Advertisement

Rashifal 27 May 2025: आज मंगलवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 27 May 2025: आज मंगलवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 26 मई 2025 सोमवार का दिन (26 May 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा... 

मेष राशि 
आज के दिन सुख शांति से बिताएंगे. कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी. आकस्मिक धन लाभ होगा. दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. आर्थिक पक्ष मबूत होगा. राजनैतिक सहयोग लेने में सफल होंगे. धार्मिक यात्रा के योग हैं.

वृष राशि
आज के दिन पारिवारिक वातावरण आज अधिक भावुक रहेगा. घर के सदस्यों आपसी परेशानी को समझेंगे, फिर भी अधिक बोलने की आदत से बचें. संबंधित अधिकारी से सहयोग मिलेगा. विरोधी परास्त होगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है.

मिथुन राशि
आज के दिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी. जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी. हाथ पैरों में भी शीतलता रहेगी. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.

कर्क राशि 
आज के दिन आर्थिक रूप से उत्तम रहेगा. आकस्मिक खर्च विचलित नहीं कर सकेंगे. स्त्री सुख प्राप्त होगा. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा. नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें. पार्टी या पिकनिक पर जाने की संभावना है.

सिंह राशि
आज के दिन महिलाओं मैं आत्मबल अधिक रहेगा. आलस्य के कारण प्रदर्शित नहीं कर पाएंगे. संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा. चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी. व्यावसायिक प्रतिष्ठा मिलेगी.

कन्या राशि 
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा .घर परिवार में किसी न किसी से रूठना मानना चलता रहेगा .फिर भी शांति भंग नहीं होगी .नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें.कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी.

तुला राशि 
आज के दिन धन धन्य वृद्धि कारक रहेगा. नौकरी पेशा जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा. शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें. मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी. यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी. पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

वृश्चिक राशि 
आज के दिन लाभदायक रहेगा. धरेलू वातावरण सामान्य रहेगा. मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी. गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. बेवजह विवाद हो सकते हैं और आपने गुस्से में आकर कुछ गलत निर्णय लेने से बचें. झगड़ा विवाद या दुर्घटना की आशंका है.

धनु राशि 
आज के दिन घर बाहर संतुलित व्यवहार रखें अन्यथा लोग आपके सही बातों को भी गलत बना कर विवाद खड़ा करेंगे. आर्थिक योजना फलीभूत होगी. पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी. शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. यात्रा के योग बन रहे हैं.

मकर राशि 
आज के दिन आप अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे. घर परिवार में सुख शांति रहेगी. व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी. संबंधों में मधुरता आएगी. सेहत आज बेहतर बनी रहेगी.

कुंभ राशि 
आज के दिन आप अपने जिम्मेदारी ठीक से नहीं संभाल पाएंगे, जिससे घर के बढ़े बुजुर्ग लोगों के बीच तनाव बढ़ेगा. जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा. जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी. शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं.

मीन राशि 
आज के दिन धनलाभ की उम्मीद नहीं होने पर भी अचानक धन लाभ होने से आश्चर्यचकित रहेंगे.घर में या रिश्तेदारों के घर में पूजा पाठ के आयोजन में शामिल हो सकते हैं. नेत्र, उदर विकार के प्रति सचेत रहें.कोई ऐसा कार्य न करें जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)  

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement