगार मिलेगा. आय में वृद्धि होगी. कारोबार में वृद्धि होगी. शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देगा. बुद्धि का प्रयोग करें. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा. भाग्य का साथ मिलेगा. कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी. काम में मन नहीं लगेगा. 
 
🌹-कुंभ राशि- उपाय-"ॐ सों सोमाय नम:"
आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा. प्रयास सफल रहेंगे. यात्रा मनोनुकूल रहेगी. कारोबार से संतुष्टि रहेगी. बुद्धि का प्रयोग करें. प्रमाद न करें. निवेश से लाभ होगा. नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे. भाग्य अनुकूल है, आलस्य न करें. प्रसन्नता रहेगी.

🌹-मीन राशि-उपाय-"ॐ श्री सूर्य नारायणाय नमः""
आज कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.संपति के लेन-देन में सावधानी रखें.वाणी पर नियंत्रण रखें. व्यवसाय की गति धीमी रहेगी. आय बनी रहेगी. नौकरी में कार्यभार रहेगा. थकान महसूस होगी. सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे. चिंता रहेगी. आंखों का विशेष ध्यान रखें. चोट व रोग से बचाएं. पुराना रोग उभर सकता है.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement