Advertisement

Rashifal 26 March 2025: मिथुन और कर्क वालों को होगा धन लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 26 March 2025: मिथुन और कर्क वालों को होगा धन लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 26 मार्च 2025 बुधवार का दिन (26 March 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...

🌹-मेष राशि
आज के दिन नौकरी में प्रमोशन व प्रशंसा मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी .नौकरी में पदोन्नति होगी .पार्टनरों का सहयोग मिलेगा .लॉटरी व सट्टे के चक्कर में न पड़ें.प्रयास करें. किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा. अज्ञात भय रहेगा. निवेश शुभ रहेगा. भाग्य का साथ मिलेगा.

🌹-वृषभ राशि
आज के दिन आपको चिंता और अवसाद महसूस होगा .कुसंगति से बचें.व्यवसाय में ध्यान दें. चिंता तथा तनाव रहेंगे. फालतू खर्च होगा. कुसंगति से हानि होगी. सावधानी आवश्यक है. क्रोध न करें.किसी भी निर्णय के लेने में जल्दबाजी न करें.विवेक से कार्य करें.

🌹-मिथुन राशि
आज के दिन कार्यप्रणालियों में विशेष सावधानी रखें .आय में वृद्धि होगी .लाभ के अवसर हाथ आएंगे. परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. बेचैनी रहेगी. थकान महसूस होगी. प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे. कोई भी निर्णय सोच-समझकर करें.जल्दबाजी न करें. मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा. 

🌹-कर्क राशि
आज के दिन घर परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकते है.विवाद को बढ़ावा न दें .व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेंगे. नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा. आय में कमी रहेगी. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. कार्य की गति रुकेगी.शोक समाचार मिल सकता है.कानूनी अड़चन आ सकती है. 

🌹-सिंह राशि
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. पठन-पाठन व लेखन में मन लगेगा. वस्तुएं संभालकर रखें. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय बनी रहेगी. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. यात्रा मनोरंजक रहेगी. 

🌹-कन्या राशि
आज के दिन आय में वृद्धि होगी .प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. काफी समय से अटके काम पूरे होंगे. आय में वृद्धि होगी. वरिष्ठ वक्तियों का मार्गदर्शन मिल सकता है. आने-जाने में दुर्घटना का भय रहेगा. 

🌹-तुला राशि
आज के दिन मिश्रित रहेगा .उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी. आय बनी रहेगी. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा. व्यवसाय लाभदायक रहेगा. प्रसन्नता रहेगी. विवाद के मौके टालें. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. चिंता तथा तनाव रहेंगे. वरिष्ठ मार्गदर्शन करेंगे. भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी.

🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन जोखिम भरे कार्यों से बचें .बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे. शत्रु मौका ढूंढेंगे, सावधान रहें. ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. दुकान, फैक्टरी व शोरूम इत्यादि की प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे.

🌹-धनु राशि
आज के दिन आपको सफलता मिलेगी .प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. किसी बड़े काम के होने से प्रसन्नता रहेगी. मातहत साथ देंगे. परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. काफी समय से अटके कामों में गति आएगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. भाग्य का साथ रहेगा. आर्थिक नीति में परिवर्तन संभव है.

🌹-मकर राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा .आय में निश्चितता रहेगी. किसी बाहरी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा. जल्दबाजी व लापरवाही से बड़ी हानि हो सकती है.दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. बनते काम में विघ्न उत्पन्न होगा.जोखिम व जमानत के कार्य टालें. घर-बाहर अशांति रहेगी.

🌹-कुंभ राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा .नौकरी मनोनुकूल रहेगी. निवेश शुभ रहेगा. अध्यात्म में रुचि रहेगी. सत्संग का लाभ मिलेगा. प्रतिद्वंद्वी घुटने टेकेंगे. जल्दबाजी में लेनदेन नहीं करें. कानूनी अड़चन दूर होगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.तनाव रहेगा. 

🌹-मीन राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा .उत्साह तथा प्रसन्नता में वृद्धि होगी. यात्रा लाभदायक रहेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.निवेश शुभ रहेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा. डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है. कारोबार में वृद्धि होगी. आय में वृद्धि होगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement