राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 3 जून 2025 मंगलवार का दिन (3 June 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
🌹-मेष राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा .नौकरी पेशा जातकों किसी विषय अनुभव के अवसर मिलेगा .अविवाहित जातकों के लिए आज के दिन शुभ रहेगा .अविवाहित लड़कियों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं .सरकारी योजनाओं में सफलता प्राप्त होगी.पति पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा.आप निर्णय लेने में थोड़ी बहुत चूक कर सकते हैं.परिवार के लोगों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें.समय रहते हुये मामलों को सुलझा लें. जरूरी काम लम्बित हो सकते हैं.
🌹-वृषभ राशि
आज के दिन दोसरों के काम में कमियाँ न निकालें.समाज में मान सम्मान बढ़ेगा.आज किसी को उधार देने से पहले सोच समझकर निर्णय लें.वाणी में संयम रखें.नौकरीपेशा लोगों को आधिकारिक यात्रा करनी पड़ सकती है.समाज में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी.कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन में सुधार होगा. कम समय में उच्चतम गुणवत्ता का काम करेंगे.
🌹-मिथुन राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा .क़ीमती वस्तुएँ संभालकर रखें .पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकते हैं.आपने गुप्त बातें किसी के साथ शेयर न करें.मित्रों के स्वभाव में आया अचानक बदलाव आपको दुखी करेगा.परिवार की इच्छाओं के लिये आपको त्याग करना पड़ सकता है.अत्यधिक काम के कारण आपको आराम नहीं मिलेगा जिसके कारण थकान महसूस हो सकती है.
🌹-कर्क राशि
आज के दिन गृहस्थ जीवन में आनंद और प्रसन्नता का वातावरण रहेगा .दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें.जोखिम व जमानत के कार्य बिल्कुल न करें.व्यवसाय में कुछ धीमेपन के बाद अच्छी गति रहेगी. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है.शेयर मार्केट में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे.विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत अच्छा है.आप परोपकार के कार्यों में लगे रहेंगे.भूमि भवन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें
🌹-सिंह राशि
आज के दिन मनोरंजन के साधनों पर खर्च होगा.यात्रा पर जाने के लिए समय अनुकूल है.आज किसी को दिया हुआ धन वापस मिल सकते हैं .
अवसरों का लाभ उठाने में चूक न करें. परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का परिचय देंगे.पैतृक व्यवसाय में तेजी आयेगी.पुरानी यादें दोबारा ताजा हो सकती है.
🌹-कन्या राशि
आज के दिन लाभदायक रहेगा .धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी .आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं आज .भूले बिसरे साथियों से मुलाक़ात होगी.छोटी-छोटी बातों पर विचलित होने से बचें.युवा प्रेम सम्बन्धों को लेकर सावधान रहें.माता-पिता की अवहेलना न करें. बनते कार्यों में रुकावटे आने की आशंका है.निवेश करने से पहले सोच समझकर निर्णय लें .मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं.
🌹-तुला राशि
आज के दिन सुबह जल्दी उठकर घर में पूजा पाठ करेंगे.रिश्तेदारों और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा .सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे आज .यात्रा लाभदायक रहेगा.गैरकानूनी कार्यों से बचें.मित्रों से मुलाक़ात होगी.पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी .नकारात्मक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें. कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन कमजोर रहेगा.स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है.अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन नौकरी पेशा जातकों को अचानक लाभ मिलेगा .अधिकारी वर्ग को प्रसन्न कर आपनी बात मनवा लेंगे.पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं.व्यापारिक गतिविधियाँ शानदार रहेंगी.घर के सभी सदस्य आपके ऊपर काफी प्रसन्न रहने वाले हैं.उच्च अधिकारी आपकी काफी प्रशंसा करेंगे. प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी.अपनी रुचि के अनुसार काम करने से आप प्रसन्न होंगे.विवेक से काम लें .फालतू खर्च बढ़ेंगे .
🌹-धनु राशि
आज के दिन आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी.घर परिवार में खुशी और उत्साह बढ़ेगा.डूबी हुई रकम वापस मिल सकते हैं.नौकरी में पदोन्नति हो सकते हैं.सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से बड़ा धन लाभ होगा.घर में निकट सम्बन्धी और रिश्तेदार आ सकते हैं.कुछ महत्वपूर्ण अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं.दिल की बजाय दिमाग से काम लें.परिवार में आपसी प्रेम और स्नेह बढ़ेंगे .
🌹-मकर राशि
आज के दिन कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी .महिलायें कुछ समय के लिए अपने जीवनसाथी के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे .नसों में दर्द और सूजन की शिकायत हो सकती है.नयी नौकरी की शुरुआत करने के लिये दिन अच्छा है.कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंदिता के कारण परेशानी होगी.आय में बढ़ोतरी होगी .व्यर्थ की गतिविधियों में धन खर्च न करें. पढ़ाई में थोड़ी परेशानी होगी.सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी .खानपान में संयम रखें.
🌹-कुम्भ राशि
आज के दिन प्रयास अधिक करने पड़ेंगे .नौकरी में पदोन्नति के योग हैं .शत्रु परास्त होंगे .अनैतिक संबंधों में सुधार आएगा.व्यवसाय में बड़ी डील को लेकर परेशानी हो सकती है. जॉब में आपका मन नहीं लगेगा. निजी मामलों को लेकर बाहरी लोगों से सलाह न लें.योग और व्यायाम करने से आप स्वस्थ रहेंगे.सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी .कोर्ट-कचहरी के मामलों को लेकर लापरवाही न करें.
🌹-मीन राशि
आज के दिन पूजा पाठ में शामिल होंगे .तंत्र मंत्र में रुचि बढ़ेगी.अविवाहित लड़कियों का विवाह तय हो सकता है. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे .भाग्य का साथ मिलेगा .घर परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.व्यवसाय को लेकर बड़ा निर्णय ले सकते हैं.परिजनों के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे.मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है.
Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से