Advertisement

Rashifal 26 May 2025: वृष और मकर राशि के जातकों को होगा लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 26 May 2025: वृष और मकर राशि के जातकों को होगा लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 26 मई 2025 सोमवार का दिन (26 May 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा... 

मेष राशि
आज के दिन सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा. स्वभाव में परिवर्तन आएगा. मिलनसार प्रवृति रहने से आज किसी से सहायता मांगना भी आसान रहेगा, लोग आपके किसी काम के लिए मना नहीं कर सकते. आय बनी रहेगी. सिर दर्द हो सकता है. यात्रा के जाने के मन बनेगा. दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. भेंट व उपहार देना पड़ सकते हैं.आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. 

वृष राशि
आज के दिन आर्थिक रूप से आशा से अधिक बेहतर रहेंगे. व्यवसायी वर्ग और नौकरी पेशा लोग भी निश्चित रूप से धन लाभ के साथ अतिरिक्त आय भी बना सकेंगे, प्रलोभन के अवसर भी मिलेंगे. इन में भी आज लाभ प्राप्त की संभावना रहेगी. मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. प्रमाद न करें. यात्रा मनोरंजक रहेगी.

मिथुन राशि
आज के दिन आपके लिए साधारण रहेगा. आर्थिक रूप से कमजोर रहने के कारण आधिकांश योजनाओं को सिरे नहीं चढ़ा पाएंगे आज आप धरेलू और अन्य बाहरी विवादों से दूरी बना कर रहेंगे फिर भी महिलाओं के विपरीत व्यवहार के कारण मन आहत होगा. कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आएगा. कर्ज लेना पड़ सकता है. असमंजस की स्थिति बनेगी. लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें. भावनाओं को वश में रखें. प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है. जल्दबाजी से चोट लग सकती है. 

कर्क राशि
आज के दिन ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. आज आपने मन की बात कहने में दिलचस्पी दिखाई दे तो आपको कुछ खास ध्यान रखने की जरूरत है. सेहत के ध्यान रखें. कोई चोट लगने की संभावना हो सकते हैं. संध्या के समय अधिक सतर्क रहें. यात्रा लंबी और मनोरंजक रह सकती है. अप्रत्याशित लाभ के योग हैं. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. जीवन सुखमय व्यतीत होगा. प्रसन्नता और उत्साह से ओत-प्रोत रहेंगे. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा.

सिंह राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा. संतानों के पढ़ाई के ऊपर अतिरिक्त खर्च होगा. महिलाएं आज अपने जीवनसाथी के स्वस्थ का ध्यान रखें. विरोधी सक्रिय रहेंगे. ऐश्वर्यादि पर खर्च होगा. यश बढ़ेगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. नए काम मिल सकते हैं. आर्थिक वृद्धि के लिए योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. कारोबार में वृद्धि के योग हैं. नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है. थकान व कमजोरी रह सकती है. 

कन्या राशि
आज के दिन महिलाएं परिवार के वातावरण महकाएंगी और परिवार के सभी सदस्यों को भी साथ लेकर चलने की प्रेरणा देगी. सुख के साधन जुटेंगे. यात्रा मनोरंजक रहेगी. मित्रों का साथ मिलेगा. पिछले कुछ दिनों से अपेक्षा सुख शांति से व्यतीत होगा. प्रयास सफल रहेंगे. किसी विवाद में विजय मिल सकती है. सामाजिक काम करने का मन बनेगा. पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. कारोबारी कामकाज चलते रहेंगे. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.

तुला राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेंगे. बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती हैं. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें. अनहोनी की आशंका निर्मूल नहीं हो सकती है. पुराना रोग उभर सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें. दूसरों के मामलों में हाथ न डालें. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. किसी व्यक्ति के व्यवहार से क्लेश होगा. आय होगी. जोखिम न उठाएं. जीवनसाथी के सहयोग से आज हर कार्य सफल रहेंगे.

वृश्चिक राशि
आज के दिन आप किसी आवश्यक कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे. धन की आमद होने से आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे.
शारीरिक कष्ट संभव है. चिंता और तनाव रहेंगे. संतान संबंधी शुभ समाचार प्राप्त हो सकती है. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है. सृजनशीलता का विकास होगा. धन प्राप्ति सुगम होगी. व्यापार-व्यवसाय सुखद रहेगा. जल्दबाजी न करें.

धनु राशि
आज के दिन किसी दूर के रिश्तेदार से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. नौकरी पेशा जातकों अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. भूमि संबंधित मामलों में सावधानी रखें. प्रिय व्यक्ति के साथ रिश्तों में मधुरता आ सकती है. विवाद को बढ़ावा न दें. दूर से शुभ समाचार मिल सकता है. पुराने रोग को नजरअंदाज न करें, व्यय होगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी. शत्रु पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं. समाज में मान सम्मान बढ़ेगा.

मकर राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा. मन में धार्मिक विचार आएंगे. माता पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा. विवेक से कार्य करें, लाभ होगा. किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है. मित्रों से भेंट होगी. किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. जीवनसाथी की चिंता रहेगी. घर में सुख-शांति बनी रहेगी. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी.

कुंभ राशि
आज के दिन शुभ रहेगा. कार्य क्षेत्र में महनत के अनुसार सफलता मिलेगी. अन्य लोगों के ऊपर भरोसा न रखें. महिलाएं आज सुनेगी सबकी लेकिन करेगी आपनी. स्थायी संपत्ति की खरीदी-बिक्री की योजना बनेगी. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. पार्टनरों और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे.नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं. किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं. बातचीत में संयम रखें. शत्रुता में कमी रहेगी.

मीन राशि
आज के दिन परिवार के बुजुर्ग के साथ संबंध मजबूत होंगे. परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. शत्रुभय रहेगा. नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा. घर परिवार में सुख शांति रहेगी.
 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement