राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 28 जून 2025 शनिवार का दिन (27 June 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
🌹-मेष राशि
आज का दिन किसी के ऊपर ग़लत दबाव डालना उचित नहीं होगा, क्योंकि इससे आपको मानसिक तनाव हो सकते हैं आपको अपने जीवनसाथी के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी और व्यवहार को लेकर सावधान रहना चाहिए.किसी के बोली गई भड़काऊ बातों की अनदेखी करना ही बेहतर है .धनलाभ होगा.संतान से शुभ समाचार मिलेंगे.परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी.
🌹-वृषभ राशि
आज के दिन पूर्व में किए परोपकार एवं धार्मिक कार्यों का फल आज किसी न किसी रूप में आवश्य मिलेगा .संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे. अनैतिक कार्यों से दूर रहें .आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे.व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी.आज जल्दबाजी के निर्णय से बचें .माता के रक्त विकार,पित्त अथवा किसी गुप्त रोग के होने की सम्भावना हैं .समय समय पर घर के बुजुर्गों को समय दें.
🌹-मिथुन राशि
आज के दिन किसी भी प्रकार के कार्य को करने से पहले उसके लाभ अथवा हानि के बारे में विचार आवश्य करें .दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा. दिनचर्या को बदलें. अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी संभावना है, सतर्क रहें. व्यय वृद्धि संभव है.आज कुछ ऐसा रोग के बारे में पता चलेगा जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकते हैं .मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे.
🌹-कर्क राशि
आज के दिन परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की संभावना रहेगी.घर परिवार में सुख शांति रहेगी.नौकरी पेशा जातक विशेषकर महिलाओं की कार्य क्षेत्र पर किसी से तीखी झड़प हो सकते हैं.अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के आलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें.कई लोग आप से नाराज है.रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा.निवेश व नौकरी लाभ देंगे. तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा.
🌹-सिंह राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा .आज परिजनों को अनदेखी अथवा अनसुनी करना हानि कराएगा कार्य क्षेत्र पर असर पड़ेगा .परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है. लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गति मिलेगी.यात्रा के योग हैं .व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा.प्रतिष्ठा वृद्धि होगी.वाणी पर नियंत्रण अतिआवश्यक है.
🌹-कन्या राशि
आज के दिन लाभदायक रहेगा .पुराने विवाद हल होंगे .घर में सुख शांति रहेगी .शेयर सट्टे के व्यवसायों को आज कोई दिनों बाद सफलता का संकेत मिलेगा.अपने काम पर ध्यान दें.दूसरों की निंदा करने से बचें. धार्मिक लाभ मिलेगा.राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी.व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे. न्यायपक्ष में मजबूती आयेगी.
🌹-तुला राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा .दूर के किसी रिश्तेदारों के घर जाने की योजना बनेगी.किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी.आकस्मिक धन लाभ होगा .दुकान मकान के विवाद आपसी समझोते से हल होंगे. वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें.परिजनों से विवाद से बचें. नए दोस्त बनेंगे.असहाय लोगों की मदद करें.
🌹-वृश्चिक राशि
किसी धार्मिक स्थल अथवा पर्यटक स्थल पर जाने की संभावना रहेगी .कार्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान दें .पेट संबंधित परेशानी हो सकते हैं .परिजन आपका सहयोग करेंगे .समय निकाल कर थोड़ा समय अपने परिवार को दें. प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है.कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी.
🌹-धनु राशि
आज के दिन आप परिश्रम में कमी नहीं करेंगे जिससे सोची गई योजनाओं में सफलता मिलने लगेगी .पिता से थोड़ी बहुत कहसुनी हो सकते हैं .धार्मिक के आयोजनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे.जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है. संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं.दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं.दिन की शुरुआत में थोड़ा समय धर्म कर्म में व्यतीत होगा .
🌹-मकर राशि
आज के दिन आप अपनी मेहनत और परिश्रम से सफलता हासिल करेंगे .आज घर में मेहमान आने की संभावना है .घर के वातावरण में शांति रहेगी .कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी.माता के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें .आज किसी असहाय की मदद जरूर करें. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते है.पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा.
🌹-कुंभ राशि
आज के दिन की शुरुआत नए संकल्पो से होगी.परिवार जनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे. जितना हो सके उतना विवादों को टालें.जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे .संतान पक्ष से कोई ख़ुशख़बरी मिलेगी.जल्दबाजी से बचें .आज किसी हनुमान मंदिर जा कर पूजा पाठ करें .
🌹-मीन राशि
आज के दिन भगवान शनिदेव देव की उपासना करें .दिन लाभदायक रहेगा.काम धंधे से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी .अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है.सेहत का ध्यान रखें .किसी संत पुरुष के दर्शन संभव है.कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा.परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.