Advertisement

Today Horoscope 29 April: आज किस के लिए लाभकारी होगा निवेश और किसका चमकेगा भाग्य, यहां पढ़ें शनिवार का राशिफल 

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Today Horoscope 29 April: आज किस के लिए लाभकारी होगा निवेश और किसका चमकेगा भाग्य, यहां पढ़ें शनिवार का राशिफल 

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आज 29 अप्रैल शनिवार को ग्रहों की दशा और आपकी राशि की स्थिति क्या संयोग पैदा कर रही है. चलिए जानें आर्थिक स्थिति से लेकर करियर, स्वास्थ्य और परिवार संग कैसा रहेगा आपका दिन.

🌹👉🏻मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:.'

आज का भविष्य 🌹 सफालता मिलेगी.परिबार का माहौल खुशनुमा रहेगा.आर्थिक उन्नति होगी.
संचित कोष में वृद्धि होगी. देनदारी कम होगी. नौकरी में मनोनुकूल स्थिति बनेगी. भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. शेयर मार्केट आदि से बड़ा फायदा हो सकता है. अपनों की चिंता बनी रहेगी.

🌹👉🏻वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:.

आज का भविष्य 🌹धन प्राप्ति होगी. व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी. नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा. निवेश शुभ रहेगा. परिवार में प्रसन्नता रहेगी. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. चोट व रोग से बचें. सेहत का ध्यान रखें. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. झंझटों में न पड़ें.

🌹👉🏻मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:.

आज का भविष्य 🌹विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. किसी खनपान पर धयान दीजिये .  प्रभावशाली व्यक्ति मार्गदर्शन प्राप्त होगा. शारीरिक कष्ट संभव है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. यात्रा मनोरंजक रहेगी. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. झंझटों में न पड़ें.

🌹👉🏻कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:.

आज का भविष्य 🌹 कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. स्त्री वर्ग से सहायता प्राप्त होगी. नौकरी व निवेश में इच्छा पूरी होने की संभावना है. प्रतिद्वंद्विता कम होगी. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. बात बिगड़ सकती है. शत्रुभय रहेगा.

🌹👉🏻सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:.

आज का भविष्य 🌹नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. प्रेमी साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे. सामाजिक कार्य करने के प्रति रुझान रहेगा. मान-सम्मान मिलेगा. रुके कार्यों में गति आएगी. निवेश शुभ रहेगा. नौकरी में चैन बना रहेगा. सही काम का भी विरोध होगा. कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी. कोई बड़ी समस्या बनी रहेगी. चिंता तथा तनाव रहेंगे.

🌹👉🏻कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:.

आज का भविष्य 🌹 शत्रुभय रहेगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. विवाद से क्लेश होगा. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. ऐश्वर्य के साधनों पर सोच-समझकर खर्च करें. कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि बाद में पछताना पड़े. दूसरे अधिक अपेक्षा करेंगे. नकारात्मकता हावी रहेगी.

🌹👉🏻तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:.

आज का भविष्य 🌹 आय में निश्चितता रहेगी. दु:खद समाचार मिल सकता है. व्यर्थ भागदौड़ रहेगी. काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे. शत्रुओं का पराभव होगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. बेवजह किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है. प्रयास अधिक करना पड़ेंगे. दूसरों के बहकावे में न आएं. फालतू बातों पर ध्यान न दें. लाभ में वृद्धि होगी.

🌹👉🏻वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:.

आज का भविष्य 🌹 सामाजिक प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. भेंट व उपहार देना पड़ सकता है. प्रयास सफल रहेंगे. कार्य की बाधा दूर होगी. निवेश शुभ रहेगा. व्यापार में वृद्धि तथा सम्मान में वृद्धि होगी. पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है. जल्दबाजी न करें. आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं. चिंता तथा तनाव रहेंगे.

🌹👉🏻धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:.

आज का भविष्य 🌹दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. घर में मेहमानों का आगमन होगा. व्यय होगा. सही काम का भी विरोध हो सकता है. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. निवेश शुभ रहेगा. किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें. जल्दबाजी से हानि होगी. राजभय दूर होगा . सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें.

🌹👉🏻मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:.

आज का भविष्य 🌹 रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा. कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें. किसी अनहोनी की आशंका रहेगी. शारीरिक कष्ट संभव है. लेन-देन में लापरवाही न करें. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है.

🌹👉🏻कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:.

आज का भविष्य 🌹व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. विवेक से कार्य करें. लाभ में वृद्धि होगी. फालतू की बातों पर ध्यान न दें. निवेश शुभ रहेगा. नौकरी में उन्नति होगी. व्यापार-व्यवसाय की गति बढ़ेगी. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. चिंता रह सकती है. थकान रहेगी. प्रमाद न करें.

🌹👉🏻मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:.

आज का भविष्य 🌹 व्यवसाय ठीक चलेगा. आय में निश्चितता रहेगी. यश बढ़ेगा. मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है. आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है या समय पर नहीं मिलेगी. पुराना रोग उभर सकता है. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें.परिवार के साथ हंसी-मजाक का माहौल बनेगा. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. चिंता रहेगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement