राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 29 जुलाई 2025 मंगलवार का दिन (29 July 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा..
🌹-मेष राशि
आज के दिन अपनों के सहयोग से प्यार मैं सफलता पाने वाले हैं .अविवाहित जातकों को शादी पक्की हो सकती है.वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी.विरोधी परास्त होंगे.धनलाभ होगा. आज आपकी निजी योजना को बल मिलेगा.भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी.निवेश करने के लिए समय अनुकूल है.आज अपने जीवनसाथी से झगड़ा करने से बचें. आज संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे.
🌹-वृषभ राशि
आज के दिन भाग दौड़ भरा रहेगा .पूजा पाठ में शामिल होने के शुभ अवसर मिलेंगे .पुराने मित्रों से मुलाक़ात होगी आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए.दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हो कर खूब मजे करेंगे.अधिक काम करने से बचें और पूर्ण आराम लें.कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है. आज अपने रिश्तों को समय दें. किसी भी प्रकार के विवाद से बचें.
🌹-मिथुन राशि
आज के दिन परिजनों को असंतोष को मधुर वाणी से दूर करें .समय अनुकूल रहेगा.आपको घर वालों व मित्रों के लिए भी कुछ अच्छा करने की आवश्यकता होगी जिससे आपको सफलता मिलेगी.वाणी पर नियंत्रण रखें .आज लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अ'छा मौका है.प्रेम संबंधों में आशा की नई किरण आएगी .
🌹-कर्क राशि
आज के दिन प्रयासरत कोई कार्य हल होने से मन प्रसन्न रहेगा.पारिवारिक समस्या का निराकरण संभव है.ईश्वर पर पूर्ण विश्वास रखें आपका कार्य अवश्य सफल होगा. गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं. अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें.
🌹-सिंह राशि
आज के दिन घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी .सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी .अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें. धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृध्दि होगीं. आपका प्रत्येक कार्य सफल होने के साथ-साथ पूर्ण भी होगा.पिता से संबंध अच्छा रहेगा. आप अपने प्रयासों से किसी भी समस्या को हल कर सकते हैं.
🌹-कन्या राशि
आज के दिन महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टाले .सुख की प्राप्ति होगी .आज आपको पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलेगा.दिन की शुरुआत में कुछ रुकावटें आ सकती हैं. सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा.आपको आर्थिक योजना में लाभ मिलेगा. पड़ोसी से तनाव मिल सकता है. आज आप अपनी कोशिशों में कामयाबी पा सकते हैं.
🌹-तुला राशि
आज के दिन मिला जुला रहेगा .अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं. टेंशन कम से कम लें.जीवनसाथी के सहयोग प्राप्त होंगे .स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद न कीजिएगा. आपके मित्र पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे. आपका आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन अनैतिक संबंधों को लेकर सावधान रहें .गलतफहमी के कारण आपके और आपके प्रियजनों के बीच झगड़ा हो सकता है.आज किसी अनजान व्यक्ति से सलाह ना लें.व्यापारी वर्ग पैसों के लेन-देन के प्रति सतर्क रहें और दूर की यात्रा करने से बचें.व्यापारियों और नौकरीपैशा जातकों को आर्थिक लाभ होगा. सकारात्मक रहें, परेशानी जल्दी दूर हो जाएगी.
🌹-धनु राशि
आज के दिन घर में किसी दूर से शुभ समाचार मिल सकते हैं .पारिवारिक असहयोग का सामना करना पड़ सकता है.धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी .आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा. आर्थिक सौदों में मोलभाव करते समय सावधानी बरतें. आज आपके शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है.
🌹-मकर राशि
आज के दिन किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाक़ात होगी .सगे संबंधियों के प्रति आपकी प्रेम और स्नेह दोनों वृद्धि होगी.कृषि कार्यो में निवेश आपको लाभ प्रदान कर सकता है. आय के क्षेत्र में सामान्य लाभ मिल सकता है. ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों.आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें.भौतिक जगत के चकाचौंध से प्रभावित होंगे .परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है.
🌹-कुंभ राशि
पूर्वाग्रहवश मन में सगे संबंधियों के प्रति नकारात्मक न पाले .आवेश में लिए निर्णय से हानि संभव .पारिवारिक असयोग से मन व्यथित हो सकता है.नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है. व्यक्ति विशेष से धन लाभ की संभावना है.सन्ध्या के बाद आपका मन प्रफुल्लित रहेगा. नए कार्य का प्रारंभ न करने का साहस आज न कीजिएगा.
🌹-मीन राशि
आप अपने कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे .संतान की उन्नति होगी .जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा. पढऩे-लिखने में विद्यार्थियों का मन नही लगेगा. आपको अपने समान रुचियों के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा. माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें .अपने साझीदारों से सकारात्मक विचार रखें.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.