Advertisement

Rashifal 03 February 2025: सिंह और कुंम्भ राशि के जातक सेहत का रखें खास ध्यान, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 03 February 2025: सिंह और कुंम्भ राशि के जातक सेहत का रखें खास ध्यान, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 3 फरवरी 2025 सोमवार का दिन (03 February 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा..


🌹-मेष राशि 
आज के दिन किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी. घर में मांगलिक कार्य हो सकते है. निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा. धनलाभ होगा और आत्मसम्मान में वृद्धि होगी. संतान से शुभ समाचार मिलेंगे. परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी.

🌹-वृषभ राशि 
आज के दिन धन प्राप्ति के योग बनेंगे. धार्मिक यात्रा पर जा सकते है. आपके मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी. संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे. आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. समय-समय पर घर के बुजुर्गों को समय दें.

🌹-मिथुन राशि 
आज के दिन मिश्रित रहेगा. आज लेन देन में सावधानी बरतें. दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा. अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी संभावना है, सतर्क रहें. व्यय वृद्धि संभव है. मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे.

🌹-कर्क राशि
आज के दिन समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नौकरी की तलाश में रहे लोगों को सफलता मिलेगी. अपने कपड़े रहन-सहन इन सबके अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें. रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिल सकता है. यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे. तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा.

🌹-सिंह राशि 
आज के दिन जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा. कही घूमने जा सकते है. आज लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गती मिलेगी. व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वाणी पर नियंत्रण अति आवश्यक है. स्वस्थ का ध्यान रखें.

🌹-कन्या राशि 
आज के दिन कोर्ट कचहरी में सफलता मिलेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी. दूसरों की निंदा करने से बचें. धार्मिक लाभ मिल सकता है, राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी. व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे. न्याय पक्ष में मजबूती आएगी.

🌹-तुला राशि 
आज के शुभ रहेगा. खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें. किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी. दुकान-मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे. वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें. परिजनों से विवाद से बचें. नए दोस्त बनेंगे.

🌹-वृश्चिक 
आज के दिन आछा रहेगा. निवेश के लिए दिन अच्छा है .सेहत अच्छी रहेगी. समय निकाल कर थोडा समय अपने परिवार को दें. प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है. कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी.

🌹-धनु राशि 
आज के दिन धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी. नौकरी पेशा लोगों को लाभ मिलेगा. परिवार के आयोजनों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे. जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है. संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं, बड़ा लाभ होगा. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. परिवार के वातावरण आछा रहेगा .

🌹-मकर राशि 
आज के दिन मिला जुला रहेगा. यात्रा के योग बनेंगे. पार्टी पिकनिक का आयोजन होगा. कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी. उम्मीद से ज्यादा प्रॉफिट होगा .दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते है. 

🌹-कुम्भ राशि
आज के दिन लाभदायक रहेगा. सेहत पर विशेष ध्यान दें. पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी. घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन कर सकते है. परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे. जितना हो सके उतना विवादों को टालें. विजय होगी.

🌹-मीन राशि 
आज के दिन शुभ रहेगा. धन प्राप्ति के आछे योग बन रहे है.अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें. किसी संत पुरुष के दर्शन संभव है. कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा. परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा. न्याय पक्ष मजबूत होगा.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement